ढीली बाजुओं से कैसे पायें छुटकारा
ढीली और चर्बी लटकी हुई बाजुऐं आपको अक्सर शर्मिंदा करती हैं, लेकिन यदि बाजुओं की ठीक तरह से एक्सरसाइज की जाये तो इन ढ़ीली-ढ़ाली और लटकी हुई बाजुओं से छुटकारा मिल सकता है और वे मजबूत और शेप्ड हो सकती हैं।

मजबूत बाजुयें, चौड़ा सीना और टफ लुक्स एक असली माचो मैन की पहचान माने जाते हैं। पुरुष ही नहीं बहुत ज्यादा ढ़ीली और चर्बी लटकी बाजू महिलाओं पर भी भद्दी लगती हैं। ऐसा दरअसल अतिरिक्त वसा के बाजुओं पर जमा होने के कारण होता है। लेकिन यदि शरीर के अन्य हिस्सों की तरह बाजुओं की ठीक एक्सरसाइज की जाये और सही खान-पान किया जाए तो आसानी से आप सुडौल और मजबूत बाहें बना सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

अल्टरनेट हैमर कर्ल एक्सरसाइज से आप अपनी बाजुओं को आकर्षक और मजबूत बना सकते हैं। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। और रीढ़ की हड्डी जितनी हो सके सीधी रखें। अब दोनों हाथों में समान वजन के डंबल्स लें और दाएं हाथ को चेस्ट तक ऊपर ले जाएं और धीरे-धीरे नीचे लाएं। इसी प्रक्रिया को बाएं हाथ से भी दोहराएं।
Image courtesy: © Getty Images

ट्राइसेप्स डिप्स से ट्राईसेप्स की मसल्स मजबूत होती हैं और बाजू सही आकार में आती है। बाजुओं के ऊपरी हिस्से की यह एक्सरसाइज है, उनका पिछला हिस्सा टोन करती है। इसे करने के लिए हाथों का सहारा लेकर कुर्सी पर बैठने जैसी स्थिति में आ जाएं और फिर कूल्हों को फर्श की तरफ ले जाएं। ऐसा करने पर आपकी कुहनियां मुड़ जाएंगी। अब वापस पहले वाली स्थिति में आने के लिए अपनी ट्राइसेप्स का इस्तेमाल करें।
Image courtesy: © Getty Images

इस एक्सरसाइज से बाजुओं की मसल्स टोन होती हैं और उनका लटका हुआ फैट कम होता है। बाइसेप कर्ल करने के लिए दोनों हाथों में स मान भार के डम्बल ले लें। अब अपनी कुहनियों को कंधे की ओर मोड़कर दोबारा पहले वाली स्थिति में ले आएं। कुहनियों को कंधे की ओर लाने और फिर वापस ले जाने में बाइसेप्स पर तनाव पड़ता है, जिससे वे मजबूत और शेप्ड होती हैं।
Image courtesy: © Getty Images

इस एक्सरसाइज से शरीर के ऊपरी हिस्सों को खूबसूरत शेप मिलती है और सीना, कंधे और बाजू मजबूत होते हैं। पुश-अप्स करने के लिए हाथों को फर्श पर रखें। सुनिष्चित करें कि आपके दोनों हाथ कंधों के नीचे होने चाहिए और कमर सीधी हो। अब अपनी कुहनियों को मोड़ते हुए हाथों पर भार लेकर सीने को फर्श की ओर लाएं। इसके बाद वापस पुरानी स्थिति में लौट आएं। यह पूरा एक पुशअप माना जाएगा।
Image courtesy: © Getty Images

लाइंग ट्राइसेप कर्ल करने के लिए बेंच पर कमर के बल लेट जाएं और डमबलों को अपने सिर से ऊंचा पकडें। इसके बाद आपकी हथेलियां एक-दूसरे के सामने कर लें। केवल कोहनियों को मोड़ते हुए डमबलों को सिर से नीचे की ओर लेकर जाएं। और डमबल्स को वापस पुरानी स्थिति में ले आएं।
Image courtesy: © Getty Images

ट्राइसेप्स प्रेस करने के लिए कुर्सी पर खड़े होकर या बैठ कर अपनी पीठ को सीधा रखें और अपने सिर के ऊपर लगभग 3 से 5 एलबीएस के डम्बल उठाएं। अब कोहनी को ऐसे मोड़ें कि वजन आपके सिर के पीछे महसूस हो। इसके बाद, कोहनी को सीधा रखते हुए हाथों को प्रारंभिक स्थिति में लौटाएं।
Image courtesy: © Getty Images

भुजंगासन न सिर्फ आपके बाजुओं को मजबूत बनाता है बल्की उन पर भद्दी दिखने वाली लटकी हुई अतिरिक्त चर्बी को भी कम करता है। यह पेट की चर्बी भी घटाता है और रीढ़ की हड्डी ठीक रखता है। इसे करने के लिए पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। अब दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें और माथे को सामने की तरफ उठाएं और दोनों भुजाओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर आए। अब शरीर के आगे वाले हिस्से को बाजुओं के सहारे उठाएं और शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
Image courtesy: © Getty Images

सूर्य नमस्कार भी बाजुओं को मजबूत और शेप्ड बनाता है। रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास आपके बाजुओ के लिए किसी भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज से कम नहीं है। साथ ही नियमित सूर्य नमस्कार करने से शरीर मजबूत बनाता है और इसकी प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाती है।
Image courtesy: © Getty Images

दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा चुंबकीय पट्टा 'ओ2 मैग्नेटिक बैंड' तैयार किया जिसे बाजुओं पर बांधने से आप 24 किलोग्राम के डंबल उठाने जितनी मेहनत किये बिना डंबल उठा सकेंगे। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस पट्टे में लगे चुंबक की मदद से आप कई लेवल की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर पाएंगे और सुविधानुसार वजन घटा या बढ़ा सकेंगे। यानी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज के लिए आपको जिम जाने या डंबल उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। कूकमिन यूनिवर्सिटी के सुनयुन यू, होंगसिओक किम और जूहयेओन ली ने मिलकर इसे तैयार किया था।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।