हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है कितना आयरन, जानिए
शरीर में आयरन की कितनी जरूरत होती है और अधिक आयरन लेने के क्या नुकसान है, इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

आयरन शरीर के लिए जरूरी सप्लीमेंट में से एक है। क्योंकि मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिन जरूरी खनिजों की जरूरत पड़ती है उनमें से एक आयरन भी है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन और मांसपेशियों के निर्माण में काम आता है साथ ही यह अस्थिमज्जा यानी बोनमैरो का निर्माण भी करता है। लेकिन आपने यह देखा होगा कि जब भी शरीर में आयरन की कमी के लक्षण दिखते हैं। चिकित्सक आयरन के सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है। वास्तव में हमारे शरीर में कितना आयरन होना चाहिए, इसके बारे में इस लेख में जानते हैं।
Image source- getty

लंदन के ‘इंपीरियल कॉलेज’ के वैज्ञानिकों का मानना है कि आयरन की बहुत अधिक गोलियों का सेवन शरीर के लिए घातक हो सकता है। दरअसल आयरन की गोलियां 10 मिनट के अंदर सेल्स के भीतर डीएनए को क्षतिग्रस्त कर सकती हैं।
Image source- getty

आयरन की जरूरत पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग-अलग होती है। सामान्यतया एक महिला को रोज 15 से 18 मिग्रा आयरन की जरूरत पड़ती है। गर्भवती महिलाओं को अधिक आयरन लेने की सलाह दी जाती है और अगर किसी महिला को एनीमिया की समस्या है तो रक्तस्राव अधिक होने के कारण उसे आयरन सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

एक वयस्क पुरुष को हर दिन महिलाओं से कम आयरन की जरूरत पड़ती है। अगर शरीर में आयरन कम होने लगे तो इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आयरन की कमी के कारण बालों का झड़ना, नाखूनों का टूटना, सिरदर्द, थकान आदि समस्यायें होने लगती हैं।
Image source- getty

अगर आपने डॉक्टर की सलाह के बिना आयरन की गोलियां लेना शुरू कर दिया है तो यह आपके लिए घातक बन सकता है। आयरन के अधिक सेवन से डीएनए क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिसके कारण दिल की बीमारियां हो सकती हैं। इसके ओवरडोज से पुरुषों में दिल की बीमारियां अधिक होती हैं क्योंकि महिलाओं में जमा अतिरिक्त आयरन मासिक धर्म के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है।

आयरन पर्याप्त मात्रा में शाकाहार और मांसाहार में पाया जाता है। मांस, मछली, फली वाली सब्जियों, पालक, ओट्स और गेहूं में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए इनका सेवन रोज करें।
Image source- Thedarlinglife
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।