होंठों की सूजन से जल्द निजात पाने के नुस्खे
कई बार किसी कीड़े के काटने या इंफेक्शन होने पर होंठों पर सूजन हो सकती है। इस समस्या जल्द दूर करने के लिए कुछ खास घरेलू नुस्खों की मदद ली जा सकती है।

सूजे होंठ तकलीफदेह होने के साथ ही देखने में भी खराब लगते हैं। ऐसा अक्सर होंठों के नाजुक ऊतकों पर चोट लगने से होता है। इससे आपको खाना खाने, बात करने या मुंह खोलने में काफी परेशानी होती है। कई बार यह समस्या मौसम में होने वाले बदलाव, ड्राइनेस, वायरल इंफेक्शन या पोषक तत्वों की कमी से होता है। इसके लिए अगर घरेलू नुस्खों की मदद लेंगे तो यह आपकी समस्या को दूर करने के साथ आपके लिए सुरक्षित भी हो सकता है। Image Courtesy- Getty Images

जब आपको अपने होंठों पर सूजन महसूस हो तो जल्द से जल्द कोल्ड कंप्रेस करें। यह खासकर लिप पीयर्सिंग से होने वाली सूजन में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बर्फ के कुछ टुकड़ों को कपड़े में ले और उससे होंठों की सिकाई करें। दिन में दो तीन बार दस मिनट तक ऐसा करने से सूजन में कमी महसूस होगी। Image Courtesy- Getty Images

एलोवेरा जेल में कई तरह की एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करने के साथ ही जलन की समस्या को भी कम करते हैं। अगर किसी एलर्जी या कीड़े के काटने से होंठों में सूजन हुई है तो ऐलोवेरा जेल को उस जगह पर लगाने से आराम मिलेगा। Image Courtesy- Getty Images

ब्लैक टी बैग में टैननिस नामक तत्व होता है जिसमें होंठों की सूजन कतो दूर करने की क्षमता होता है। गर्म पानी में दस मिनट तक टी बैग को डूबोएं फिर उसे पानी से निकाल कर ठंडा कर लें और उसके बाद सूजे हुए होंठों पर दस मिनट के लिए रखें। ऐसा दिन में दो या तीन बार करें। Image Courtesy- Getty Images

शहद में प्राकृतिक रुप से एंटीबैक्टेरियल तत्व होते हैं होंठों की सूजन को कम करते हैं। यह आपके होंठों को मॉश्चरराइज करने के साथ इंफेक्शन से भी बचाता है और सूजन को कम करता है। एक चम्मच शहद में कॉटन को डूबोएं और सूजन वाली जगह पर लगाएं। अब इसे 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे दिन में दो या तीन बार करें। Image Courtesy- Getty Images

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होने के साथ ही होंठों की सूजन को कम करने का गुण होता है। यह आपके इंफेक्शन से भी बचाता है। हल्दी के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और पानी के साथ मिलकार पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं सूखने बाद हल्के गर्म पानी से इसे साफ करें। ऐसी दिन में दो-तीन बार करने से दर्द और सूजन में कमी महसूस होगी। Image Courtesy- Getty Images

बेकिंग सोडा की मदद से आप होंठों की सूजन को कम कर सकते हैं। मच्छर या कीड़े के काटने से होने वाली होंठों की सूजन को इस समस्या से आसानी से दूर किया जा सकता है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और अब इस पेस्ट होंठों पर लगाएं। दस मिनट बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। Image Courtesy- Getty Images

अगर होंठों पर किसी कट के कारण सूजन हो गयी है तो नमक की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। नमक में प्राकृतिक रुप से संक्रमण को रोकने वाले तत्व होते हैं जो किटाणुओं का खात्मा करते हैं। एक चम्मच नमक को हल्के गर्म पानी में मिलाएं और कॉटन की मद से होंठों पर लगाएं। इससे जलन के साथ सूजन में भी कमी आएगी। Image Courtesy- Getty Images

टी ट्री ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी त्तव और एंटी माइक्रोबियल तत्व होते हैं जो सूजन से निजात दिला सकते हैं। टी ट्री ऑयल के साथ ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाकर होंठों पर लगाएं। इसे हर रोज दिन में दो या तीन बार होंठों पर लगाएं। इससे सूजन में कमी देखने को मिलेगी। Image Courtesy- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।