इतनी ही सेहतमंद है आपके खाने की थाली...

बढ़ते तापमान से यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि अगर हमने अपनी थाली सेहमतंद नहीं रखी तो आसानी से बीमार पड़ सकती हैं।

Meera Roy
Written by:Meera RoyPublished at: Apr 15, 2017

सब्जियों का चयन

सब्जियों का चयन
1/6

बढ़ते तापमान से यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि अगर हमने अपनी थाली सेहमतंद नहीं रखी तो आसानी से बीमार पड़ सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी थाली को हेल्दी रखें और मौसम के अनुकूल फल और सब्जियों का चयन करें। साथ ही किन चीजों से तौबा करें, ये भी जानना जरूरी है। आइए इन बातों गौर करते हैं।

फल

फल
2/6

फोर्टिस अस्पताल की डायटीशियन और वेट लास्ट कंस्लटेंट डा. सिमरन कहती हैं, ‘आपकी थाली तभी हेल्दी होगी जब आप अपनी थाली में फलों को शामिल करेंगी। वैसे भी फल एकमात्र ऐसा स्रोत है जिसके जरिए आपको विटामिन मिलता है। इन गर्मियों में पूरे दिन में कम से कम दो बार फल जरूर खाएं।’ असल गर्मियों में फल के बिना आप अपनी थाली की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। अगर आप फल को अपनी डाइट में शामिल नहीं करती हैं, तो इससे आपको कई तरह की शारीरिक बीमरियों का सामना करना पड़ सकता है।

सब्जियां

सब्जियां
3/6

डा. सिमरन के मुताबिक, ‘अपनी थाली में मौसमी सब्जियों को जरूर जगह दें। आप अपनी थाली में मौसमी सब्जियां मसलन घिया, तोरी, हरी पत्तेदार सब्जियां सलाद जैसी चीजों को शामिल करें। इन सब्जियों के जरिए आपको मिनरल, फाइबर जैसी चीजें मिलती हैं। पूरे दिन में कम से कम दो से तीन बार सब्जियांे का सेवन जरूर करें।’ वैसे भी गर्मियों में मौसम में यदि आप सब्जियां न खाएं तो इससे आपके स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा बना रहता है। खासकर ऐसी चीजें को तरजीह दें जिससे पेट को ठंडक पहुंचे। ऐसी चीजों से तौबा करें जिनसे पेट गर्म होता है। इससे बदहजमी हो सकत है।

बीज

बीज
4/6

अपनी थाली में बीज शामिल करना भी हेल्दी होता है। डा. सिमरन की मानें तो अपनी थाली में आप तरह-तरह के बीज जैसे अलसी का बीज आदि को जरूर शामिल करें। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये हारमोन के लिए जरूरी तत्व है। आप चाहें तो बादाम आदि भी शामिल कर सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये बादाम भीगे हुए हों। चूंकि यह गर्मी का मौसम है तो इसमें शरीर को गर्म करने वाली चीजों को नजरंदाज करना चाहिए।

पानी

पानी
5/6

डा. सिमरन कहती हैं, ‘हमारा शरीर 70 फीसदी पानी का बना होता है। इसलिए जितना ज्यादा संभव हो, पानी पिएं। गर्मी के मौसम में आपके शरीर में पानी की जरूरत बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इस बात खास ख्याल रखें कि आपके शरीर को पानी की कमी न होने पाए। रोजाना दो से तीन लीटर पानी अवश्य पिएं।

क्या न खाएं

क्या न खाएं
6/6

जिस तरह ये जानना जरूरी है कि गर्मी के मौसम में क्या खाना हेल्दी है, उसी तरह यह जानना भी जरूरी है कि आपको किन चीजों से खुद को दूर रखना चाहिए। इस मौसम में बेकरी की चीजें, मट्ठी, जैसी चीजों से दूर रहें। इन चीजों में नमक बहुत ज्यादा होता है जो कि आपके शरीर के लिए सही नहीं है। इसके अलावा खाना बनाते हुए सही तेल का इस्तेमाल भी जरूरी है। इस मौसम में ओलिव आयल, सरसो के तेल का इस्तेमाल करना उपयुक्त रहता है। एक बात और ध्यान रखें कि आपकी थाली में घी को जरूर शामिल करें। हालांकि बहुत ज्यादा घी नहीं खाना चाहिए। लेकिन रोटी में चुपड़कर या फिर छौंक लगाने के लिए घी का उपयोग किया जा सकता है। इससे शरीर में तैलीय पदार्थ की मौजूदगी रहती है। घी घुटनों के अच्छा खाद्य पदार्थ है।’

Disclaimer