लड़कियों को कैसे करें इंप्रेस

कई बार लड़के यह सोच-सोच कर परेशान होते हैं कि वो ऐसे क्या करें कि लड़कियां उन्हें पसंद करने लगें? लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। लड़कियों की पसंद बनने के लिए पहले तो रियल रहने की जरूरत है लड़कियों को बनावटी लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। यदि आप भी लड़कियों की पसंद बनने की जुगत में लगे हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जो आपके काफी काम आ सकते हैं।
परिपक्पवता है जरूरी

किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सबसे जरूरी है समझदारी। आपकी छिछोरी या बचकाना हरकतें उसका दिल तोड़ सकती है। अपने आप पर और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अकड़ और शो बाजी के चक्कर में आप उसके दिल में जगह नहीं ले पाएंगे। लड़की का दिल जीतना है तो परिपक्वता अनिवार्य है वरना बात बिगड़ने के चांसेस ज्यादा हो सकते हैं।
दूसरों को इज्जत दें

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो दूसरों की इज्जत करना बखूबी जानते हैं। दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाले लड़के या उनकी बेइज्जती करने वाले लड़कों के साथ वे कभी भी रहना पसंद नहीं करती हैं तो ना सिर्फ लड़कियों की पसंद बनने के लिए बल्कि अपने लिए भी दूसरों की इज्जत करना सीखें।
धैर्यवान बनें

लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए कि आप उनसे जाकर तुरंत अपने प्यार का इजहार ना करें। बल्कि पहले उनके आसपास के माहौल को अच्छी तरह से जाने-समझें। नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
दोस्ती से करें पहल

लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको चाहिए कि पहले आप उनसे दोस्ती की मांग करें। उनसे दोस्ताना संबंध बनाकर आप उन्हें आराम से अपने दिल की बात बता सकते हैं।
उनकी भी सुनें

लड़कियों को आमतौर पर बहुत बात करने की आदत होती है। ऐसे में वे चाहती हैं कि उनकी बात सुनने वाला कोई हो। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो उसे इंप्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप कम बोलें और लड़की को ज्यादा बोलने का मौका दें।
माहौल को खुशनुमा बनाए

आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ ही सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होना चाहिए जो कि लड़कियों को बहुत भाता है। गंभीर माहौल को लाइट बनाने की आपकी कला ही लड़की के दिल में आपकी जगह बना सकती है।
संकोची ना बनें

आपको चाहिए कि आप लड़कियों के आगे बिल्कुल भी नर्वस ना हो। ना ही आप बात करने से डरे और संकोची स्वभाव तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए, वरना लड़कियां आपसे दूर भागने लगेंगी।
विश्वासपात्र बनें

लड़कियां अक्सर हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही उनका विश्वसनीय होना भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उसका भरोसा जीतें और हर हाल में उसे बरकरार रखें। साथ ही हंसी-मजाक भी जरूर करें, लेकिन सीमाओं का विशेष ध्यान रखें।
पसंद नापसंद का रखें खयाल

अक्सर लड़के और लड़कियों की प्यार के मामले में पसंद-नापसंद अलग होती हैं लेकिन अगर आप किसी का साथ चाहते हैं तो कोशिश करें, कि उसकी पसंद-नापंसद से आपका तालमेल बैठ सके। ये सही है कि रिश्ते में सच्चाई रखी जाए, लेकिन कभी किसी का दिल रखने में भी कोई बुराई नहीं है। शुरुआत में ही किसी बात के लिए स्पष्ट तौर पर मना करने से अच्छा है जब कोई आपको पसंद करने लगे, तो कुछ समय बाद सही तरीके से इसके बारे में साफ-साफ बताया जाए।