उच्च कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू नुस्खे
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाने पर यह हमारी धमनियों में एकत्रित हो जाता है, जिससे भविष्य में दिल की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि इसे कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से नियंत्रण में रखा जा सकता है।

उच्च कोलेस्ट्रॉल और घरेलू नुस्खे
कोलेस्ट्रॉल शरीर में एक वसा के जैसा पदार्थ होता है जो कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करता है। यह हमारे द्वारा लिये गये कार्ब और फैट से पैदा होता है, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिये आवश्यक है। हांलाकि इसकी मात्रा अधिक हो जाने पर यह हमारी धमनियों में एकत्रित हो जाता है, जिससे भविष्य में दिल की बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिये कोलेस्ट्रॉल के सेतर नियंत्रित रखना भी बेहद जरूरी होता है। इसे कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से नियंत्रण में रखा जा सकता है। तो चलिये जानें उच्च कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे।
Image courtesy: © Getty Images

फाइबर युक्त आहार लें
अपने आहार में हाई फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थ, जैसे ओट्स, सेब, नाशपाती और राजमा आदि को बड़ी मात्रा में शामिल करें। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ लेने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम होता है और एचडीएल का स्तर बढ़ता है। कॉफी का सेवन कम करें।
Image courtesy: © Getty Images

नियमित व्यायाम करें
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर या इससे बचने के लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन तेज व्यायाम अवश्य करना चाहिये। नियमित व्यायाम करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय से संबंधित बीमारियां दूर रहती हैं।
Image courtesy: © Getty Images

संतृप्त वसा करें कम और ट्रांस फैट बिल्कुल न लें
यदि आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च है तो कुछ चीजें जैसे, अंडे का पीला भाग, तला भोजन, वसा युक्त दूध व इससे बने उत्पाद तथा फैटी मीट आदि को पूरी तरह त्यागना होगा। क्योंकि यह चीजें आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को और बढ़ा सकती हैं। रोज केवल 20 ग्राम तक संतृप्त वसा ही लें।
Image courtesy: © Getty Images

शराब के सेवन को सीमित करें
वैसे तो शराब न ही पियें तो बेहतर होगा, लेकिन ध्यान रहे कि पुरुषों के लिये शराब की सीमित मात्रा दिन में एक या दो पेग व महिलाओं के लिये दिन में केवल एक पेग है। यदि इससे ज्यादा शराब पी जाए तो शरीर में वसा जमने लगेगा और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाएगा।
Image courtesy: © Getty Images

मोटापे को दूर भगाएं
मोटापा एक नही अनेकों बीमारियों का कारण बनता है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ा देता है। इसलिए यदि आपका वजन बहुत अधिक हो तो उसे कम करें, खासतौर पर अपनी कमर की चर्बी को । इसके लिये स्पोर्ट, एरोबिक्स क्लास या जिम आदि की मदद ले सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

पालक खाएं
ढेर सारा पालक खाएं, खासतौर पर पत्तेदार सब्जियों के मौसम में। पालक के साग में कई फ्लेवनॉइड तत्व पाये जाते हैं जिससे कैंसर, हार्ट की बीमारियां और ऑस्टियोपोरोसिस से आदि से बचाव होता है। रोजाना लगभग आधा कप पालक खाने से हार्ट अटैक की आशंका भी कम होती है।
Image courtesy: © Getty Images

मछली खाएं
नॉनवेज खाने वाले लोग मछली का सेवन करें। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो कि प्राकृति रूप से दिल की बीमारियों, हाई कोलेस्ट्रॉल और स्ट्रोक आदि से बचाता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढाती है। वे लोग जो मछली नहीं खाते, वे इसकी जगह अखरोठ, सोयाबीन और तिल के तेल का सेवन कर सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

योग और ध्यान करें
कुछ शोधकर्ता बताते हैं कि तनाव व दबाव की स्थितियों में आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त करने पर भी एचडीएल स्तर कम होता है। वहीं जो लोग विपरीत स्थितियों में अपने क्रोध को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं, उनका एचडीएल स्तर अच्छा रहता है। तो योग करें और ओम शांति शांति का जाप करें। साथ ही समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लें और समय से अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करते रहें।
Image courtesy: © Getty Images

धूम्रपान को कहें ना
धूम्रपान न सिर्फ उच्च कोलेस्ट्रॉल बल्कि कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। इससे धमनियों की अंदर की परत नष्ट होने लगती है। धूम्रपान से कार्सीनोजेन और काबर्न मोनो ऑक्साइड खून में तेजी से कालेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा देते हैं। धूम्रपान से बेड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटने लगता है।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।