अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड को कैसे दूर करें
आप जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आप खुद को इसके सेवन से रोक नहीं पाते। आप लंच में फलों के ऊपर चिप्स खाना और सलाद की बजाय फ्रेंच फ्राईज खाना और नींबू पानी की बजाय डाइट सोडा लेना ज्यादा पसंद करते हैं।

प्रोसेस्ड फूड और स्वास्थ्य
आप जैसा खाते हैं, आपका स्वास्थ्य वैसा ही बनता है। नियमित आधार पर संतुलित और पौष्टिक आहार पसंद करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन आप लंच में फलों के ऊपर चिप्स खाना और सलाद की बजाय फ्रेंच फ्राईज खाना और नींबू पानी की बजाय डाइट सोडा लेना ज्यादा पसंद करते हैं। आप जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आप खुद को इसके सेवन से रोक नहीं पाते। आइए आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम आपको अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

प्रोसेस्ड फूड से दूरी
प्रोसेस्ड फूड में मौजूद तत्व आपके शरीर को अंदर ही अंदर बीमार कर देते हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाना बहुत जरूरी है। इसके दूरी बनाने की शुरूआत अपने घर से करें। घर में मौजूद प्रिजर्वेटिव और सोडियम से भरपूर प्रोसेस्ड फूड को डम्प कर दें।
Image Courtesy : Getty Images

ताजा खाये
'ताजा आहार' आपका नया मंत्र होना चाहिए। यानी ताजा खाद्य पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन और पैकेजिंग के बिना खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें। ताजा सब्जियां, फल, ताजा हर्ब, मीट और मछली, नट्स आप एक ही जगह पर आसानी से शॉपिंग कार्ड की मदद से खरीद सकते है। सॉस, जेली, जॉम और ड्रेसिंग के सेक्शन से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि आपको इसकी जरूरत नहीं है।
Image Courtesy : Getty Images

लेबल से जानें
अपनी किचन में जाकर, लेबल के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश करें किे किन चीजों में क्या-क्या सामग्री है। और परिष्कृत चीनी या स्वीटनर से भरपूर चीजों को अपनी किचन से दूर कर दें। ऐसा करने से आपको आइडिया मिलेगा कि आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए या नहीं।
Image Courtesy : Getty Images

स्वस्थ व्यंजन
इंटरनेट पर साबुत अनाज से बने व्यंजनों को देखें। यह अपने आहार से प्रोसोस्ड फूड से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है। इसमें से किसी एक व्यंजन को बनाने की कोशिश करें। ऐसे सरल व्यंजन बनाने की कोशिश करें जिसमें कई चीजों की आवश्यकता नहीं हो और प्रक्रिया प्रबंधनीय हो।
Image Courtesy : Getty Images

आहार योजना बनाये
अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड को दूर करने की कोशिश करने पर एक आहार योजना बनाना बेहतर रहता है। इसलिए अपने खाने और नाश्ते के लिए फूड चार्ट बनाये। अन्यथा, पहले कुछ हफ्तों के अंदर ही आपकी प्रोसेस्ड फूड छोड़ने की योजना विफल हो जायेगी।
Image Courtesy : Getty Images

बाहर जाकर खाने पर
बाहर जाकर खाने पर आपको आहार चुनते समय बुद्धिमानी का परिचय देना चाहिए। रेस्तरां में खाने में कई विकल्प होने के कारण आपको अपने प्रलोभन पर अंकुश लगाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप फास्ट फूड रेस्तरां से दूरी बनाकर ही रखें। साथ ही स्नैक्स भी बुद्धिमानी से चुनना बेहतर रहता है। स्नैक्स के लिए नट्स, फल और सब्जियां पौष्टिक विकल्प हो सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

सॉस और मेयोनीज से दूरी
अक्सर लोगों को लगता है कि सॉस, कैचअप और मेयोनीज के साथ ही हमारा भोजन पूरा हो सकता है, लेकिन वह इस बात से अनजान है कि इनमें चीनी, सोडियम और अन्य अस्वस्थ सामग्री पाई जाती है। इन कंटेनरों को देखने से आपको पता चलेगा कि इसमें पोषक तत्व बहुत कम मात्रा में पाये जाते हैं।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।