कैसे बनें सेहतमंद

हर कोई चाहता है कि वे हमेशा फिट और स्वस्थ रहे लेकिन चाहत उन्हीं लोगों की पूरी होती है जिनमें इच्छा शक्ति होती है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में इच्छा शक्ति का अहम रोल होता है। 14 दिनों में हेल्दी और फिट बनने के लिए आपको बिना किसी रुकावट के कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानें क्या हैं वे नियम।
फूड पिरामिड

आपने कई बार किताबों या इंटरनेट पर फूड पिरामिड का चित्र देखा होगा। इसमें दिए गए आहार की मदद से आप खुद को 14 दिन में स्वस्थ बना सकते हैं। इसका एक प्रिंट आउट या निकाल लें या इन आहार को अपनी डायरी में नोट कर लें फिर इसे अपनाना शुरु कर दें।
ग्रुप बनायें

दोस्‍तों का एक समूह बनाइए या फिर आप ऑनलाइन भी ऐसे लोगों का फोरम बना सकते हैं, जो आपको वजन कम करने में साथ दे सकें। आप सब एक दूसरे के साथ अपने अनुभव और कामयाबियां साझा कर सकते हैं। ये सब बातें आपके लिए प्रेरणा का काम कर सकेंगी। जब भी आपको लगे कि आप अपने लक्ष्‍य से भटक रहे हैं आप इन्‍हें पढ़कर दोबारा स्‍वयं को प्रेरणा दे सकते हैं।
फल और सब्जियों का मेल

खुद को स्वस्थ रखने के लिए दिन में लिए जाने वाले आहार में फलों और सब्जियों का सही तालमेल होना जरूरी है। फलों और सब्जियों की बराबर मात्रा को अपने आहार में शामिल करें। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व आपकी सेहत बनाए रखता है।
फ्रूट जूस नहीं, फल

डॉक्टर और डाइटिशियन के मुताबिक फलों का सेवन जूस से ज्यादा फायदेमंद है। अमेरिकन जरनल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार आप सिर्फ फलों के सेवन मात्रा से ही खुद को हेल्दी रख सकते हैं। जूस में मौजूद चीनी या अन्य तत्व आपकी फिटनेस में खलल डाल सकती है।
एक्सरसाइज को न करें नजरअंदाज

खान-पान में सावधानी बरतने के साथ व्यायाम भी जरूरी है। अगर जिम जाकर पसीना नहीं बहाना चाहते हैं तो स्वीमिंग, स्कीपिंग, जॉगिंग, मार्निंग वॉक और योगा की मदद ले सकते हैं। इससे शरीर की गतिविधि तो बढ़ेगी और आप रहेगें फिट।
पानी पिएं

दिन में 2-3 लीटर पानी व तरल पदार्थ लें। पानी न सिर्फ फैट कम करता है , बल्कि शरीर से जहरीले तत्वों को भी निकालता है। यह भूख कम करता है और कब्ज रोकता है। खाने के 15 मिनट बाद घूंट - घूंट कर गर्म पानी पीना चाहिए। जब भी पानी पिएं , ठंडे या सादे की बजाय गुनगुने पानी को तरजीह दें।
नींद है जरूरी

पर्याप्त नींद फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है। जो लोग सेहतमंद डाइट लेकर चैन की नींद सोते हैं उन्हें जंकफूड खाने की इच्छा या असमय भूख नहीं लगती और उनका वजन संतुलित रहता है। गलत खानपान का नींद और वजन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
धूम्रपान और शराब को कहें ना

यदि आप धूम्रपान के साथ शराब का भी सेवन करते हैं तो आप अपनी सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। शराब पीने और धूम्रपान करने के साथ आपको एक्‍सरसाइज करने या संतुलित आहार लेने का कोई फायदा नहीं होगा।
नट्स का सेवन

यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो भूख को मिटाने के लिए आलू के तीखे चिप्स खाना छोड़ दें और उनकी जगह पर स्वास्थ्यकारी अखरोट और बादाम का सेवन शुरू कर दें। रोजाना एक मुट्ठी अखरोट या बादाम खाने से आपकी सेहत बनी रहेगी। इनमें जो एकल-संतृप्त वसा होता है वह शरीर के लिए अच्छा होता है।