मासिकधर्म को करें प्रीपोन

अक्सर महिलाएं मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए परेशान रहती हैं। इसके दौरान चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी व ऐसे कई अन्य लक्षण होते हैं। काफी समय पहले से कुछ महिलाएं हर्बल नुस्खों का उपयोग कर महिलाएं मासिक धर्म से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान करती हैं। लेकिन कई कारणों के चलते कुछ महिलाएं मासिक धर्म को समय से पूर्व भी कराना चाहती हैं। तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से मासिकधर्म को प्रीपोन अर्थात समय से पूर्व कराया जा सकता है।
पपीता

पिरियड्स को प्रीपोन करने के लिए पपीते का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक संतुलित तरीके से होता है और दर्द नहीं होता। इसमें मौजूद कैरोटिन, हार्मोन एस्ट्रोजन उत्तेजन में मदद करता है, जिससे जिससे मासिक धर्म जल्दी हो जाते हैं।
गुड़

रसोई में लगभग हमेशआ ही मौजूद रहने वाला, गुड़ पीरियड्स को प्रीपोन करने का एक बेहतर विकल्प है। सुबह खाली पेट तिल के बीज के साथ गुड़ का सेवन करें याफिर अदरक के एक कप जूस में इसे मिलाकर पियें। इससे मासिक धर्म प्रीपोन हो जाते हैं।
अनार

मासिक धर्म को समय से पूर्व करने के लिए कुछ दिनों तक अलारका जूस दिन में तीन बार पियें या फिर इसको गन्ने के सर में मिलाकर दिन में चार बार पियें। ऐसा करने से पीरियड्स प्रीपोन हो जाते हैं।
गाजर

ताज़ा गाजर खाएं (या कैरोटीन युक्त कद्दू खाएं) या फिर दिन में 2 से तीन बार गाजर का जूस पिएं। गाजर में कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जोकि एस्ट्रोजन के उत्पादन को प्रोत्साहित करता है। और फिर ऐसा करने से पीरियड्स प्रीपोन हो जाते हैं।
अजवाइन

अजवाइन के रस का एक गिलास रोज दिन में एक से दो बार पीने से मासिक धर्म को प्रीपोन किया जा सकता है। आप इसके अलावा मेथी के बीजों के सर का उपयोग भी कर सकते हैं। यह भी उतना ही लाभदायक होता है।
तिल के बीज

आप गुड़ के साथ तिल के बीजों को मिलाकर, एक चम्मच पीरियड्स की संभावित तारीख़ से पंद्रह दिन पहले ले करते हैं। इसके अलावा आप एक बड़ा चम्मच चीन के बीजों को गर्म पानी के साथ दिन में दो बार भी ले सकते हैं।
अनानास

अनन्नास अच्छे ताप उत्प्रेरण खाद्य पदार्थों में से एक होता है। ऐसा माना जाता है कि इसके सीधे सवन या इसका रस पीने से शरीर के अंतर का ताप बढ़ता है और पीरियड्स प्रीपोन हो जाते हैं।
हल्दी

उबलते पानी में चुट की भर हल्दी पाउडर मिलाकर, पिरियड्स की संभावित तारीख़ से पंद्रह दि पहले रोज सुबह और शाम इसे पिएं। माना जाता है कि इसा करने से लगभग 5 दिनों पहले मासिक धर्म क रवाया जा सकता है।