कांख के फोड़े-फुंसी दूर करने के उपाय

हमारे शरीर के कई हिस्सों में फोड़े-फुंसी का विकास होता है। इन्हीे में से अंडरआर्म्स के फोड़े-फुंसी काफी गंभीर और परेशान करने वाले होते हैं। अंडरआर्म्स में फोड़े-फुंसी तब होते हैं, जब बालों के रोमछिद्र में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यदि आपको अंडरआर्म्स में बार-बार फोड़े-फुंसी हो रहे हैं, तो इसको सही इलाज की आवश्यकता है। घरेलू नुस्खों से भी अंडरआर्म्स के फोड़े-फुंसी की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
तुलसी

तुलसी एंटीबैक्टीरियल गुणो से भरपूर होता है, जो फोड़े-फुंसी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। अंडरआर्म्स में फोड़े-फुंसी होने पर तुलसी की पत्तियों को पीसकर इसका लेप अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 30 से 40 मिनट के बाद लेप को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको कुछ ही दिनों कांख के फोड़े-फुंसी से राहत मिल सकता है।
नीम

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपके कांख में फोड़े-फुंसी की समस्या है, तो नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट करीब 20 मिनट के लिए अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। बाद में इसे साफ पानी से धो लें। इससे आपको फोड़े-फुंसी से काफी जल्द राहत मिल जाएगा।
सेंधा नमक

अंडरआर्म्स में फोड़े-फुंसी की समस्या को दूर करने के लिए आप सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच सेंधा नमक मिक्स करें। अब इससे अपने प्रभावित हिस्से को धोएं। सप्ताह में 2 से 3 बार इस पानी के इस्तेमाल से फोड़े-फुंसी की समस्या दूर होगी।
हल्दी

स्किन के फोड़े-फुंसी की समस्या को दूर करने में हल्दी काफी मददगार होता है। कांख के फोड़े को दूर करने में हल्दी काफी प्रभावी है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 टीस्पून हल्दी मिलाकर इस पानी से अपने फोड़े-फुंसी को साफ करें। दिन में दो से तीन बार इस नुस्खे को अपनाने से फोड़े-फुंसी की परेशानी दूर होगी।
एलोवेरा

??????? ???? ?? ?????-????? ?? ?????? ?? ??? ???? ??? ???? ???????? ?? ???? ??? ???? ???????? ???? ?? ??? 1 ????? ??????? ??? ???? ????? 1 ????? ????? ????? ????? ?? ?? ????? ?? ?????-????? ?? ???????? ?????? ?? ?????? ??? ??? ?? ?? ?? 2 ??? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ??? ?? ????? ??? ?????-????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???? ???
टमाटर

टमाटर के इस्तेमाल से भी आप फोड़े-फुंसी की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए 1 टमाटर को दो हिस्सों में काट लें। अब इसे तबे पर हल्का सा गर्म करके अपने कांख पर रखें। आधा से 1 घंटे के लिए इसे कांख पर लगा हुआ ही छोड़ दें। इससे फोड़े-फुंसी की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा आप टमाटर का पेस्ट भी लगा सकते हैं।
शहद

शहद के इस्तेमाल से भी कांख से फोड़े-फुंसी की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस 1 चम्मच कच्चे शहद की आवश्यकता है। इस शहद को अपने कांख पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे कांख में होने वाले फोड़े-फुंसी से तुरंत राहत मिल सकता है।
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में बराबर मात्रा में नमक मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अंडरआर्म्स के फोड़े-फुंसी पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगा हुआ छोड़ दें। बाद में साफ पानी से इसे धो लें। इसके बाद आप देखेंगे कि प्रभावित हिस्से से पस निकल रहा है। पस को कॉटन के कपड़े से साफ कर लें।
प्याज

प्याज भी अंडरआर्म्स के फोड़े-फुंसी की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए प्याज को बीच से दो हिस्सों में काट लें। अब इसे अपने फोड़े पर रखें। करीब 20 से 30 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। बाद में आप देखेंगे कि फोड़े से मवाद निकलने लगेगा। अब इसे एक कॉटन के कपड़े की मदद से साफ कर लें। प्याज काफी प्रभावी ढंग से फोड़े-फुंसी की परेशानी को दूर करता है।