ब्रेकअप के बाद कैसे बनते हैं बेहतर इंसान

कभी-कभी हम किसी को इतना प्यार करते हैं कि सारी दुनिया उसके सामने बेमानी सी लगने लगती है। उसी से दुनिया की शुरुआत होती है और उस पर ही दुनिया खत्म होती है। लेकिन अकसर हमारी ये जहां से भी प्यारी चीज़ें, लाख पकड़ने पर भी हाथ से फ सलने लगती हैं। और किसी दिन अचानक छोड़ कर दूर चली जाती हैं। एक ऐसा इंसान जिसके साथ आपने पूरी जिंदगी बिताने के बारे में सपने सजाए थे, अचानक आपको छोड़कर चला जाला जाता है। ब्रेकअप का समय भावनात्मक रूप से जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में से होता है, लेकिन फिर समय बीतता है और आप भी जिंदगी के साथ आगे बढ़ चलते हैं। हालांकि ब्रेकअप की कसक दिल के किसी कोने में दबी रह जाती है। लेकिन आप ये समझ पाते हैं कि आपको इस ब्रेकअप ने एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद की है। चलिये बताते हैं कि कैसे ब्रेकअप के बाद आप बन पाते हैं एक बेहतर इंसान। Images source : © Getty Images
समझ पाते हैं विश्वास टुटने का दर्द

ब्रेकअप के बाद आप समझ पाते हैं कि जब कोई आपको विश्वास तोड़ता है, आपकी भावनाओं की कदर नहीं करता है और उसे दिल से चाहने पर भी आपके प्यार की इज़्जत नहीं करता, तो किस तरह ठेस पहुंचती है। इस दर्द को वो इंसान बेहतर ढंग से समझ सकता है, जो इससे गुज़र जुका हो। तो एक बार इस दर्द से गुज़रने के बाद आप कभी किसी और को ये दर्द देने की कोशिश भी नहीं करते हैं। Images source : © Getty Images
सीख पाते हैं बेहतर पहचान करना

आप सीख पाते हैं कि हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और होते हैं। लोग अकसर वो नहीं होते, जो वो दिखाई देते हैं। हर वो चीज़ जिसकी शुरुआत बेहद खुशनुमा हो, जरूरी नहीं उसका भविष्य भी उतना ही उजला हो। इस तरह आप इंसान की बेहतर परख करना सीख पाते हैं। आप सीख पाते हैं कि लुक और पर्सनेलटी के अलावा भी इंसान में कई जरूरी चीज़ें होती हैं। आप दोबारा अंधे प्यार में नहीं गिलते हैं, सोच समझ कर ही कोई फैंसला लेते हैं। Images source : © Getty Images
सीख पाते हैं सकारात्मक होने के सही मायने

अकसर लोग सोचते हैं कि ब्रेकअप के बाद इंसान नकारात्मक हो जाता है और बदले की भावना में जीने लगता है। लेकिन सच तो ये है कि एक समझदार इंसान ब्रेकअप के बाद ये सीख पाता है की प्रतिशोध की आग में जलने से अच्छा है कि आप माफ कर आगे बढ़ जाएं। आप सीख पीते हैं कि बुरी यादों को भुलाकर केवल अच्छी यादों के साथ जीवन में आगे कैसे बढ़ना है। Images source : © Getty Images
प्यार का सही मतलब

ब्रेकअप के बाद आप समझ पाते हैं कि प्यार में ज़बरदस्ती नहीं होती है। जबरदस्ती किसी रिश्ते में जाना खुद को बेवकूफ बनना होता है। अगर प्यार सच्चा हो तो मंजिलें खुद-ब-खुद उसे मिल ही जाती हैं। आपको सिर्फ शोऑफ के लिये गर्लफैंड या बॉयफ्रैंड बनाने की कोई ज़रूरत नहीं होती है। Images source : © Getty Images