घरेलू स्क्रबर या मार्केट प्रोडक्ट

आज के प्रदूषण भरे पर्यावरण में अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखना सबसे मुश्किल काम है। ऐसे में कई लोग त्वचा को साफ रखने के लिए फेशवॉश, लोशन, नाइट क्रीम आदि अन्य बाजार में उपलब्‍ध उत्‍पादों का प्रयाग करते हैं। जबकि इनके साइड इफेक्ट होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में घरेलू स्क्रबर का इस्तेमाल करके त्‍वचा को निखारा जा सकता है, और इससे त्‍वचा हेल्‍दी भी रहेगी। सके लिए मसूर दाल का स्क्रबर सबसे बढ़िया स्क्रबर है। और इन स्क्रबर्स को बनाना भी बहुत आसान होता है। आप इस स्क्रबर को कई तरीके से बना सकते हैं।
मसूर की दाल और घी

मसूर की दाल और देशी घी से बना स्क्रबर त्वचा के लिए सबसे अधिक फायदेमंद और हेल्दी होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए एक कटोरी पीसी मसूर दाल में एक चम्मच घी मिला लें। अब इससे त्वचा को स्क्रब करें। ये त्वचा की नमी लौटाने में सहायक होती है। यह ड्राय स्कीन की समस्या को ठीक करती है। घी त्वचा की नमी बढ़ाने के साथ उसकी चमक भी बढ़ाती है।
मसूर की दाल और हल्दी

ये त्वचा का रंग निखारने में भी मदद करता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़ा चम्मच मसूर दाल का पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर और आधा चम्मच शहद लें। अब इन तीनों को मिलाएं। अगर ये ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो इसमें आप थोड़ा सा पानी मिला सकती हैं। इससे पूरा शरीर भी स्क्रब कर सकती हैं। यह त्वचा पर से डेड सेल्स हटाने में मददगार है। चेहरे को स्क्रब करने के लिए इसे पहले 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा के रखें। फिर स्क्रबबिंग द्वारा हटाए और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
मसूर की दाल और मूंगफली

इससे मुहांसों से निजात मिलती ही। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इस स्क्रबर का इस्तेमाल आप बेझिझक कर सकते हैं। इस स्क्रबर को बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप मसूर दाल और आधा कप मूंगफली लें। अब इन दोनों को पीस लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इन तीनों को मिलाकर इसमें दही मिलाएं। अब हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करके लगाएं। इसे आप शरीर के दाग-धब्बे भी हटाने के लिए उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा के दाग हटाने के साथ ही त्वचा को टोन भी करता है।
मसूर की दाल और दूध

दूध प्रकृतिक क्लींजर है। ये चेहरा साफ कर ग्लो बढ़ाता है। दूध के साथ मसूर दाल का उपयोग इसके फायदे को दोगुना कर देता है। लेकिन मसूर की दाल और दूध वाला स्क्रबर इस्तेमाल करने के लिए इसे बनाने की विधि जान लें। इसे बनाने के लिए एक कप मसूर की दाल लें। अब उसे 3 से 4 दिनों के लिए धूप में सूखा लें। उसके बाद सूखे दाल को पीस लें। अब इस पाउडर में दूध मिलाएं। अब इससे शरीर को स्क्रब करें। यह टैनिंग हटाता है और त्वचा में ग्लो लाता है।
मसूर दाल और गुलाबजल

यह स्क्रबर त्वचा पर से एक्ने और मुहांसों को पूरी तरह से हटा देता है। यह चिकनपॉक्स के दाग तक हटा देता है। इस स्क्रबर को बनाने के लिए दो चम्मच लाल मसूर की दाल को दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब इस मिक्सी में पीसकर महीन पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में चार चम्मच गुलाबजल डाल कर अच्छे से मिलाएं और दस मिनट के लिए रख दें। दस मिनट बाद इसे उस भाग पर लगाएं जहां आपको मुहांसे और दाग धब्बे दिख रहे हों। तीस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। एक हफ्ते बाद चेहरा साफ हो जाएगा।