रोज़मेरी टी की मदद से झट से दूर हो जाएंगे चेहरे के रिंकल्स
रोज़मेरी से बनी चाय भी सेहत और सौंदर्य के लिये बेहद लाभदायक होती है। रोज़मेरी टी की मदद से आप अपने चेहरे पर मौजूद झुर्रियों से निजात पा सकते हैं।

रोजमेरी का इस्तेमाल आमतौर पर खाने में फ्लेवर और सुगंध लाने के लिए किया जाता है। रोज़मेरी से बनी चाय भी सेहत और सौंदर्य के लिये बेहद लाभदायक होती है। रोज़मेरी टी की मदद से आप अपने चेहरे पर मौजूद झुर्रियों से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा रोज़मेरी के नियमित इस्तेमाल से और भी कई फायदे होते हैं। चलिये आज जानते हैं कि कैसे रोज़मेरी टी की मदद से चेहरे के रिंकल्स को दूर किया जा सकता है और चेहरे को कांतिमय बनाया जा सकता है।
Images source : © Getty Images

चेहरे के रिंकल्स दूर करने के लिये रोज़मेरी की 5-6 पत्तियों को एक गिलास हल्के गर्म में रख दें। इसके ठंडा होने तक इंतज़ार करें और फिर किसी टॉनिक की तरह चेहरे को साफ करने के लिये इसका इस्तेमाल करें। इससे रोज़मेरी के गुणकारी तत्व त्वचा को तरोताज़ा करते हैं और रिंकल्स को भी समय के साथ दूर करते हैं।
Images source : © Getty Images

पेच यदि सही हो तो चेहरे पर भी चमक बनी रहती है। रोज़मेरी टी पाचन को सुधारती है। यही कारण है कि रोजमेरी का प्रयोग पाचन समस्या जैसे पेट में दर्द, गैस, अपच आदि से बचने के लिए भी किया जाता है।
Images source : © Getty Images

भले ही आप रोज़मेरी को अपने खाने में शामिल करें या फिर इसकी चाय बनाकर पियें, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान से बचाते हैं और स्किन टोन को बेहतर बनाते हैं।
Images source : © Getty Images

माइग्रेन व तनाव का असर चेहरे पर भी होता है और रिंकल्स की समस्या भी हो सकती है। रोजमेरी टी पीने से माइग्रेन का प्राकृतिक तौर पर उपचार हो जाता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।