शहद और लौंग खाने के फायदे

शहद और लौंग खाना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इनका सेवन एक साथ कर आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। शहद और लौंग में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो आपको त्वचा के संक्रमण के साथ-साथ गले में खराश और सर्दी जुकाम आदि से भी बचाते हैं। आइये जानते हैं शहद और लौंग का सेवन साथ में करने के कुछ फायदे।
त्वचा के लिए फायदेमंद

शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। यह त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को एक्ने पिंपल आदि से बचाते हैं। वही लौंग त्वचा पर झुर्रियां नहीं आने देता है। शहद और लौंग पाउडर को एक साथ मिलाकर त्वचा पर लगाने से ग्लोइंग स्किन मिलती है। यह एक एंटी एजिंग पेस्ट होता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इसलिए खूबसूरत त्वचा के लिए आप लौंग और शहद का सेवन साथ में कर सकते हैं।
गले के लिए लाभदायक

शहद और लौंग दोनों ही गले के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। शहद के एंटीऑक्सिडेंट्स गले के दर्द से राहत दिलाते हैं। साथ ही लौंग के एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण गले में सूजन और दर्द कम करते हैं। गले का दर्द आमतौर पर इन्फेक्शन के कारण होता है। गले के दर्द से खाने-पीने में भी तकलीफ होती है। इसके लिए आप लौंग की कुछ कलियों को पीसकर शहद में मिलाकर पी जाएं। इससे आपके गले के दर्द में काफी आराम मिलेगा।
लिवर

शहद लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। शहद के एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर से टॉक्सिक पदार्थ निकलते हैं। इसके साथ ही यह लिवर की ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने की क्षमता भी बढ़ाता है। लौंग में eugenol पाया जाता है, जो कि लिवर के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह फैटी लिवर की समस्या में भी बहुत मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में लौंग पाउडर मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पी सकते हैं। यह आपके लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बहुत मददगार होता है।
जुकाम-खांसी

शहद और लौंग सर्दी, खांसी और जुकाम के लिए बहुत जल्दी प्रतिक्रिया करते हैं। इसके लिए इनका सेवन सालों से किया जा रहा है। शहद के एंटीऑक्सिडेंट्स और हीलिंग गुण खांसी से तुरंत राहत दिलाते हैं। साथ ही लौंग खांसी को रोकने में बहुत मददगार होता है। लौंग के एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण खांसी से राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप शहद और लौंग के साथ अदरक वाली चाय पी सकते हैं। आप चाहें तो रात को सोने से पहले लौंग का तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते है। इससे सूखी खांसी या फिर रात में आने वाली भयंकर खांसी नही आती है।
वजन घटाए

वजन घटाने के लिए शहद और लौंग की चाय एक बेहतर विकल्प होता है। शहद और लौंग की चाय वजन घटाने में बहुत मददगार होती है। आप इसे खाकर भी वजन घटा सकते हैं। लौंग पाचन में मदद कर खाने को अच्छी तरह से डाइजेस्ट करता है। साथ ही यह फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेजी से जारी रखता है। वही शहद की बात करें तो साल 2010 में हुए एक शोध में पाया गया कि शहद भूख को दबाने वाले हार्मोन्स रिलीज करता है। शहद कैलोरी भी बर्न करने में मदद करता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो शहद और लौंग की चाय आपके लिए अच्छी रहेगी।
मुंह के छाले ठीक करे

मुंह के छालों में शहद और लौंग का पेस्ट बहुत फायदेमंद होता है। मुंह के छाले खाने-पीने में तकलीफ दे सकते हैं। मुंह के छाले को ठीक करने के लिए एक चम्मच शहद में लौंग पाउडर मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। दिन में 3 से 4 बार छालों पर यह पेस्ट लगाएं और छोड़ दें। लौंग और शहद के एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण छाले का दर्द सूजन और जलन मिटाने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप इन दोनों को खा भी सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए

शहद एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह इम्यून सिस्टम की ताकत बढ़ाता है। शहद शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट कर बैक्टीरिया वायरस और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। साथ लौंग में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकने में सक्षम होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर लौंग इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसके लिए आप लौंग के साथ शहद को मिक्स करकर खा सकते हैं। यह इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
दांत का दर्द

दांत के दर्द को कम करने के लिए लौंग का इस्तेमाल बहुत कारगर होता है। लौंग में eugenol होता है, जो कि दर्द को सुन्न कर देता है। यह एक प्राकृतिक एनेस्थेटिक की तरह काम करता है। साथ ही शहद की एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं। शहद और लौंग का तेल का मिश्रण दांतो पर लगाने से दांत का दर्द कम हो जाता है। वहीं दांत के नीचे शहद और लगाने से भी दर्द में आराम मिलता है।
कैंसर से निजात दिलाने में मददगार

लौंग और शहद का सेवन एक साथ करना कैंसर के खतरे को भी कम करने की क्षमता रखता है। शोधकर्ताओं की मानें तो लौंग में पाए जाने वाले कंपाउंड्स कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं। यह आपके ट्यूमर के खतरे को कम करने के साथ ही शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। वहीं हाल ही में शहद पर हुए एक शोध में यह निकलकर आया कि शहद में भी एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। यह कैंसर के लिए नैचुरल वैक्सीन के तौर पर काम करता है।