कब से है उस अनजान पर नजर, कैसे दें हम उसे खबर
किसी अनजान लड़की से पहली बार बात करना बेहद मुश्किल काम होता है लेकिन ये नामुम्किन बिल्कुल नहीं है, यदि सभ्यता के दायरे में रहते हुए, सही तरीको की मदद से अप्रोच किया जाए तो आपके दिल की बात उन तक सही ढ़ंग से पहुंच सकती है।

एक प्यारी सी लड़की आपके पड़ोस में रहने आई है, आप उसे पसंद करते हैं! लेकिन कशमकश में हैं कि अपनी पसंद उस पर कैसे ज़हिर करूं.. लाज़मी है....क्योंकि किसी अनजान लड़की से बात करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन दोस्त यह जिंदगी चार दिन की है, जिस राह पर जो मिले उसे दोस्त बनाते चलो। हो सकता है इस गोल दुनिया में वही इंसान आपका परफैक्ट मैच हो। तो अगर कोई लड़की आपके आसपास रहने आई है और आप उससे बात करना चाहते हैं तो ये टिप्स शायद आपके काम के साबित होंगे।
Image courtesy: © Getty Images

उनकी पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप लोगों से इस खूबसूरत अजनबी के बारे में पता कर सकते हैं (कैसे न पूछिएगा, हमें पता है कि इतने स्मार्ट आप हैं!!)। इससे आपको उसके बेकग्राउंड का आइडिया हो जाएगा और पता चल जाएगा कि वह सिंगल है या नहीं!
Image courtesy: © Getty Images

उपरोक्त सवालों के आधार पर, आपको समझ आ जाएगा कि इस व्यक्ति पर अपनी भावनाएं और समय का निवेश करना उचित रहेगा या नहीं।
Image courtesy: © Getty Images

जब वो और आप दोनों अपनी बालकनी में हों तो थोडें समय के देखा-देखी के बाद आप उसे कुछ सिग्नल दे सकते हैं कि आप इंट्रेस्टिड हैं, जैसे एक प्यारी सी मुस्कान या आंखों को बार-बार झपक कर एक चुप संदेश।
Image courtesy: © Getty Images

अगर आप और वो दोनो ही फेसबुक पर हैं तो उनका फेसबुक स्टेटस लाइक करें। हां अगर आपने उनसे कभी बात नहीं की है तो केवल लाइक करें, कोई कॉमेंट न करें। साधे कॉमेंट करना थोड़ा चीप हो जाता है। थोड़े समय बाद, जब बात थोड़ी संभलने लगे तो आप उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

किसी भी बातचीत की शुरुआत एक हेलो हाय के साथ करनी चाहिए। आज-कल हेलो एक ऐसा शब्द बन चुका है जो संसार में ना जानें कितने नए रिश्तों की शुरूआत करता है।
Image courtesy: © Getty Images

किसी कॉफी हाउस में बैठकर अगर बगल वाली लड़की से आप बात करने के इच्छुक हैं तो बजाय यहां-वहां की बात करने के उससे कॉफी के बारें में पूछिए। सेंसेबल बात से शुरुआत करें, क्योंकि लड़की से किया पहला सवाल बेहद अहम होता है।
Image courtesy: © Getty Images

अगर लड़की आपकी बातों में थोड़ा भी इंटरस्ट शो करती है तो समझो आपका काम बनने लगा है। अब वक्त थोड़ी तारीफ करने का है। ध्यान जब तक किसी लड़की को तारीफ का टॉनिक नहीं मिलता है तब तक उसके दिमाग में एट्रेक्श्न का बल्ब नहीं जलता। तो अपने दिमाग की बत्ती जलाएं, लड़की की तारीफ करें और उसे दोस्त बनाएं। लेकिन तरीफ सेंसेबल हो हवा में कुछ भी न बोल देना।
Image courtesy: © Getty Images

आप खुद को और अपनी बातों को जितनी सिंपल तरीके से पेश करंगे उतना अच्छा है। अगर आपको वह लड़की बस स्टैंड, मेट्रो, या किसी ऐसी जगह मिले हैं जहां उसके दुबारा मिलने की उम्मीद कम है तो पहली बार में ही फोन नंबर ना मांगे, लेकिन अगर वह कालॉनी, ऑफिस में रहती है तो नंबर ले सकते हैं या दुबारा मिलने क प्रस्ताव रख सकते हैं। लेकिन सब होना पूरी तहज़ीब से साथ चाहिए।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।