बच्चों के लिए गुड़

सर्दियों में गुड का सेवन ना सिर्फ स्वाद देता है बल्कि सेहत की दृष्टि से भी फायदेमंद होता है। गुड़ ना केवल बड़े-बुजुर्गो और गर्भस्थ महिलाओं के लिए बेहतर होता है बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को भी फायदा देता है। ये बच्चों के पाचन तंत्र को भी प्रभावित नहीं करती है। बच्चों को थोड़ा थोड़ा ही गुड का सेवन करना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, एनीमिया से बचाव करता है। बच्चों के लिए गुड के फायदे जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े। Image Source-Getty
एनीमिया से बचाव

गुड़ आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। गुड़ को अगर चने के साथ मिला कर खाया जाए तो गुड़ की गुणवत्ता बढ़ जाती है।गुड़ रोज खाने से खून की सफाई होती है। यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। रोग-प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है और खून से जुड़ी समस्याओं से हमारी रक्षा करता है। Image Source-Getty
जुकाम और कफ

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए जुकाम और कफ में यह फायदेमंद है। इसमें एंटी-एलर्जिक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद फास्फोरस कफ को संतुलित करने में भी सहायक माना जाता है।सर्दी के दिनों में गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिलानें से ठंड लगने की आशंका कम हो जाती है। Image Source-Getty
हड्डियों की मजबूती

गुड़ मिनरल, कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत होता है। ये पोषक तत्व बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी होते है। साथ ही इससे कोशिकाओं का अच्छा निर्माण होता है। बच्चों के आहार में गुड को शामिल करने से उनकी हड्डिया मजबूत बनी रहती है। आप एक ग्लास दूध में गुड़ डालकर खिला सकते है। Image Source-Getty
कब्ज की समस्या

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात में खाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। गुड़ पाचनक्रिया ठीक रखता है। इससे खून साफ होता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। रोजाना एक ग्लास पानी या दूध के साथ थोड़ा सा गुड़ पेट को ठंडक देता है। गुड़ खाने के बाद शरीर में पाचनक्रिया के लिए जरुरी क्षार पैदा होता है। Image Source-Getty