मानव आंख

कुदरत की अनमोल देन हैं आंखें। आंखें वह सुंदर चमत्‍कार हैं जिससे आप अपने आस-पास मौजूद खूबसूरत नजारों से रूबरू होते हैं। लेकिन मानव आंख एक जटिल संरचना है। यह ऐसा अंग है जो मनुष्य को सूक्ष्मतम निरीक्षण की भी सुविधा देता है। अगर आप आंख के कार्यों के बारे में सोच रहे हैं कि यह चमत्‍कार कैसे होता है? इस बारे में जानने के लिए यहां दी जानकारी आपके लिए मददगार हो सकती है। image courtesy : getty images
आईबॉल

मनाव आईबॉल पानी, जैली और प्रोटीन से बनी है। यह विस्तृत 3 डी छवियों का निर्माण करने में सक्षम होती है। आंखों की पलको के साथ आईबॉल खुद पर ध्‍यान केंद्रित कर सकती हैं, यह दृष्टि को छोटे कण से दूर पर्वत की चोटी तक बदल सकती हैं। आईबॉल यानी पुतली इन भागों से मिलकर बनती है- image courtesy : getty images
श्वेतपटल

श्वेतपटल को अक्‍सर आंखों के सफेद हिस्‍से के रूप में जाना जाता है, यह कठिन सफेद टिश्‍यु आईबॉल का प्रमुख हिस्‍सा है। यह वह मांसपेशियां है जो श्वेतपटल से जुड़ी होती है और आंखों को मूवमेंट देती है। image courtesy : getty images
कॉर्निया या नेत्रपटल Cornea

आंख का पारदर्शी कवर जो प्रकाश लेता है उसे कॉर्निया कहते हैं। कॉर्निया कुछ ऐसे ही है, जैसे आप खिड़की से झांककर किसी चीज को देख रहे हों। image courtesy : getty images
आइरिस

आइरिस आंख का वह ‍हिस्‍सा है जिसमें रंग होता है। आईरिस कॉर्निया के नीचे होता है और आईबॉल में प्रवेश प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है। image courtesy : getty images
पुपिल

आईरिस के केंद्र के अंदर रखा गोल और काले होल, पुपिल के रूप में जाना जाता है। लाइट पुपिल के माध्‍यम से आईबॉल में प्रवेश कर नजर को बढ़ाती है। इस मांसपेशियों के कारण, यह आसानी से अपने आकार को बदल सकती है। image courtesy : getty images
लेंस

कॉर्निया की तरह, लेंस भी आंख के अंदर एक पारदर्शी ऊतक है। यह पुपिल के पीछे स्थित होता है और इसका कार्य प्रकाश की मदद कर आईबॉल के पीछे ध्‍यान केंद्रित करना होता है। image courtesy : getty images
विट्रिअस जैल

आईबॉल के अंदर भरा जेली पदार्थ जो इसके आकार को बनाए रखने में मदद करता है, विट्रिअस जैल के रूप में जाना जाता है। image courtesy : getty images
रेटिना

रेटिना एक ऊतक है जो आईबॉल के पीछे की दीवार पर स्थित होता है। यह सहज कोशिकाओं का बना होता है और रॉड्स और कोन्‍स के रूप में जाना जाता है। रॉड्स काले, सफेद रंग और ग्रे के विभिन्‍न रंगो के को देखने के लिए जिम्‍मेदार होता है। और कोन्‍स विभिन्न रंगों के बीच अंतर करने में और विषयों का ठीक विवरण देखने में मदद करता है। image courtesy : getty images
ऑप्टिक नर्वस

ऑप्टिक नर्वस में एक लाख से अधिक नर्वस फाइबर होते हैं जो रॉड्स और कोन्‍स से संकेत लेकर उसे मस्तिष्‍क भेज देते हैं जहां वह छवियों से मिलकर एक फिल्म में परिवर्तित हो जाते हैं जिसे मोटे तौर पर मानव दृष्टि के रूप में जाना जाता है। image courtesy : getty images