अपने पतले हाेंठाें को माेटे और आकर्षक बनाने के लिए ट्राई करें ये 9 घरेलू उपाय

हाेंठाें काे माेटे और आकर्षक बनाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायाें काे भी आजमा सकते हैं। जानें इनके बारे में-

Anju Rawat
Written by:Anju RawatPublished at: Aug 04, 2021

1/10

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई तरकीबे अपनाती हैं, लेकिन कई बार कुछ कमियाें की वजह से वे मनचाहा लुक नहीं पा सकती हैं। आंखाें के साथ ही खूबसूरत दिखने के लिए हाेंठाें का आकर्षक हाेना भी बेहद जरूरी हाेता है, लेकिन कुछ लड़कियाें और महिलाओं के हाेंठ पतले हाेते हैं। जिसके लिए वे या ताे महंगा ट्रीटमेंट लेती हैं या फिर सर्जरी का ऑप्शन ढूढ़ती हैं। आप चाहें ताे घर पर ही कुछ आसान से घरेलू उपाय अपनाकर अपने हाेंठाें काे माेटा और आकर्षक बना सकती हैं। चलिए जानें इनके बारे में- 

1. ऑलिव ऑयल

1. ऑलिव ऑयल
2/10

ऑलिव ऑयल काे स्वास्थ्य, सेहत के साथ ही हाेंठाें काे माेटा बनाने के लिए भी उपयाेग किया जा सकता है। अगर आपके हाेंठ पतले हैं, ताे इसके लिए आप ऑलिव ऑयल से अपने हाेंठाें की मालिश करें। इसे तेल काे हाेंठाें पर लगे रहने दें। 15-20 मिनट बाद आप इसे किसी कपड़े की मदद से साफ कर लें। ऐसा करने से आपके हाेंठाें के आकार में बदलाव नजर आ सकता है।

2. चीनी स्क्रब

2. चीनी स्क्रब
3/10

हाेंठाें काे स्क्रब करने से पतले हाेंठ माेटे नजर आ सकते हैं। इसके लिए आप चीनी का स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आप नारियल के तेल में चीनी मिलाएं, अब इससे अपने हाेंठाें काे स्क्रब करें। इससे आपके हाेंठाें पर जमी सारी डेड स्किन सेल्स हट जाती है। इसके यूज से हाेंठ पिंक हाेते हैं, साथ ही फ्लपी और माेटे भी नजर आते हैं।

3. पुदीना का तेल

3. पुदीना का तेल
4/10

अगर आप अपने पतले हाेंठाें काे माेटा बनाना चाहती हैं, ताे पुदीने का तेल एक अच्छे घरेलू उपायाें के तौर पर काम कर सकता है। हाेंठाें पर पुदीने का तेल लगाने से पतले हाेंठ माेटे, फ्लपी नजर आने लगते हैं। इसे हाेंठाें पर लगाने से रक्त का प्रवाह भी सही रहता है। इसके लिए आप पुदीने के तेल काे हाेंठाें पर लगाकर रखें, थाेड़ी देर बाद इसे किसी कपड़े से साफ कर लें।

4.एक्सफाेलिएट करें

4.एक्सफाेलिएट करें
5/10

हाेंठाें काे माेटा और आकर्षक दिखाने के लिए उन्हें एक्सफाेलिएट करना बेहद जरूरी हाेता है। हाेंठाें काे एक्सफाेलिएट करने से डेड स्किन सेल्स निकल जाती है, जिससे हाेंठाें में एक नैचुरल उभार आता है। इसके लिए आप एक्सफाेलिएटर या टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सफाेलिएशन स्किन के साथ ही हाेंठाें के लिए भी बेहद जरूरी हाेता है। इससे आपके हाेंठाें काे एक आकर्षक लुक मिलेगा।

5.बक्कल मसाज

5.बक्कल मसाज
6/10

लिप्स काे उभार देने और आकर्षक बनाने के लिए आप चाहें ताे बक्कल मसाज थेरेपी भी करवा सकती हैं। इस थेरेपी में लिप्स काे माेटा करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप पहले अपने हाथ में फेस ऑयल लें। इसे अपनी उंगुलियाें से हाेंठाें के चाराें तक लगाएं। कुछ दिनाें तक लगातार इस मसाज काे करने से आपके हाेंठाें में उभार आ सकता है।

6. लिप मेकअप करें

6. लिप मेकअप करें
7/10

आप चाहें ताे लिप मेकअप की मदद से भी अपने हाेंठाें काे माेटा दिखा सकती हैं। हाेंठाें पर कंसलीर लगाने से हाेंठाें काे फुलर लुक मिलता है। लिप पेंसिल से भी हाेंठाें काे माेटा लुक मिलता है। आप चाहें ताे हाेंठाें काे माेटा दिखाने के लिए लिप ग्लॉस का भी यूज कर सकती हैं।

7. पानी अधिक पिएं

7. पानी अधिक पिएं
8/10

पानी पीने से हाेंठ हाइड्रेट रहते हैं और उभरे-उभरे नजर आते हैं। जबकि शरीर में पानी की कमी हाेने पर हाेंठ ड्राय हाे जाते हैं। जिससे हाेंठ सिकुड़ने लगते हैं और छाेटे नजर आते हैं। इसलिए हाेंठाें काे खूबसूरत बनाए रखने के लिए खूब पानी पीना बहुत जरूरी हाेता है।

8. हाेंठाें की एक्सरसाइज करें

8. हाेंठाें की एक्सरसाइज करें
9/10

लिप्स या हाेंठाें काे अच्छा, आकर्षक लुक देने के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। हाेंठाें की एक्सरसाइज करने से काेलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे हाेंठ फुलर, खूबसूरत दिखते हैं। इसके लिए आप सिंपल एक्सरसाइज जैसे सीटी बजाना आदि कर सकती हैं। हाेंठाें की ये एक्सरसाइज हाेंठाें की मसल्स काे एक्टिव रखती है और लिप्स काे अटैक्टिव बनाते हैं।

9. दालचीनी का तेल

9. दालचीनी का तेल
10/10

दालचीनी काे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका तेल आपके हाेंठाें काे उभार देने में उपयाेगी हाे सकता है। इसके लिए आप लिप बाम में दालचीनी का तेल मिक्स कर लें। अब इसे अपने हाेंठाें पर लगाएं। इससे 2-3 मिनट तक हाेंठाें की मसाज करें। ऐसा करने से हाेंठाें में उभार आएगा और हाेंठ आकर्षित नजर आएंगे। दालचीनी के तेल काे डायरेक्ट हाेंठाें पर लगाने से बचें। 

Disclaimer