हफ्ते भर में कैसे भुलाएं अपने प्यार को
जिसके साथ उम्र भर साथ रहने की कसमें खायी थी। जानिए उसे हफ्ते भर में भूलकर कैसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकतेे हैं।

जरूरी नहीं कि हम जैसा सोचें जिंदगी उसी हिसाब से चले। कई बार परिस्थितियां हमें ऐसे मोड़ पर ले आती हैं जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। वर्षों से चल रहा प्रेम टूट जाता है तो कभी किसी मजबूरी मे एक-दूसरे से दूर जाना पड़ता है। कभी आपस की गलतफहमियां इतनी गहरा जाती हैं कि उसके प्रभावों को हटा पाना असंभव सा हो जाता है। जहां किसी के बिना एक मिनट गुजारना मुश्किल होता था अब उसे भूलाकर किस तरह जिंदगी में आगे बढ़ा जाए। यह सवाल काफी पेचीदा है। लेकिन जिंदगी चलते रहने का नाम है...
Image Courtesy- Getty Images

अपनी भावनाओं को एक कागज पर लिखें। इससे आपको दिव हल्का होता है जिससे आपको बेहद आराम मिल सकता है। और एक बार जब आप लिखना शुरु कर देते हैं तो आप भाषा, विषय, भावना आदि का तालमेल बिठाने में इतना खो जाते हैं कि आप दुख की पीड़ा को एक ओर रख देंगे।
Image Courtesy- Getty Images

अपनी पसंद की कोई किताब पढ़ें। जासूसी, रोमांटिक, ट्रेजडी, हंसी-मजाक वाली किताब पढ़ने से आपका मन अपने विषय से हटकर उस किताब के विषय के बारे में सोचने लगेगा। जो भी कहानी, उपन्यास, कविता चुनें, ऐसी चुनें जिसमें आपका मन रमता जाए। अपने पसंदीदा लेखक को ही पढ़ना शुरू करें। आपको पता भी नहीं चलेगा और उसके चरित्र आपको आकर्षित करेंगे और कुछ नया सोचने के लिए बाध्य करेंगे।
Image Courtesy- Getty Images

जरूरी नहीं है कि आप में ही कोई खोट हो। खुद को कमतर न आंकें। बेहतर है कि अपने मन को समझाएं कि वो आपके प्यार के लायक था ही नहीं। अच्छा हुआ विवाह करने से पहले ही सारी असलियत सामने आ गई।
Image Courtesy- Getty Images

अपने प्यार को भुलाने के लिए जरूरी है कि आप हर बात में उसका जिक्र ना करें। जब भी अपने दोस्तों से मिले तो उसके बारे में बात करने की जगह कुछ अच्छा टॉपिक चुनें जिससे आप उससे जल्द से जल्द भूल सकें।
Image Courtesy- Getty Images

अगर आपके लिए उसकी यादों से निकलना मुश्किल हो रहा है तो उसकी उन बुरी आदतों को याद करें जिससे आपको बहुत तकलीफ हुई हो। ऐसा सोचने के बाद आपके लिए उसे भुलाना जरा आसान हो जाएगा।
Image Courtesy- Getty Images

जीवन में कुछ नया करने की सोचें जैसे आसपास कोई समाज सेवा चल रही हो तो उसमें भाग लें। इससे बहुत सुकून मिलता है इसके साथ ही नया अनुभव और नए लोग किसी भी जख्म को भरने में बहुत कारगर होते हैं। यह सच है कि हर क्रिया की वैसी ही गति से प्रतिक्रिया भी होती है।
Image Courtesy- Getty Images

अपनी कोई पुरानी हॉबी जिसे आप वर्षों से भूल गए हों उसे एक बार याद करने और दुहराने की कोशिश करें। पेंटिंग, मिट्टी से कुछ गढ़ना, गाना, नाच सीखना, बाजार घूमना, बच्चों से बातें करना, उनके साथ कुछ गेम खेलना, पहेली हल करना जो कुछ भी आपको अच्छा लगता हो, जिसमें मजा आता हो करना शुरू कर दें।
Image Courtesy- Getty Images

अपने खाली स्थान को भरने के लिए दोस्तों, प्यारे रिश्तेदारों का साथ जरूरी होता है। अगर अब तक अपने दोस्तों या परिवार वालों को समय नहीं दे पा रहे तो अब आपके पास मौका है उनके साथ समय बिताने का। ऐसा करने से आप उन बुरी यादों से जल्द बाहर निकल पाएंगे।
Image Courtesy- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।