टिप्स जो बिना दवा के दर्द को करें छूमंतर
दर्द दूर करने के लिए हम दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाये कि आप दवाओं के बिना भी दर्द से छुटकारा पा सकते हैं, तो क्या आप ऐसा करना पसंद करेंगे?

दर्द दूर करने के उपाय
दर्द दूर करने के लिए हम दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाये कि आप दवाओं के बिना भी दर्द से छुटकारा पा सकते हैं, तो क्या आप ऐसा करना पसंद करेंगे?
हममें से अधिकतर लोग सिर दर्द, पेट दर्द या बदन दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं। जिनसे हमें कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है, लेकिन हमारी थोड़ी सी लापरवाही इन दर्द की दवाओं को हमारे लिए ही दर्द बना सकती हैं।
Image Courtesy : Getty Images

बिना दवा के दर्द से छुटकारा
दवाओं के बिना दर्द से छुटकारा पाने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो सूजन और दर्द को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। हालांकि दवाओं की तुलना में यह लंबी प्रक्रिया है, लेकिन यह दर्द से स्थायी छुटकारा पाने के काफी प्रभावशाली उपाय है।
विशेषज्ञों के अनुसार, दर्द आपके मस्तिष्क में भी होता है। मस्तिष्क दर्द को महसूस कर, आपको भी महसूस कराता है। अगर आप प्राकृतिक तरीके से दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां दिये उपायों को आप अपना सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

दिमाग को आराम दें
मस्तिष्क में दर्द का अनुभव सबसे पहले होता है। इसलिए दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने मन को शांत रखने की जरूरत होती है। मन शांत होने पर आपको शरीर में दर्द कम महसूस होने में मदद मिलती है।
Image Courtesy : Getty Images

हरी चाय की हर घूंट सेहत से भरपूर
दर्द को कम करने में ग्रीन टी भी आपकी मदद कर सकती है। ग्रीन टी में मौजूद कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट्स दर्द प्रभावित हिस्सों के आसपास सूजन कम करने में मदद करते है। इसलिए दर्द से परेशान लोगों को ग्रीन टी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
Image Courtesy : Getty Images

एक्सरसाइज भी है एक रास्ता
दर्द भगाने के लिए एक्सरसाइज का खयाल आपको अजीब लग सकता है। लेकिन यह वास्तव में मददगार हो सकता है। शुरू-शुरू में दर्द वाले हिस्से में देखभाल के साथ एक्सरसाइज करनी चाहिए। धीरे-धीरे मसल्स अपने आप शांत होनी शुरू होने लगती है। इसके लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज जैसे टहलना, स्विमिंग या जोगिंग को शामिल करें।
Image Courtesy : Getty Images

पकी सब्जियों का सेवन
क्या आप इस बात को जानते हैं कि कच्ची सब्जियों की तुलना में पकी हुई सब्जियां काफी बेहतर होती है? पकी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और प्रोटीन से दर्द को धीरे-धीरे कम करने में मदद मिलती है। शरीर से दर्द दूर करने की धीमी प्रक्रिया होने के इसे दर्द निवारक कहते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

योग का सहारा
योग से शरीर में लचीलापन आता है। यह दर्द से छुटकारा पाने का एक और आसान तरीका है। नियमित रूप से योग करने से आपका शरीर फिट और एक्टिव रहता है। यहां तक कि दर्द होने पर योग आपको कुछ घंटों के बाद इससे राहत दिलाने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images

सुबह करें एक्सरसाइज
सुबह एक्सरसाइज करना दिन की शुरूआत करने का एक शानदार तरीका है। सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर सक्रिय होकर और उस विशेष हिस्से में दर्द को कम करने की कोशिश करता है। कुछ विशेष प्रकार की एक्सरसाइज आपके शरीर को लचीला बनाकर दर्द को दूर करने में मदद करती है। Image Courtesy : Getty Images

एप्पल साइडर सिरका
एप्पल साइडर सिरके की कुछ बूंदे दर्द से छुटकारा पाने का शानदार तरीका है। कहा जाता है कि सिरका तंत्रिकाओं को शांत कर, दर्द को कम करने के लिए सूजन हिस्से में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए दर्द की समस्या होने पर एक गिलास पानी में कुछ बूंदे सिरके की मिलाकर सेवन करें।
Image Courtesy : Getty Images

ठंडा दूध
दवाओं के बिना दर्द से छुटकारा पाने के लिए, आप ठंडे दूध जैसे सरल उपाय को भी अपना सकते हैं। पेट में गैस बनने पर, अदरक से पेट शांत न होने पर आप ठंडे दूध की घूंट ले सकते हैं। दूध आपके पेट को शांत कर आपके शरीर से गैस को दूर करने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।