जंक फूड से मिली अतिरिक्त चर्बी के लिए कितनी एक्सरसाइज

जंक फूड खाना आपको बेहद पसंद होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि जो आप खा रहे हैं उसमें कितनी कैलोरी होती हैं, और इसे बर्न करने के लिए कितनी एक्सरसाइज करने की ज़रूरत होती है।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Apr 19, 2014

जंक फूड और अतिरिक्त कैलोरी

जंक फूड और अतिरिक्त कैलोरी
1/10

शोध बताते हैं कि हमें अपने फास्ट और जंक फूड में कितनी कैलोरी होती हैं, इसका कोई अंदाज़ा ही नहीं होता है। जैसा की आज-कल जंक फूड का सेवन बढ़-चढ़ कर होत है, हमें नहीं पता कि हमारे द्वारा खाया गया एक बर्गर या कोई अन्य जंग फूड हमारे शरीर में कितनी अतिरिक्त चर्बी झोंक रहा है और इस जंक फूड खाकर मिली इस अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने के लिए हमें कितनीं एक्सरसाइज की ज़रूरत होती है। निश्चय ही यदि ये आंकड़े हर एक जंक फूड पर दिये जाएं तो लोगों का बड़ा भला हो सकता है।

6-इंच डबल रोस्ट बीफ सब

6-इंच डबल रोस्ट बीफ सब
2/10

एक 6-इंच डबल रोस्ट बीफ सब, वेजी जिलाइट सलाद, फैट फ्री इटेलियन ड्रेसिंग के साथ मीडियम आइस टी खाने पर 455 कैलोरी शरीर में बढ़ जाती हैं, जिन्हें बर्न करने के लिए आपको 57 मिनट के लिए जॉग करने की ज़रूरत होती है।

स्लाइस ऑफ पेपरोनी पिज़्ज़ा

स्लाइस ऑफ पेपरोनी पिज़्ज़ा
3/10

पेपरोनी पिज़्ज़ा की एक स्लाइस में लगभग 290 कैलोरी होती हैं। यदि आप एक स्लाइस पेपरोनी पिज़्ज़ा से मिली कैलोरी को बर्न करना चाहते हैं तो आपको 60 मिनट तक तेजी बॉलरूम या स्विंग डांस रकना होगा। या फिर आपको कम से कम 90 मिनट की बॉक लेनी होगी।

एक केन सोड़ा

एक केन सोड़ा
4/10

जंग फूड के साथ सोड़ा ना हो तो मज़ा नहीं आता, लेकिन क्या आपको पता है कि एक केन सोड़े में 150 तक कैलोरी होती हैं। इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको 40 मिनट की वॉक लेनी होती है।

कैफे लाते (कॉफी)

कैफे लाते (कॉफी)
5/10

एक रेगुलर कैफे लाते कॉफी कप के सेवन से आप 260 कैलोरी लेते हैं। 260 कैलोरी बर्न करने के लिए आपको कम से कम 30 मिनट तक साइकलिंग करने की जरूरत होती है। इसके अलावा इतनी कैलोरी एक घंटे की वेट ट्रेनिंग से बर्न होती हैं।

चॉकलेट बार

 चॉकलेट बार
6/10

चॉकलेट स्वाद में तो बहुत लज़ीज होती है लेकिन क्या आपको पता है कि एक चॉकलेट बार खाने से आप 210 कैलोरी बढ़ाते हैं। इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको कम से कम 13 मिनट तक सीड़ियां चढ़ने की जरूरत होती है। आप कितनी जितनी बड़ी चॉकलेट खाते हैं, सीड़ियां चढ़ने का समय भी उसी अनुसार बढ़ जाता है।

डोनट्स

डोनट्स
7/10

खाने और देखने दोनों में कमाल डोनट्स आपको अपनी ओर ललचा ही लेते हैं। लेकिन डोनट्स खाने से आप 260 तक कैलोरी ले रहे होते हैं। आपको जानकर थोड़ी चींता तो ज़रूर होगी, लेकिन 25 मिनट तक तैराकी करने पर आप 260 कैलोरी बर्न कर पाते हैं।

केक का एक टुकड़ा

केक का एक टुकड़ा
8/10

बर्थ-डे हो या कोई पार्टी केक कटना लाड़मी है। लेकिन आपके द्वारा खाये गए केक के उस एक पीस से आप 312 कैलोरी लेते हैं। इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको 50 मिनट तक हाइकिंग करनी होगी या 45 मिनट से एक घंटे तक अपने बागीचे की खास काटनी पड़ेगी।

एक गिलास रेड वाइन

एक गिलास रेड वाइन
9/10

खान के साथ या बाद में रेड वाइन पीने को लोग न सिर्फ हेल्दी आदत मानते हैं, बल्कि शान की बात भी समझते हैं। लेकिन आप यह जानकरर थोड़े परेशान होंगे की आपके द्वारा पी गयी एक गिलास रेड वाइन में 125 कैलोरी होती हैं। जिन्हें बर्न करने के लिए आपको 12 मिनट तक रस्सी कूद करनी पड़ती है।

मीडियम चीज़ पीज़्ज़ा स्लाइस

मीडियम चीज़ पीज़्ज़ा स्लाइस
10/10

12 से 14 मील प्रति घंटे साइकलिंग करने से आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं, एक मीडियम चीज़ पीज़्ज़ा स्लाइस खाकर आप उतनी ही कैलोरी अपनी शरीर में बढ़ा लेते हैं। इसका मतलब की 210 कैलोरी प्रति स्लाइस। जी हां इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको 12 से 14 मील प्रति घंटा के हिसाब से 22 मिनट तक साइकलिंग करनी पड़ती है।

Disclaimer