8 तरीकों से रोज पायें विटामिन डी

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे न केवल हड्डियों का विकास होता है बल्कि हड्डियां मजबूत भी होती हैं। लेकिन वर्तमान में ऑफिस कल्चर अधिक बढ़ने के कारण लोगों में विटामिन डी की कमी हो रही है, क्योंकि अधिक समय धूप में नहीं बिताते हैं। विटामिन डी के लिए सबसे बेहतरीन स्रोत धूप है। सप्ताह में तीन बार 10-15 मिनट तक धूप में रहने पर शरीर खुद ही विटामिन डी को बनाने लगता है। लेकिब इसके लिए लोगों के पास वक्त नहीं है, ऐसे में प्राकृतिक आहार विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। विटामिन डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग और बड़ों में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा होता है।
Images courtesy: © Getty Images

विटामिन डी के 5 प्रकार होते हैं - डी-1, डी-2, डी-3, डी-4 और डी-5। मानव शरीर के लिए विटामिन डी-2 और डी-3 सबसे महत्वपूर्ण हैं। इन्हें संयुक्त रूप से कैल्सिफेरल कहा जाता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य की किरणें हैं। जब हमारे शरीर की खुली त्वचा सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के संपर्क में आती है तो ये किरणें त्वचा में अवशोषित होकर विटामिन डी का निर्माण करती हैं। इसलिए जितना हो सके सूर्य की किरणों के संपर्क में रहें।
Images courtesy: © Getty Images

अगर आप मछली खाते हैं, तो यह विटामिन डी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। जो मांसाहारी होते हैं वे मछली के द्वारा विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। मछली में उच्च मात्रा में फैटी एसिड्स होते हैं, इससे विटामिन डी की कमी नहीं होती है। इसके लिए सालमन, ट्यूना, हिलसा, सार्डिन, कड, मैकरल आदि मछलियों का सेवन कीजिए।
Images courtesy: © Getty Images

कुछ मशरूमों में विटामिन डी, प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जैसे- वाइट बटन, वाइल्ड एडिबल और चैन्ट्रल। इसलिए मशरूम के सेवन से अपने शरीर के लिए जरूरी विटामिन डी की पूर्ति कीजिए।
Images courtesy: © Getty Images

दूध और दूध से बनी वस्तुओं दूध और दूध से बनी चीजें खाने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। दूध में कैल्सियम के अलावा भरपूर मात्रा में विटामिन डी भी होता है। अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो इससे बनी वस्तुयें जैसे - दही, पनीर, मक्खन आदि का सेवन कीजिए।
Images courtesy: © Getty Images

अंडा हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है, यह बहुत ही पौष्टिक ब्रेकफास्ट भी है। अंडे में भी भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। सुबह अपने नाश्ते में इसे शामिल करके आप नियमित रूप से अपनी विटामिन डी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

संतरे के जूस में भी विटामिन डी पाया जाता है। आप फोर्टिफाइड संतरे के रस से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। फोर्टिफाइड जूस के 8 औंस (1 औंस = 31.10 ग्राम) गिलास में आमतौर पर विटामिन डी के करीब 100 IUs (international unit) होता है। लेकिन इसकी सही-सही मात्रा प्रोडक्ट के ब्रांड पर निर्भर करती है। सभी ब्रांड फोर्टिफाइड नहीं होते हैं, तो लेबल की जांच कर ही जूस खरीदें।
Images courtesy: © Getty Images

कॉड लिवर तेल विभिन्न फ्लेवर्स और विभिन्न रूपों में आता है। हालांकि यह सबसे प्रचलित कैप्सूल के रूप में है। एक चम्मच कॉड लिवर तेल में सामान्यतया 1,300 IUs (international unit) विटामिन डी होता है। इससे नियमित सेवन से आपको विटामिन डी मिलने के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।