इन 10 तरीकों से खुद को बनाएं लड़कों के लिये ज्यादा अप्रोचेबल
प्यार और आकर्षण पर किसी का जोर नहीं होता है, इसमें लड़के और लड़कियों की भावनायें भी एक जैसी होती हैं, इसीलिए आज लड़के हो या लड़कियां सभी एक दूसरे को रिझाना और आकर्षित करना चाहते हैं।

ज़माना बदल रहा है, अब लड़के हों या लड़कियां सभी समान अधिकार की भावना से प्रेरित हैं। फिर इस बात से विपरीत लिंग आकर्षण भी अछूता नहीं है। आज लड़के हो या लड़कियां सभी एक दूसरे को रिझाना चाहते हैं। लड़कियां भी लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं, लेकिन हर किसी को नहीं पता होता कि इसे किया कैसे जाए। हालांकि जरा सा ध्यान देकर और कुछ अलग तरह के टिप्स की मदद से लड़कियां आसानी से अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। और ये तरीके उनको अप्रोच करने में आपकी मदद भी करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

यदा-कदा उन पर एक प्यार भरी नज़र डाल लिया करें, और कभी-कभी का आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें। लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आई कॉन्टेक्ट ज्यादा न हो जाए, वरना लड़के को लगेगा कि आपको पाना बेहद आसान है।
Images courtesy: © Getty Images

एक आदमी को देखने के दो तरीके होते हैं, तो उसे देखने के लिये दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें और जताने की कोशिश करें की आप उसमें रुची रखती हैं। आप चाहें तो जरूरत और माहौल के हिसाब से दोनों ही तरीकों को इस्तेमाल कर सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Imagess

जब कोई लड़की हमेशा ही दोस्तों के एक बड़े से ग्रुप में रहती है तो ये लड़के के लड़की को अप्रोच करने के दृष्टिकोण से थोड़ा असहज कर देता है। तो यदि आप चाहती हैं कि लड़के आपसे मिलें और आपको अप्रोच करें तो थोड़ा वक्त अकेले में भी बिताएं।
Images courtesy: © Getty Images

अनौपचारिक बातचीत बात-चीत के लिये कोई भी जगह सुविधाजनक नहीं रहती है। तो यदि आप चाहती हैं कि कोई लड़का आपको अप्रोच कर पाए तो किसी ऐसी जगह पर भी कुछ समय बिताएं जहां आप पर्सनल बातें भी बिना किसी असुविधा के कर पाएं।
Images courtesy: © Getty Images

यदि आप ग्रुम में हैं, पर देखती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है तो उसके साथ कभी-कभी आई कॉन्टेक्ट बनाएं। और जब आपको लगे कि वो आपसे बात करने के लिये तैयार है तो थोड़ी देर के लिये ग्रुप से अलग होकर अकेले में जाएं।
Images courtesy: © Getty Images

दोस्ताना और शालीनता का व्यवहार रखें, इससे लड़को को आपको अप्रोच करने के मौके कई गुना बढ़ जाते हैं। पहली नजर में ही दिलकश लगने का लड़कियों को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है और लड़के उनसे बात करने के लिये लालाहित होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

यदि आप किसी से रूड व्यवहार करती हैं तो इससका लोगों पर लगत प्रभाव पड़ता है। लड़को को भी आपसे बात करने का मन नहीं करता और वे मिलने या बात करने से कतराते हैं। तो लोगों के साथ हमेशा शांत और सोम्य व्यवहार रखें।
Images courtesy: © Getty Images

ये एक ऐसी बात है जिसे आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिये। यदि आप किसी विशेष लड़के को पसंद करती हैं और चाहती हैं कि वो आपको अप्रोच करे तो अन्य लड़को के साथ समय वबिताना कम कर दें। इससे वो आपको आसानी से अप्रोच करने का मन बना पाएगा।
Images courtesy: © Getty Images

थोड़े लड़कियों वाले गुर दिखाएं और उसे अपने खास होने का अहसास होने दें। उसे थोड़ा चिढ़ाएं, कभी-कभी पास से निकल जाने पर भी थोड़ा नज़रअंदाज करें। इससे उसकी आपमें रुची और भी बढ़ जाएगी और वो आपसे बात करने को आतुर होगा।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।