शीघ्रपतन का कारण और इसे रोकने के 6 घरेलू उपाय बता रहे हैं डॉक्टर

शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक यौन समस्या है। लेकिन इसे कुछ घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में

Anju Rawat
Written by:Anju RawatPublished at: May 27, 2021

क्यों होता है शीघ्रपतन (Causes of Premature Ejaculation)

क्यों होता है शीघ्रपतन (Causes of Premature Ejaculation)
1/7

शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक सामान्य यौन समस्या है। इसमें शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आर्गेज्म से पहले ही स्पर्म निकल जाता है। आज हर उम्र के पुरुष इस समस्या से परेशान रहते हैं। अगर शारीरिक संबंध बनाने के 60 सेकेंड में ही वीर्य निकल जाता है, तो आपको शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। शीघ्रपतन का सबसे प्रमुख कारण मानसिक तनाव होता है। तनाव में रहने से पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जिससे यह समस्या पैदा होती है। इसके अलावा कई बायोलॉजिकल कारणों जैसे हार्मान्स का असंतुलित होना, मूत्रमार्ग में संक्रमण की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं अधिक शराब पीने या नशीले पदार्थों के सेवन करने से भी शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। एंटीबायोटिक दवाओं का अधिक सेवन, जंक फूड, फास्ट फूड भी इसकी एक वजह हो सकती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जानते हैं डॉक्टर आशुतोष द्विवेदी से-

1. अश्वगंधा (Ashwagandha)

1. अश्वगंधा (Ashwagandha)
2/7

अश्वगंधा को पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। यह यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए भी आप भी इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से अश्वगंधा के कैप्सूल या चूर्ण लेने से यौन संबंधी सभी समस्याएं ठीक हो सकती है। ऐसे में आप अपनी इस समस्या से निजात पाने के लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। 

2. इसबगोल (Isabgol)

2. इसबगोल (Isabgol)
3/7

इसबोल के बारे में आपने शायद ही सुना हो। इसका इस्तेमाल पेट के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं, तो भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह इस समस्या को भी ठीक करने में लाभकारी होता है। इसके लिए आप इसबगोल के चर्ण को रात में दूध के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो अच्छे परिणाम के लिए इसबगोल, मिश्री और खसखस को साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे आपके शीघ्रपतन की समस्या ठीक हो सकती है। 

3. सफेद मूसली (White Musli)

3. सफेद मूसली (White Musli)
4/7

सफेद मूसली को भी आयुर्वेद में यौन विकारों को ठीक करने के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आप शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ दिनों तक नियमित रूप से सफेद मूसली का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सफेद मूसली के पाउडर को रात में दूध के साथ ले सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से आपको काफी आराम मिल सकता है। इससे स्पर्म जल्दी से नहीं निकलता है और शारीरिक संबंध अच्छे बनते हैं। आयुर्वेद में शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए मूसली खाने की सलाह दी जाती है।

4. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)

4. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
5/7

कद्दू के साथ ही इसके बीज को भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। इतना ही नहीं कद्दू के बीज शीघ्रपतन की समस्या को भी ठीक करता है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन को रक्त प्रवाह तक पहुंचने में मदद मिलती है। आप स्नैक्स के तौर पर इनका सेवन कर सकते हैं। कद्दू के बीज को खाने से कई तरह के रोग दूर होते हैं, उन्हीं में से एक है शीघ्रपतन। अपनी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

5. हरा प्याज (Green Onion)

5. हरा प्याज (Green Onion)
6/7

अगर आप अपने शीघ्रपतन के बारे में डॉक्टर को बताने में हिचकिचा रहे हैं, तो आप इसका इलाज घर पर ही कर सकते हैं। शीघ्रपतन की समस्या को ठीक करने के लिए हरा प्याज लाभकारी हो सकता है। आयुर्वेद में इस समस्या से निजात पाने के लिए प्याज को उत्तम माना जाता है। इसके लिए आप हरे पत्तेदार प्याज के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से वीर्य जल्दी निकलने की समस्या ठीक होती है। इसके लिए आप प्याज के बीजों को पीस लें और फिर इसके पाउडर को तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद खाना खाने से पहले इस पानी को पी लें। इससे आपके वीर्य जल्दी निकलने की समस्या ठीक हो सकती है। 

6. अदरक (Ginger)

6. अदरक (Ginger)
7/7

अदरक स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही उसे तकातवर भी बनाता है। यौन संबंधी समस्याओं में भी अदरक का सेवन किया जा सकता है। अगर आपको वीर्य जल्दी निकलने यानी शीघ्रपतन की समस्या है, तो इससे निजात पाने के लिए भी आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट और एक चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और गर्मी होती है। जिससे शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

Disclaimer