खाना बार-बार गर्म करने के नुकसान

हमने कई बार सुना और पढ़ा है की खाने को जरूरत से ज्यादा उबालने या गरम करने से उसके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी हैं जिन्हें यदि बार-बार गर्म किया जाए तो उनके तत्‍वों में ऐसी रायासनिक प्रक्रिया होती है कि वे विषैले हो जाते हैं। चलिये जानें कौन से हैं वे खाद्य पदार्थ। Images source : © Getty Images
सेलेरी

सेलेरी पालक की तरह की ही एक हरी सब्जी होती है। और सेलेरी में भी नाईट्रेट होता है जो गर्म करने पर विषाक्‍त तत्‍वों में बदल जाता है। इसलिये इसे बार-बार गर्म कर न खाएं। Images source : © Getty Images
आलू

आलू, स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्छा होता है और भारत में खाया भी बहुत जाता है। लेकिन अगर आप इसे लम्‍बे समय तक फ्रिज में रखने के बाद गर्म करके खाते हैं तो इसके पोषक तत्‍व, विषाक्‍त तत्‍वों में बदल जाते हैं। तो आलू खाते समय इस बात को ध्यान में रखें। Images source : © Getty Images
मशरूम

मशरूम हमेशा ताज़ा ही अच्छा होता है। मशरूम को कभी भी रखा हुआ न खाएं। ये बहुत संवेदशील सब्‍जी होती है जिसमें प्रोटीन की उच्‍च मात्रा का खराब होने का डर सबसे ज्‍यादा होता है। इसे कई बार गर्म कर न खाएं। Images source : © Getty Images
चिकन

यूं तो चिकन को गर्म करके खाना बहुत साधारण सी बात है, लेकिन ऐसा न ही करें तो आपकी सेहत के लिये बेहतर होगा। क्‍योंकि चिकन में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है जो ठंडा होने के बाद दोबारा गर्म करने पर टॉक्सिक में बदल सकता है।Images source : © Getty Images
चुकंदर

चुंकदर में नाईट्रेट प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। लेकिन इसे बार-बार गर्म करने पर इसके विषाक्त गुण पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है।Images source : © Getty Images
अंडा

अगर अंडे को उच्‍च तापमान पर गर्म कर दिया जाएं तो वह विषाक्त गुण वाला हो जाता है। इसलिए रखे हुए उबले हुए अंडे को दुबारा गर्म करके न खाएं। इससे पेट खराब हो जाता है।Images source : © Getty Images
पालक

स्वादिष्ट पालक को गर्म करके खाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें नाईट्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है जोकि दोबारा गर्म किये जाने पर ऐसे तत्‍व में बदल जाता है जो शरीर को हानि पहुंचाता है।Images source : © Getty Images