ये स्टाइल अपनायें और गर्मियों में रहें कूल
गर्मियों के मौसम में आपकी सबसे बड़ी समस्या होती है। स्वयं को स्वस्थ और कूल रखने के साथ-साथ स्मार्ट भी बनाये रखने की। लेकिन यहां पर दिये स्टाइल को अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकती है।

गर्मियां शुरू होते ही हर किसी को पसीने और सनस्ट्रोक जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में हमारे जहन में यहीं सवाल उठता है कि ऐसे कौन से कपड़ें या चीजें चुनें जिससे हम गर्मी में भी खुद को स्मार्ट रखने के साथ कूल-कूल भी रख पाये। आइये जानें ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में जिनसे आपको गर्मी में भी ठंडक का अहसास हो सके। image courtesy : getty images

गर्मियों में ड्रेस के लिए ऐसे फैब्रिक का चुनाव करें जो पसीना सोख सकें, तन को ठंडक दें और साथ ही आपको फैशनेबल व स्टाइलिश भी दिखाये। यानी कपड़ा कॉटन का हो तो बेहतर है। साथ ही उस पर भी प्रिंट भी ऐसा हो जिसमें फूल पत्तियां डिजाइन की हो और लेकिन भड़कीला नहीं बल्कि सोबर। image courtesy : getty images

फ्लोअर प्रिंटेड की ही मगर बेल स्कर्ट का फैशन आजकल बेहद उपयोगी और लुक्स के लिए बेहतर देखने में आया है। फ्लोअर प्रिंट को लेकर इन दिनों काफी रूचि देखने को मिल रही है और वह भी इसलिए क्योंकि इसमें न केवल अच्छा लुक्स निखार कर सामने आता है बल्कि गर्मियों के लिहाज से यह कूल भी होता है। image courtesy : jagran.com

कुर्तियां को फैशन हमेशा हर रहता है। इन दिनों कॉटन या खादी की कुर्तियां बहुत पहनी जाती है। लेकिन गर्मी में कुर्ती खरीदते समय ध्यान रखें कि प्रिंट अधिक से अधिक सफेद रंग का इस्तेमाल हो जिस पर लाल, नीला, पीला प्रिंट हो। अधिक कढ़ाई या गोटा आदि लगी कुर्ती न पहनें। ये भारी होने के साथ गर्मियों में गरम भी करती है। image courtesy : kurtismanufacturers.in

वैसे भी गर्मियों में फ्रॉक्स हमेशा से ही आरामदेह माना जाती है। लेकिन कुछ समय पहले लड़कियां इसे पहना पसंद नहीं करती थी लेकिन फ्रॉक्स अब फिर से फैशन में आ गई है। इसके अलावा टॉप का अपना महत्त्व हर मौसम में होता है किन्तु गर्मियों में स्लीवलेस टॉप्स अधिक पहनावे में आते दिखते हैं। image courtesy : turantnews.com

यूं तो गर्मी के लिहाज से फैशनपरस्त दिखने के लिए बाजार में ढेरों विकल्प हैं लेकिन हॉट पैंट का चलन इन दिनों खूब जोरों पर है। गर्मियों में हॉट पैंट पहनना फैशनेबल लगने के साथ ही, बेहद आरामदायक भी होता है और इसे पहनने के लिए कोई खास झंझट भी नहीं होता है। image courtesy : getty images

शार्ट स्कर्ट का फैशन भी आजकल बढ़ गया है, खासकर मेट्रो सीटीस में युवतियां शॉर्ट्स को पहनना पसंद करती है। गर्मियों के लिहाज से यह बहुत बेहतर है। फ्लोअर शॉर्ट्स से लुक्स में भी निखार आ जाता है। इसके साथ लैगीज भी आती है जो आपको कम्फर्ट फील कराती हैं। image courtesy : getty images

मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन फैशनपरस्त दिखना लड़कियों की सबसे पहली इच्छा रहती है और फिर गर्मी का मौसम तो उनके लिए फैशनेबल दिखने के पिटारे के समान होता है। एम्ब्रायडरी वाले बैलून शेप ट्यूनिक्स का लड़कियों के बीच इन गर्मियों के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। इसे लैगिंग्स या शार्ट्स के साथ पहना जा सकता है। जीन्स और ट्यूनिक्स का मैच भी स्मार्ट लुक देता है। image courtesy : sheknows.com

आंखें श्ारीर का सबसे कोमल हिस्सा होती हैं, और चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों की तेज धूप से इन्हें काफी नुकसान पहुंचता है इसलिये घर से निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी के सनग्लास का इस्तेमाल करें। image courtesy : getty images

गर्मी के मौसम में त्वचा को खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाना चाहिए। इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती है त्वचा को सनबर्न से बचाना। गर्मियों में त्वचा को सनबर्न से बचाने के लिए सनस्क्रीन लोशन बहुत ही जरूरी है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बाहर जाने 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगना चाहिए। image courtesy : getty images

गर्मियों में धूप की कारण चेहरे पर रूखापन आ जाता है। अधिक समय तक रूखापन बने रहने से त्वचा सबंधी रोगों की संभावनाएं बढ जाती हैं और इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिये धूप में घर से बाहर जाते समय छाते, स्कार्फ, हैट का प्रयोग भी सूर्य की किरणों से रक्षा करता है। image courtesy : getty images

गर्मी में दिनभर जूते पहनने से पैरों में दुर्गंध, जलन और पसीना आना आम बात है। इसलिए आपको रोजाना पहनने के लिए फोम और सॉफ्ट रबड़ से बनी चप्पलें पैरों में पहननी चाहिए जो आरामदायक होने के साथ ही पसीना सोखने के लिए भी बेहद कारगर होती हैं। और इसके अलावा यह दिखने में भी बहुत स्टाइलिंश लगती है। इन्हें विशेष रूप से गर्मी के मौसम के लिए बनाया जाता है। लुक पसंद करने वाले लोगों को यह आकर्षित करती है। image courtesy : evashoesmachine.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।