पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाएं ये 7 घरेलू उपाय

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल अच्छा होना बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी है, तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसे बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में

Anju Rawat
Written by:Anju RawatPublished at: Jun 14, 2021

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Increase Testosterone Hormone)

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Increase Testosterone Hormone)
1/8

वैसे तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है, लेकिन यह एक मेल हार्मोन (Testosterone Hormone in Men) होता है। महिलाओं में इसकी मात्रा न के बराबर होती है। पुरुषों का शारीरिक और मानसिक विकास करने के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल सही होना बहुत जरूरी है। इसलिए पुरुषों में इसे अच्छी मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। यह स्पर्म के उत्पादन में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह हड्डियों और मसल्स के लिए भी बहुत जरूरी होता है। बॉडी में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में भी इस हार्मोन का अहम रोल होता है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी है, तो इसका प्रभाव आपकी शादी-शुदा जिंदगी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में इसे बढ़ाना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के कौन-से घरेलू उपाय काम आ सकते हैं (Home Remedies to Increase Testosterone Hormone)। 

1. चिया सीड्स (Chia Seeds)

1. चिया सीड्स (Chia Seeds)
2/8

चिया सीड्स को स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर माना जाता है। अगर आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी है, तो आप इसे बढ़ाने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिया सीड्स टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने के लिए एक बेहतर सोर्स है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) पाया जाता है, जिससे तेजी से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है। इसके अलावा भी चिया सीड्स में कई दूसरे तरह के फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिससे हार्मोन को बढ़ने में मदद मिलती है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले दूध के साथ चिया सीड्स ले सकते हैं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको इसका परिणाम नजर आएगा।

2. जैतून का तेल (Olive Oil)

2. जैतून का तेल (Olive Oil)
3/8

जैतून का तेल भी पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मददगार होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन के (Vitamin A, D and K) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा जैतून के तूल में एंटीऑक्सीडेंट्स, टायरोसोल भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में हेल्पफुल होते हैं। अगर आप टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसका इस्तेमाल सब्जी, दाल या अन्य किसी पकवानों को बनाने में किया जा सकता है। इतना ही नहीं जैतून का तेल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए यह एक बेहतर सोर्स है।

3. अंडा (Egg)

3. अंडा (Egg)
4/8

अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए अंडा को बहुत प्रभावशाली माना जाता है (Egg to Increase Testosterone Hormone in Men)। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन के भी होता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ता है। आप अपने इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से अंडे का सेवन कर सकते हैं।

4. अश्वगंधा (Ashwagandha)

4. अश्वगंधा (Ashwagandha)
5/8

पुरुषों की कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटेरी गुण पाए जाते हैं। अश्वगंधा में एंटी-स्ट्रेस गुण भी होते हैं, जिससे आपका स्ट्रेस कम होता है। दरअसल, कई बार पुरुषों में स्ट्रेस की वजह से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी आ जाती है, ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। आप अपने हार्मोन को बढ़ाने के लिए इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोते समय एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर का सेवन करें। इसकी तासीर बेहद गर्म होती है, ऐसे में अगर आपकी पित्त प्रकृति है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

5. शिलाजीत (Shilajit)

5. शिलाजीत (Shilajit)
6/8

शिलाजीत एक जड़ी-बूटी है, आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने लिए उपयोग में लाया जाता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से पुरुषों में यौन समस्याएं शुरू होने लगती है। ऐसे में शिलाजीत का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। इसलिए आप चाहें तो अपने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को बढ़ाने के लिए शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं। आपको इसे सही तरीके से और सही मात्रा में लेना जरूरी होता है। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए। शिलाजीत पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी लाभदायक होता है।

6. फैटी फिश (Fatty Fish)

6. फैटी फिश (Fatty Fish)
7/8

मछली खाने से भी आप अपने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप सैल्मन फिश ले सकते हैं। इसमें विटामिन बी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम (Vitamin B, Omega-3 Fatty Acids and Magnesium) पाया जाता है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ने में भी हेल्प होती है। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है, ऐसे में आपको इसे ज्यादा मात्रा में लेने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको पेट में जलन की समस्या रहती है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही आपको करना चाहिए।

7. नारियल (Coconut)

7. नारियल (Coconut)
8/8

जैतून के तेल की तासीर काफी गर्म होती है, ऐसे में अगर आपकी पित्त प्रकृति है तो आप इसकी जगह नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, जिसका इस्तेमाल सभी लोग आसानी से कर सकते हैं। नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैट, कॉम्पलेक्स फैट (Saturated Fat, Complex Fat) होता है, जिसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ने में मदद मिलती है। नारियल के तेल में गुड फैट पाया जाता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है। इतना ही नहीं नारियल का तेल कई दूसरे हार्मोंस बढ़ाने में भी मददगार होता है।  अगर आप भी अपने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाना चाहते हैं, तो इस घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन किसी भी चीज का अत्याधिक मात्रा में उपयोग करने से बचें, क्योंकि कई बार ज्यादा मात्रा में किसी चीज का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 

Disclaimer