वजाइना में रूखेपन का कारण और इसे दूर करने के 6 घरेलू उपाय

Vaginal Dryness : अकसर महिलाएं वजाइना के सूखेपन की समस्या से परेशान रहती हैं। इसके बारे में वे बात करने में भी हिचकिचाती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय मददगार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में-

Anju Rawat
Written by:Anju RawatPublished at: Jun 17, 2021

वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय (Cause and Home Remedies of Vaginal Dryness)

वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय (Cause and Home Remedies of Vaginal Dryness)
1/7

क्या आपको भी अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द होता है? वजाइना के सूखेपन या रूखेपन की वजह से शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द महसूस हो सकता है। इतना ही नहीं वजाइना के सूखेपन की वजह से पेशाब में जलन, योनि स्त्राव और योनि में खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है। वजाइना में ड्रायनेस की समस्या महिलाओं को अलग-अलग कारणों से हो सकती है। मेनोपॉज, सेक्स हॉर्मोन्स की कमी, गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन और तनाव इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं। कई बार प्रसव के बाद भी वजाइना में सूखेपन की समस्या हो सकती है। आप इस समस्या को डॉक्टर को बताने में हिचकिचाती हैं, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं वजाइना के रूखेपन को दूर करने वाले कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

1. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds to Cure Vaginal Dryness)

1. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds to Cure Vaginal Dryness)
2/7

वजाइना में ड्रायनेस की समस्या को ठीक करने के लिए मेथी के बीजों का उपयोग करना लाभकारी हो सकता है। मेथी के बीजों में महिला हॉर्मोन एस्ट्रोजन को बढ़ाने की क्षमता होती है। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से हॉर्मोन संतुलित होता है, जिससे आपको इस समस्या से निजात मिल सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी के बीज लें और इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर इसके बीज और पानी का सेवन कर लें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।

2. अरंडी का तेल (Castor Oil to Remove Vaginal Dryness)

2. अरंडी का तेल (Castor Oil to Remove Vaginal Dryness)
3/7

वजाइना के सूखेपन को दूर करने के लिए अरंडी का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में हॉर्मोन्स को संतुलित करने में मदद करता है। अंरडी का तेल हॉर्मोन्स को संतुलित करके तनाव और चिंता को दूर करता है। जिससे महिलाओं की यह समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगती है। इसके लिए आप इसे खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो अरंडी के तेल को थोड़ा सा लेकर वजाइना या योनि पर लगा सकती हैं। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।  

3. अलसी के बीज (Flax Seeds Cure Vaginal Dryness)

3. अलसी के बीज (Flax Seeds Cure Vaginal Dryness)
4/7

अलसी के बीजों को फ्लैक्स सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। इसमें लिगन्स काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन को बढ़ाकर उसे संतुलित करता है। साथ ही अलजी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो वजाइना की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रोजाना रात को एक चम्मच अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी के साथ ही बीज भी चबाकर निगल लें। इसके उपयोग से आपकी वजाइना या योनि में नमी और चिकनाहट आएगी।

4. शतावरी (Shatavari is Good for Vaginal Dryness)

4. शतावरी (Shatavari is Good for Vaginal Dryness)
5/7

शतावरी के नियमित सेवन से भी वजाइना को स्वस्थ रखा जा सकता है। रोजाना दूध के साथ शतावरी पाउडर लेने से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। इसके नियमित सेवन से महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ता है और संतुलन में रहता है। जिससे योनि में ड्रायनेस की समस्या ठीक होती है। अगर आपका इसका सेवन करती हैं, तो इससे आपको कभी यह समस्या नहीं होगी।

5. सोया प्रोडक्ट्स (Use Soya Products to Cure Vaginal Dryness)

5. सोया प्रोडक्ट्स (Use Soya Products to Cure Vaginal Dryness)
6/7

सोया प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी वजाइना के सूखेपन की समस्या को दूर कर सकती हैं। इनमें काफी अच्छी मात्रा में फोलिक एसिड और प्रोटीन होता है, जो वजाइना को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सोयाबिन से बने पदार्थों का सेवन करना होता है। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इनका सेवन करने से आपकी वजाइना में चिकनाहट या नमी वापस आ सकती है। 

6. ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें (Omega-3 Diet to Remove Vaginal Dryness)

6. ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें (Omega-3 Diet to Remove Vaginal Dryness)
7/7

ओमेगा-3 फैटी एसिड भी वजाइना के सूखेपन की समस्या को ठीक करने में मददगार होता है। इसके लिए आप मछली, अंडे, अखरोट, कच्चा पपीता, सफेद तिल, सूरजमुखी के बीज और एवोकाडो का सेवन कर सकती हैं। कुछ दिनों तक लगातार इनके सेवन से आपको इस समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है। ओमेगा-3 वजाइना में नमी लाने में मदद करता है। ओमेगा-3 के सेवन से वजाइना ड्रायनेस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।   अगर आपको लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द हो या फिर योनि में खुजली हो तो आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकती हैं। 

Disclaimer