भारत के अत्यधिक गर्म मौसम का सामना कैसे करें
भारत का गर्म मौसम अब पहले से बहुत अधिक गर्म होने लगा है, इस गर्मी को सहन करना बहुत मुश्किल हो जाता है, जानें ऐसे में इस मौसम का सामना करने के लिए क्या-क्या तरकीबें आजमायी जा सकती हैं।

दिन प्रतिदिन बढ़ता तापमान और सिर पर चढ़ता सूरज आम जनता को बदहाल कर रहा है। सुबह 11 बजे से शाम के 6 बजे तक रहने वाली कड़ी धूप गर्मी के साथ-साथ सेहत पर भी असर डालने लगी है। 47 डिग्री के पार पहुंचकर पारे ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज हम बढ़ते पारे के प्रहार से बचने के कुछ उपाय आपको बताएंगे जो आपकी सेहत को इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रखेंगे।
Image Source - Getty Images

यह अक्सर सुना जाने वाले किन्तु बेहद कारगर उपाय है। आठ गिलास पानी आपको इस तेज गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है। जितना हो सके ठंडे पेय (पानी, जूस, लस्सी इत्यादि) का सेवन करें। कैफीन और कॉफी की अधिकता वाले पेय न लें। शराब का सेवन भी न करें।
Image Source - Getty Images

अपने घर को ठंढा रखने के लिए यह एक सरल और त्वरित उपाय है। अपने घर की खिड़कियों को अधिक से अधिक परावर्तक बनायें। उदाहरण- कोई परावर्तक सामग्री जैसे- एल्युमिनियम फॉयल लें और एक गत्ते के चारों तरफ उसे लगाएं। अब उसे खिड़की के शीशे के बीच में रखें। फॉयल सूर्य की किरणों को परावर्तित कर देगा। यह उपाय आप अपने घर के शयन कक्ष को ठंढ़ा रखने के लिए अपना सकते हैं।
Image Source - Getty Images

फलों के पास स्वास्थ्य संबंधी लगभग सभी समस्या से लड़ने का उपाय है। गर्मी के मौसमी फलों की तासीर ठंढ़ी होती है अत: यह आपके शरीर को भीतर से शीतल करते हैं। अत: गर्मी के मौसमी फल जैसे- तरबूज, लीची, आम आदि का अधिक से अधिक सेवन करें। सेब सर्दियों का फल है, गैर मौसमी फलों के सेवन परहेज करें।
Image Source - Getty Images

आपके घर में एसी नहीं है, किन्तु गर्मी ने आपको बेचैन किया हुआ है। ऐसे में एक बर्फ से भरे कटोरे को टेबल फैन के सामने रखें और पंखें को चला दें। बिना किसी अधिक उपक्रम के आपको ठंडी और सस्ती हवाएं मिलने लगेंगी।
Image Source - Getty Images

यदि आपका दफ्तर छोटा है और वहां कई कंप्यूटर पर लगातार काम हो रहा है, तो ध्यान दें कहीं कंप्यूटर आवश्यकता से अधिक गर्म तो नहीं है। वरना यह आपके आसपास के तापमान को 2 डिग्री तक बढ़ा सकता है।
Image Source - Getty Images

तेज धुप से परहेज करने के लिए दिन/दोपहर के समय बाहर न जाएँ। यदि आपका घर कई मंजिलों का है तो अपना दिन निचली मंजिल पर बिताएं। बाहर के कामों को सुबह और शाम धूप के जाने के बाद निपटाने का प्रयास करें।
Image Source - Getty Images

ढीले, कम वजन वाले और हल्के रंग के कपड़ों का चयन करें। प्राकृतिक रेशे से बने कपड़े पहन जैसे- लिनेन और जूट इस मौसम के लिए उपयुक्त हैं। पॉलिएस्टर और फ़लालेन के कपड़े न पहनें। बाहर निकलने से पहले त्वचा को पूरी तरह से ढंके। सिंन्थेटिक स्पोर्ट्स फैब्रिक तथा ऐसे कपड़े चुने जो पसीने से बचने में सहायक हों।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।