कैसे बनें लड़कियों की पसंद
लड़कियों की नजरों में आने और उनके दिलों पर राज करने के लिए लड़के तमाम कोशिश करते हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाती है। आइए हम आपको बताते हैं कैसे बनें लड़कियों के पसंदीदा।

कई बार लड़के यह सोच-सोच कर परेशान होते हैं कि वो ऐसे क्या करें कि लड़कियां उन्हें पसंद करने लगें? लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। लड़कियों की पसंद बनने के लिए पहले तो रियल रहने की जरूरत है लड़कियों को बनावटी लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। यदि आप भी लड़कियों की पसंद बनने की जुगत में लगे हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जो आपके काफी काम आ सकते हैं।

किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए सबसे जरूरी है समझदारी। आपकी छिछोरी या बचकाना हरकतें उसका दिल तोड़ सकती है। अपने आप पर और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। अकड़ और शो बाजी के चक्कर में आप उसके दिल में जगह नहीं ले पाएंगे। लड़की का दिल जीतना है तो परिपक्वता अनिवार्य है वरना बात बिगड़ने के चांसेस ज्यादा हो सकते हैं।

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो दूसरों की इज्जत करना बखूबी जानते हैं। दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाले लड़के या उनकी बेइज्जती करने वाले लड़कों के साथ वे कभी भी रहना पसंद नहीं करती हैं तो ना सिर्फ लड़कियों की पसंद बनने के लिए बल्कि अपने लिए भी दूसरों की इज्जत करना सीखें।

लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए कि आप उनसे जाकर तुरंत अपने प्यार का इजहार ना करें। बल्कि पहले उनके आसपास के माहौल को अच्छी तरह से जाने-समझें। नहीं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको चाहिए कि पहले आप उनसे दोस्ती की मांग करें। उनसे दोस्ताना संबंध बनाकर आप उन्हें आराम से अपने दिल की बात बता सकते हैं।

लड़कियों को आमतौर पर बहुत बात करने की आदत होती है। ऐसे में वे चाहती हैं कि उनकी बात सुनने वाला कोई हो। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो उसे इंप्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप कम बोलें और लड़की को ज्यादा बोलने का मौका दें।

आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ ही सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होना चाहिए जो कि लड़कियों को बहुत भाता है। गंभीर माहौल को लाइट बनाने की आपकी कला ही लड़की के दिल में आपकी जगह बना सकती है।

आपको चाहिए कि आप लड़कियों के आगे बिल्कुल भी नर्वस ना हो। ना ही आप बात करने से डरे और संकोची स्वभाव तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए, वरना लड़कियां आपसे दूर भागने लगेंगी।

लड़कियां अक्सर हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही उनका विश्वसनीय होना भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं तो सबसे पहले उसका भरोसा जीतें और हर हाल में उसे बरकरार रखें। साथ ही हंसी-मजाक भी जरूर करें, लेकिन सीमाओं का विशेष ध्यान रखें।

अक्सर लड़के और लड़कियों की प्यार के मामले में पसंद-नापसंद अलग होती हैं लेकिन अगर आप किसी का साथ चाहते हैं तो कोशिश करें, कि उसकी पसंद-नापंसद से आपका तालमेल बैठ सके। ये सही है कि रिश्ते में सच्चाई रखी जाए, लेकिन कभी किसी का दिल रखने में भी कोई बुराई नहीं है। शुरुआत में ही किसी बात के लिए स्पष्ट तौर पर मना करने से अच्छा है जब कोई आपको पसंद करने लगे, तो कुछ समय बाद सही तरीके से इसके बारे में साफ-साफ बताया जाए।

लड़कियों की नजरों में आने के लिए पर्सनल हाइजीन का खास खयाल रखना चाहिए मसलन जब आप किसी लड़की से मिलने जाएं तो साफ सुथरे कपड़ों के साथ-साथ बाल कटे हुए और शेव करके जाना चाहिए। इसके अलावा पसीने की बदबू से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का डियोड्रेंट या परफ्यूम लगाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।