झाइयों से छुटकारा पाने के 9 आसान तरीके
सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण चेहरे पर ब्राउन स्पॉट पड़ जाते हैं, आमतौर पर यह धब्बे चेहरे, गर्दन, सीने, कंधे, हाथ पर दिखाई देते हैं, इनसे छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों को आजमायें

सन स्पॉट से पायें छुटकारा
अकसर चेहरे, हाथ और कंधे पर सन स्पॉट और झाई जैसे डार्क स्पॉट उभर आते हैं। इनमें से ब्राउन स्पॉट का चेहरे पर उभरना खूबसूरती को प्रभावित कर सकता है। हालांकि ब्राउन स्पॉट से छुटकारा पाने में काफी समय बर्बाद करना पड़ता है, पर यह मुश्किल बिल्कुल भी नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय और स्किन केयर टिप्स, जिससे आप चेहरे के ब्राउन स्पॉट और काले धब्बे से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पा सकते हैं।
ImageCourtesy@Gettyimages

नींबू का रस
चेहरे पर होने वाले ब्राउन स्पॉट के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल नींबू का रस ब्राउन एज स्पॉट, झाई और फ्रेकल से निजात दिलाने के लिए सबसे अच्छा घरेलू औषधि है। आप रूई से इसे ब्राउन स्पॉट पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे डार्क स्पॉट धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगा। साथ ही ब्लैक स्किन का रंग भी प्राकृतिक रूप से हल्का होने लगेगा।
ImageCourtesy@Gettyimages

टमाटर का रस
नींबू के रस और टमाटर के रस का मिश्रण हर दिन लगाने से भी चेहरे के दाग-धब्बे, डार्क स्किन, फ्रेकल और डार्क पिग्मेंटेशन से छुटकारा मिलता है। चेहरे के ब्राउन स्पॉट को हटाने में यह काफी प्रभावी तरीके से काम करता है।
ImageCourtesy@Gettyimages

प्याज का रस
एक चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर दाग-धब्बों पर 15 मिनट तक लगाएं। ब्राउन एज स्पॉट से जल्दी निजात दिलाने में यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है।
ImageCourtesy@Gettyimages

दूध और क्रीम
चेहरे के ब्राउन स्पॉट से छुटकारा पाने के लिए आप फटे हुए दूध, क्रीम और शहद का एक मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर में लगाएं। यह डार्क स्पॉट और ब्राउन एज स्पॉट से प्राकृतिक रूप से निजात दिलाने का एक प्रभावी जरिया है।
ImageCourtesy@Gettyimages

संतरे का रस
अजवायन के रस के साथ बराबर मात्र में नींबू के रस, करंट (लाल व काले रंग की बैरी) के रस और संतरा के रस को मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गले पर मौजूद ब्राउन स्पॉट पर लगाएं और 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। ब्राउन स्पॉट, एज स्पॉट और फ्रेकल से छुटाकारा पाने का यह एक अच्छा घरेलू नुस्खा है।
ImageCourtesy@Gettyimages

पीला सरसों
डार्क स्पॉट से छुटकारा पाने का एक और प्रभावी तरीका यह है कि चेहरे पर पीले सरसों का लेप लगाएं। इसके लिए पीले सरसों को पीस लें और उसे दूध में मिलाकर फेसियल मास्क बनाएं। अब इसे चेहरे के ब्राउन स्पॉट पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक रहने दें।
ImageCourtesy@Gettyimages

सैंडलवुड
चेहरे, गले और हाथों के ब्राउन स्पॉट से छुटकारा पाने के लिए घरेलू स्क्रब भी काफी फायदेमंद होता है। फेसियल स्क्रब बनाने के लिए लाल और सफेद सैंडलवुड का एक कप पाउडर, आधा कप ओट्मील और थोड़े से दूध व गुलाब जल को आपस में मिला लें। सप्ताह में तीन बार उस जगह पर स्क्रब करें, जहां पर स्पॉट है। धीरे-धीरे चेहरे, गले और हाथ का डार्क व ब्राउन स्पॉट हल्का पड़ने लगेगा।
ImageCourtesy@Gettyimages

बटरमिल्क
ब्राउन स्पॉट और दूसरे तरह के दाग-धब्बों से निजात दिलाने में टमाटर का रस और बटरमिल्क का मिश्रण भी प्रभावी रूप से काम करता है। चार चम्मच बटरमिल्क में दो चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसे अच्छे से मिला कर पेस्ट बना लें। इसके इस्तेमाल से स्किन के ब्राउन स्पॉट और एज स्पॉट खत्म हो जाएंगे।
ImageCourtesy@Gettyimages

लहसुन
आप चाहें तो डार्क स्पॉट पर एक चम्मच प्याज के रस और एक चम्मच लहसुन के रस के मिश्रण को 15 मिनट तक लगा सकते हैं। ब्राउन स्पॉट को खत्म करने और दूसरे दाग-धब्बों को हल्का करने में यह मिश्रण प्रभावी ढंग से काम करता है।
ImageCourtesy@Gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।