जानें इन पॉपुलर बेवरेज में कितनी है कैलोरी
कैलोरी से ही हमें एनर्जी मिलती है और हम एक्टिव रहते हैं, लेकिन आप जो बेवरेज लेते हैं, उसमें कितनी कैलोरी होती है, इसकी जानकारी आपके पास नहीं होगी, लेकिन इस स्लाइडशो में लोकप्रिय बेवरेज में मौजूद कैलोरी की बिस्तृत जानकारी है।

कैलोरी हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसी से शरीर को ऊर्जा मिलती है, बिना कैलोरी के हमारा शरीर काम नहीं कर पायेगा। सामान्यतया पुरुष को नियमित 2000 कैलोरी और महिला को 1800 कैलोरी की जरूरत होती है। लेकिन इससे अधिक कैलोरी वजन बढ़ने का कारण बन सकती है, इसलिए आप हर रोज जो खाते हैं उसकी गणना करना बहुत जरूरी है। अक्सर हम बेवरेज का सेवन करते हैं, इसमें मौजूद कैलोरी आपके वजन बढ़ने कारण न बन जाये, इसलिए लोकप्रिय बेवरेज में मौजूद कैलोरी के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
Image Source - Getty Images

सोडा स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक होता है, इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। सामान्यतया 354 एमएल सोडा में 124-189 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

वजन के प्रति सजग रहने वालों के बीच में डायट सोडा के सेवन का प्रचलन बहुत है, वे सोचते हैं कि इसके जरिये वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन यह भी पूरी तरह से कैलोरी रहित नहीं है, 354 एमएल डायट सोडा में 0-7 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

कुछ लोगों को मीठा पेय बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। 354 एमएल मीठे पेय में 129-143 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

स्वास्थ्य के लिहाज से ऑरेंज जूस को बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसमें शुगर न मिलाया जाये तो भी 354 एमएल ऑरेंज जूस में 157-168 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

सेब को सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है, और चिकित्सक भी सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 354 एमएल शुगर रहित एप्पल जूस में 169-175 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

हरी और ताजी सब्जियों का जूस पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में नहीं होती है, 354 एमएल वेजीटेबल जूस में मात्र 80 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

क्रेनबेरी यानी करौंदा का कॉकटेल जूस हेल्दी माना जाता है। 354 एमएल क्रेनबेरी जूस कॉकटेल में 205 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

कॉफी के अगर आप शौकीन हैं तो ब्लैक कॉफी पीजिए, क्योंकि इसमें अधिक कैलोरी नहीं होती है। 354 एमएल ब्लैक कॉफी में मात्र 0-4 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images

हालांकि एल्कोहल के सेवन से सेहत को नुकसान होता है, लेकिन अगर कम मात्रा में बीयर पिया जाये तो यह सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। 354 एमएल बीयर में मात्र 104 कैलोरी होती है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।