दिनभर महकते रहना चाहती हैं तो शरीर के इन 5 हिस्‍सों पर लगाएं परफ्यूम

परफ्यूम लगाकर पार्टी में जाना एक फैशन है। लेकिन, अगर परफ्यूम सही जगह और सही तरीके से नहीं लगाई जाए, तो आप जितनी मर्ज़ी महंगी परफ्यूम लगा लें, कोई फायदा नहीं होगा।

 ओन्लीमाईहैल्थ लेखक
Written by: ओन्लीमाईहैल्थ लेखकPublished at: Jun 06, 2018

बाल

बाल
1/5

अब तक आप कपड़ों पर ही परफ्यूम छिड़कते थे, जो कुछ देर के बार गायब हो जाती थी। अब अपने बालों पर इसे लगाएं और फिर देखिए इसका कमाल। यह कैसे लंबे समय तक रहती है। लेकिन, परफ्यूम को कभी बालों पर डायरेक्ट ना लगाएं, क्योंकि इससे बाल ड्राई हो जाते हैं। सही तरीका है कि आप परफ्यूम को पहले अपने हेयरब्रश पर छिड़कें और फिर कंगी करें।

गर्दन

गर्दन
2/5

गर्दन को पल्स प्वाइंट भी कहा जाता है। परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कने से आपसे ज़्यादा देर तक खुशबू आएगी। आपके करीब कोई भी आएगा तो या आप किसी के आसपास होंगी तो आपकी खुशबू से दूसरा व्‍यक्ति महक उठेगा।

एल्बो के अंदर

एल्बो के अंदर
3/5

अगर आप हर 2 घंटे के बाद परफ्यूम लगा लगाकर परेशान हो गए हैं, तो इस बार कपड़ों की जगह अपनी कोहनी के अंदर इसे छिड़कें। दरअसल, नाड़ी या वेन्स कोहनी की स्किन के पास होती है। इसलिए, इस एरिया पर परफ्यूम छिड़कने से खुशबू लम्बे समय तक रहती है।

कान के पीछे

कान के पीछे
4/5

परफ्यूम की खुशबू एक बार छिड़कने पर ज़्यादा देर चले, इसलिए इसे कानों के ऊपर छिड़कें। दरअसल, कानों के ऊपर वाली स्किन ऑयली होती है और ऑयली स्किन पर परफ्यूम ज़्यादा देर तक टिकी रहती है। इसे भी पढ़ें: ज्यादा पानी पीना भी ठीक नहीं, हो सकती है दिमाग में सूजन

कलाई पर

कलाई पर
5/5

कभी अपनी कलाई को गौर से देखें। इस पर आपको कई ब्लड वेसल्स नज़र आएंगी। परफ्यूम को इस पार्ट पर लगाने से ना सिर्फ खुशबू लम्बे समय तक रहती है, बल्कि इससे खुशबू ज़्यादा भी हो जाती है। इसे भी पढ़ें: जल्दी-जल्दी पड़ते हैं बीमार तो इस ठीक करें अपना इम्यून सिस्टम

Disclaimer