जब लानी हो रिश्तों में ताजगी
शादी के बाद रिश्तों में पहले जैसी ताजगी नहीं रह जाती है जिसकी वजह से लोग एक दूसरे से दूर होते रहते हैं। लेकिन फिर से वही नयापन और जोश लाने के लिए कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं।

शादी के बाद रिश्तों में पहले जैसी ताजगी नहीं रह जाती है जिसकी वजह से लोग एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरत है रिश्ते को नए सिरे से संवारने की। रिश्ते में नयापन लाने की। आइए जानें कैसे लाएं रिश्तों में ताजगी। image courtesy getty images

प्यार महंगे तोहफों का मोहताज नहीं होता। तोहफा तो ऐसा होना चाहिए जो आपके दिल की बात उनके दिल तक पहुंचा दे। फिर चाहे वो एक फूल हो या फिर पूरा गुलदस्ता। अपने व्यवहार में रोमांस को शामिल कर आप रिश्ते पर जमी बर्फ हटा सकते हैं। एक-दूसरे से अंतरंग बातचीत के जरिए आप जान सकते हैं कि उन्हें क्या रोमांटिक लगता है। image courtesy getty images

जब आप बेड शेयर करते हैं, तो क्यों न साथ ही बेड पर जाने की आदत बनाएं। यह जरूरी नहीं कि आप दोनों का सोने का समय एक ही हो, पर इसका भी हल है। यदि पार्टनर को जल्दी सोने की आदत है और आप सोने से पहले कोई पुस्तक पढ़ना पसंद करते/करती हैं, तो यह काम तो बेड पर भी हो सकता है। जब पार्टनर सो जाए तो उठकर अपने दूसरे काम कर सकती हैं। इससे पार्टनर को आपकी करीबी का अहसास होगा। image courtesy getty images

जब किसी के साथ रिशते में होते हैं तो जरूरी है कि एक दूसरे को विशेष महसूस कराया जाए उसे सराहा जाए और प्यार किया जाए। ऐसा करना ना सिर्फ आपके बीच प्यार को बनाए रखता है बल्कि एक दूसरे को और करीब लाता है। असके अलावा एक दूसरे की इच्छाओं को समझना ही प्यार के जुनून को बनाए रखता है। image courtesy getty images

आप हर सुबह एक दूसरे को गुड मॉर्निंग तो बोलते ही होगें लेकिन क्या कभी आपने गुड मर्निंग किस को आजमाया है? अगर नहीं तो अब जरूर आजमाएं। सुबह-सुबह उनके होठों पर एक प्यारा सा किस न सिर्फ उनका दिन बना देगा बल्कि आप दोनों को और पास ले आएगा। image courtesy getty images

कई बार आप अपने पार्टनर के साथ एक लंबी वॉक पर तो गए ही होगें लेकिन कभी वो आगे तो कभी आप आगे या साथ-साथ चलकर घर को लौट आते होंगे। क्या आपने कभी टहलते समय पार्टनर के हाथों को थाम कर देखा है? आपका उनके हाथों को थामना उसे एक सुखद एहसास का अनुभव कराएगा। image courtesy getty images

किसी भी रिश्ते में सुरक्षा और विश्वास जगाने में महत्वपूर्ण है प्यार का इजहार। जीवनसाथी के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने का हर शख्स का अपना तरीका होता है। ऐसे में आप खुद ही यह तय करें कि किस खास अंदाज़ में पार्टनर के सामने ज़ाहिर करेंगे अपने प्यार की भावनाएं। वैसे तकिए के पास एक गुलाब का फूल और "आय लव यू" का एक नोट छोड़ना भी है दिलचस्प तरीका प्यार के इजहार का। image courtesy getty images

पार्टनर का हाथ अपने हाथ में लेकर आंखों में देखते हुए एक-दूसरे की उन बातों को याद करें, जो आपको बेहद पसंद हैं। किसी भी महत्वपूर्ण बातचीत की शुरूआत करने से पूर्व ऐसा करने से आपसी समझदारी बढ़ती है। image courtesy getty images

संगीत में वो जादू है जो हर किसी के अंदर भावनाएं पैदा कर देता है। जब आप अपने पार्टनर के साथ एक कमरे में बैठे हों और आपको उनसे बात करने का कोई तरीका नहीं सूझ रहा तो रोमांटिक सा म्यूजिक लगाएं और अपने पार्टनर के पास जाकर बैठ जाएं। यकीन मानिए म्यूजिक की मदद से ये लम्हा आपके लिए यादगार बन जाएगा। साथ ही आपको सुकून का एहसास भी होगा। image courtesy getty images

परिवर्तन तो जीवन का नियम है। हम सभी बदलाव के दौर से गुजरते हैं। पार्टनर के साथ इस संबंध में बातचीत के जरिए आप बदलावों से निपटने के संदर्भ में स्वयं को मानसिक तौर पर तैयार कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर आप पार्टनर से चर्चा कर सकती हैं कि यदि आप दोनों में से किसी एक की नौकरी छूट जाए, तो परिस्थितियों से कैसे तालमेल बैठाएंगे। image courtesy getty images

अपने पार्टनर के ईमानदारी और सम्मान इससे यह पता चलता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। किसी भी रिश्ते में हर समय ईमानदार होना और सामने वाला का सम्मान करना बेहद जरूरी होता है। image courtesy getty images

जब आपके पार्टनर को आपकी जरूरत हो या फिर आपका सपोर्ट चाहिए हो तो हमेशा इसके लिए तैयार रहें। ऐसे मौके पर जब आप उनके साथ होते हैं तो उन्हें आपमें साकारात्मक चीजें नजर आती हैं। साथ ही उन्हें यह एहसास होता है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और कितना खयाल रखते हैं। image courtesy getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।