जब किसी लड़की से करें पहली मुलाकात
लड़की से पहली बार मुलाकात करने जा रहे हैं तो उसके साथ तमीज से पेश आयें और साधारण कपड़े पहनकर जायें और उसकी पसंद का भी ख्याल रखें।

पहली बार जब मिलें लड़की से
लड़की से आप पहली बार मुलाकात करने जा रहे हैं। आप उसे प्रभावित करना चाहते हैं लेकिन आप उसके बारे में बिलकुल नहीं जानते। तो अपने व्यवहार पर ध्यान देकर ही आप उसे इंप्रेस कर सकते हैं। इसके अलावा पहली मुलाकात में आप अपनी बातों से लड़की को प्रभावित कर सकते हैं। आगे के स्लाडशो में जानिए कि कैसे पहली बार किसी लड़की से मिलें।
image courtesy-gettyimages

इंप्रेशन हो अच्छा
लड़की से मिलने पर आपका प्रभाव उस पर अच्छा पड़ना चाहिए। और ऐसा माना भी जाता है कि 'फर्स्ट इ्ंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन', तो ऐसी हरकत न करें जिसके आपका गलत प्रभाव लड़की के सामने आये और वह आपसे प्रभावित होने की बजाय घृणा करने लगे। इसलिए पहली मुलाकात में ही अच्छा इंप्रेशन डालने की कोशिश करें।
image courtesy-gettyimages

गले लगायें
जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो हाथ मिलाने के अलावा आप उसे गले भी मिल सकते हैं। यह आपके खुले विचारों को दर्शाता है, और यह दिखाता है कि आप संकीर्ण विचारों वाले नहीं हैं। तो पहली बार लड़की से मिलें तो उसे गले भी लगा सकते हैं।
image courtesy-gettyimages

तमीज के साथ मिलें
जब आप किसी लड़की से पहली बार मिलें तो तमीज के साथ मिलें। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ऑफर करें। लड़की के खाने-पीने का मेन्यू आप पूछें ना कि खुद ही ऑडर्र करते चले जाएं। लड़की को एल्कोहल और धूम्रपान के लिए ऑफर ना करें। खाने-पीने का बिल आप दें। इससे आपके अच्छे गुणों का पता चलता है।
image courtesy-gettyimages

बढ़ा-चढ़ाकर न बोलें
लड़के अक्सर लड़की को इंप्रेस करने के लिए लंबी-लंबी ढींगें मारने लगते हैं। लेकिन अक्सर झूठ बोलते हुए आप कुछ ज्यादा ही बोल जाते हैं। बाद में आपके झुठ का पता चलने के बाद आपका रिश्ता भी टूट जाता है। इसलिए यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो ढींगें न मारें।
image courtesy-gettyimages

पहनावे पर ध्यान दें
पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हैं तो अपने पहनावे पर ध्यान जरूर दीजिए। आपके कपड़े ही आपका पहला प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आपको अराम हो। इस दौरान आप सिंपल कपड़े पहन सकते हैं। साधारण कपड़ों का ज्यादा असर लड़की पर होता है।
image courtesy-gettyimages

उसकी भी सुनें
लड़की से मिलने पर हमेशा अपनी ही बातें न करें, बल्कि थोड़ा उसकी भी सुनें। उसकी बातें सुनकर आप उसके बारे में जान जायेंगे और आपको अपनी दोस्ती आगे कायम रखने में भी परेशानी नहीं होगी। इसलिए अपनी बात के अलाव उसकी बातों में भी रुचि लजिए।
image courtesy-gettyimages

कंफर्टेबल महसूस करायें
लड़की को सहज महसूस कराने की कोशिश कीजिए। यदि आपको लड़की की कोई बात पसंद नहीं है तो उसे तुरंत न बोलें। बल्कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसकी तारीफ करें। यदि आपने पहली मुलाकात में उसकी बुराइयां गिनाना शुरू कर दिया तो इसके कारण आपका संबंध आगे न जा पाये। इसलिए पहली मुलाकात में लड़की को सहज महसूस कराने की कोशिश करें।
image courtesy-gettyimages

हंसी मजाक भी जरूरी
पहली मुलाकात कर रहे हैं जरूरी नहीं कि गंभीर मुद्दों पर ही बातें करें। बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें जिससे लड़कियों को आपकी कंपनी पसंद भी आयेगी। यदि किसी बात से माहौल उदासी भरा हो गया है तो मजाक के जरिये उसे दूर करने की कोशिश कीजिए।
image courtesy-gettyimages

बहुत खुलापन ना दिखाएं
पहली बार किसी लडकी से मिलने पर बहुत खुलापन न दिखाने से बचें। पहली ही मुलाकात में यह न सोच लें कि वह आपसे प्रभावित हो गई है और आप बेहिचक उसके करीब जा सकते हैं। इससे आपकी बात बिगड़ सकती है, इसलिए पहली ही मुलाकात में बहुत ज्यादा क्लोज होने से बचें।
image courtesy-gettyimages

मुस्कान बहुत जरूरी
लड़की से मिलने पर चेहरे पर एक मुस्कान जरूर लायें। बात के बीच में भी मुस्कान बिखेरते रहें, यह आपके हंसमुख स्वभाव को दिखाता है। इसके अलावा मिलने के बाद भी एक दूसरे को हंसकर बॉय बोलें।
image courtesy-gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।