जानें क्‍या देर से मां बनने से बढ़ती है उम्र

शोधकर्ताओं ने एक शोध में यह पाया है कि जो महिलाएं देर से मां बनती हैं, उनका जीवनकाल अपेक्षाकृत लंबा होने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए विस्तार से जानें खबर।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Jul 08, 2016

मां बनने में देरी के फायदे

मां बनने में देरी के फायदे
1/4

आजकल देखा जाता है कि कामकाजी महिलाएं पहले पढ़ाई और बाद में करियर बनाने के चलते मां बनने में देरी कर देती हैं। लेकिन अब इन महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। शोधकर्ताओं ने एक शोध में यह पाया है कि जो महिलाएं देर से मां बनती हैं, उनका जीवनकाल अपेक्षाकृत लंबा होने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए विस्तार से जानें खबर-

शोध से सामने आए परिणाम

शोध से सामने आए परिणाम
2/4

एक हालिया शोध में पाया गया कि आखिरी बच्चे के समय मां की अधिक उम्र का संबंध असामान्य रूप से लंबी उम्र तक जीवित रहने से होता है। देर से मां बनने व ज्यादा उम्र के बीच संबंध का पता लगाने के लिए ऐसी 462 माओं पर शोध हुआ, जिनमें एक ओर 33 साल की उम्र में आखिरी बार मां बनने वाली महिलाएं थी और दूसरी ओर 29 साल की उम्र में आखिरी बार मां बनने वाली महिलाएं। यह मृत्युदर उन बच्चों पर लागू नहीं होती, जो मां नहीं बनीं।

क्या हैं इसके पीछे के कारण

क्या हैं इसके पीछे के कारण
3/4

शोध के लेखकों के अनुसार, कई अध्ययनों में अधिक उम्र में मां बनने और लंबा जीवन जीने के तथ्यों का सबूत देते हैं। शोध के परिणाम बताते हैं कि निरंतर प्रजनन स्वास्थ्य, लंबी उम्र में सहायक है। 'द नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसाइटी' के कार्यकारी निदेशक मारगेरी गास के अनुसार, 'हालांकि यह संबंध ध्यान देने योग्य है, लेकिन इन परिणामों के समर्थन के लिए अभी और भी अध्ययन किए जानें की आवश्यकता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य पर विभिन्न आनुवांशिक प्रभावों की पहचान करें, क्योंकि महिलाओं की उम्र संबंधी बीमारियों, बढ़ती उम्र पर भी इसका प्रभाव होने की संभावना है.' यह शोध 'मेनोपॉज' शोधपत्र में प्रकाशित हुआ है।

बिना सलाह न लें फैंसला

बिना सलाह न लें फैंसला
4/4

हर महिलाओं को इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए क्योंकि ये प्रत्येक महिला के हेल्थ के अनुसार अलग हो सकता है।

Disclaimer