व्यक्तित्व को पहचानें

लोगों को पहचानना किसी कला से कम नहीं है। कोई किसी के पहनाव से व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व की जानकारी हासिल करता है तो कोई बातचीत के सलीके से। मतलब साफ है कि हर कोई एसेा करने में समर्थ नहीं है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि आप भी इस कला में माहिर हो सकते हैं। जी हां! दरअसल आप चाहें तो लोगों के शारीरिक गठन पर जरा सी नजर दौड़ाकर उनके पूरे व्यक्तित्व का कच्चा चिट्ठा खोल सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे।
लीडर (जूपिटेरियन टाइप )

शारीरिक गठन - ये लोग ज्यादा लम्बे नहीं होते। शारीर से ये गोल मटोल नहीं होते। लेकिन इनका वजन काफी ज्यादा होता है। इन लोगों को आप हेल्दी कह सकते हैं। इनके चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक देखने को मिलती है। ये लोग लगभग हर क्षेत्र में लीडर की माफिक जिंदगी जीते हैं। इनकी आंखों में गहराई से देखें तो आप इनमें किसी विचारक या फिर दार्शनिक पाएंगे।नैन नक्श - इनकी आंखें हर समय कुछ न कुछ बयां करती नजर आती हैं। नाक सीधी होती है और ठुड्डी में डिम्पल पड़ता है।
एकाकी (सेटर्नियन टाइप)

शारीरिक गठन - ये लोग अकसर पतले और लम्बे होते हैं। इनका शारीरिक गठन सिकुडत्रा हुआ होता है। इस किस्म के कुछ लोगों के बहुत खराब पोस्चर्स होते हैं। हालांकि सबका ऐसा नहीं होता। इनके ऊंचे कंधे और लम्बे हाथ होते हैं।नैन नक्श - इनका चेहरा अंडाकार होता है। इनकी आंखें भौहों के काफी नजदीक नजर आती है। गाल हड्डियां काफी ऊंची होती हैं। इनके एक्सप्रेशन खासा उदासीन नजर आते हैं।
सपने देखने वाला (लुनेरियन टाइप)

शारीरिक गठन - ये लोग सामान्यतः लम्बे, सरल, गुदगुदे होते हैं। आप इन्हें गोलमटोल भी कह सकते हैं। इनके हाथ और पैर सामान्य लोगों की तुलना में काफी लम्बे होते हैं। इनकी चाल धीमी होती है जिसे वे उपयुक्त भी मानते हैं।नैन नक्श - इनका गोल और बड़ा सिर होता है। ये काफी गोरे होते हैं। इनके खूबसूरत बाल होते हैं। सामान्यतः इनके बाल सीधे होते हैं। आंखें गोल होती है। कई दफा देखने में आया है कि इन लोगों की पलकें काफी घनी होती हैं।
निर्भय (मार्टियन टाइप)

शारीरिक गठन - इनकी सामान्य हाइट होती है। लेकिन पोस्चर लम्बवत्त। शरीर से मस्कुलर होते हैं। इनका सीना चैड़ा होता है, गर्दन मोटी होती है। यही नहीं इनके पांव काफी मजबू होते हैं।नैन नक्श - इनका चेहरा गोल या फिर स्क्वायर होता है। इनकी त्वचा मोटी होती है। इनकी आंखें इनकी हर हरकत का आइना होती है। इनकी आंखें गोल और छोटी होती हैं। इनकी नाक लम्बी और सीधी होती है या फिर रोमन नोज़ होती है। इनके कान छोटे होते हैं जो कि काफी हद तक सिर के नजदीक होते हैं।
खुशकिस्मत (अपोलो टाइप)

शारीरिक गठन - ये हैंड्सम होते हैं। इनका कद सामान्य होता है। इसके अलावा इनका शरीर शेप में नजर आता है। इनका शरीर एथलीट जैसा लगता है; लेकिन जरा भी मोटे नहीं होते। इनका शरीर आकर्षण का एक बड़ा केन्द्र होता है।नैन नक्श - ये लोग गोरे होते हैं साथ ही चेहरे पर लालिमा नजर आती है। इनके वेवी ब्लंड बाल होते हैं। इनकी आंखों में खास किस्म की चमक देखने को मिलती है।
प्रसिद्धी और भाग्य (मर्कुरियन)

शारीरिक गठन - ये सामान्य लोगों की तुलना में थोड़े से कद काठी में छोटे होते हैं। पांव भी इनके छोटे होते हैं। हाथ की लम्बाई औसत होती है। ये लोग वजन की तुलना में भी सामान्य दिखते हैं। लेकिन उम्र के साथ साथ इनका वजन भी बढ़ने लगता है।नैन नक्श - इन्हें इनके कान के जरिये आसानी से पहचाना जा सकता है। इनके कान सिर के काफी नजदीक होते हैं और ये गोल होने की बजाय प्वाइंटेड होते हैं।