गले में एलर्जी के लक्षण हैं दर्द, खराश और निगलने में परेशानी, जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय

गले में एलर्जी होने पर आपको कई तरह की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं।

Kishori Mishra
Written by:Kishori MishraPublished at: Jun 18, 2021

गले की एलर्जी के घरेलू उपाय

गले की एलर्जी के घरेलू उपाय
1/9

एलर्जी कई तरह के होते हैं। उन्हीं में से एक है गले की एलर्जी। गले की एलर्जी (Causes of Throat Allergy) होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- मौसम में बदलाव, फूलों या पौधों के पराग से एलर्जी, सिगरेट के धुएं, साबुन, टूथपेस्ट या फिर किसी कॉस्मैटिक समान से गले में एलर्जी हो सकती है। गले की एलर्जी होने पर आपको सांस लेने में परेशानी, निगलने में परेशानी, गले में दर्द, गले में खराश, जबड़े और गर्दन में दर्द, टॉन्सिल में सूजन और दर्द, आवाज में कर्कशता, नाक बंद होना, सूंघने की क्षमता कम होना इत्यादि समस्याएं हो (Throat Allergy Symptoms) सकती हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर अपना इलाज कराएं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इन समस्याओं से कुछ हद तक राहत पा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप गले की एलर्जी से राहत पा सकें। चलिए जानते हैं इस बारे में-

अदरक से करें गले की एलर्जी का उपचार

अदरक से करें गले की एलर्जी का उपचार
2/9

अदरक में दर्द को कम करने का गुण होता है। इसके सेवन से आप एलर्जी की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। दरअसल, अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो मुंह में पनप रहे बैक्टीरिया को खत्म करने में हमारी मदद कर सकता है। अगर आपको गले में एलर्जी की शिकायत है, तो दिन में कम से कम 2 से 3 बार अदरक को गर्म करके चूसें। ऐसा करने से गले की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा आप अदरक को पानी में उबालकर इसमें शहद मिक्स करके भी पी सकते हैं। यह न सिर्फ गले की एलर्जी को दूर करने में आपकी मदद करेगा, बल्कि इससे वजन को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। 

सेब के सिरके से गले की एलर्जी से पाएं राहत

सेब के सिरके से गले की एलर्जी से पाएं राहत
3/9

गले में दर्द और सूजन की समस्या को कम करने के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका न सिर्फ गले की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है, बल्कि इससे कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। गले में एलर्जी बढ़ने पर 1 गिलास गर्म पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर इसे पिएं। सेब के सिरके में अम्लीय गुण होता है, जो गले में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण को खत्म करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा आप सेब के सिरके को गर्म पानी में डालकर इससे गरारा भी कर सकते हैं। इससे आपके गले की एलर्जी से काफी हद तक राहत मिल सकता है। 

गले की एलर्जी से अंजीर दिलाए राहत

गले की एलर्जी से अंजीर दिलाए राहत
4/9

गले की एलर्जी बढ़ने पर अंजीर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अंजीर का इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 4 से 5 अंजीर डालकर पानी को उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। इस पानी को दिन में दो बार पीने से गले की एलर्जी से राहत पाई जा सकती है। अंजीर न सिर्फ गले की एलर्जी को दूर करने में गुणकारी होता है, बल्कि इससे शरीर में आयरन की भी कमी को दूर की जा सकती है। इसके अलावा यह शरीर की अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। 

गले की एलर्जी में लहसुन है फायदेमंद

गले की एलर्जी में लहसुन है फायदेमंद
5/9

सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की एलर्जी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन की कलियों को अपने दातों के नीचे कुछ देर के लिए चबाकर रखें। लहसुन के रस को चूसने से गले में दर्द, खराश और सूजन से राहत पाया जा सकता है। इसके अलावा लहसुन के रस में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। साथ ही खाने में भी लहसुन का इस्तेमाल करें, इससे एलर्जी की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। खाली पेट लहसुन के सेवन से आपका वजन कंट्रोल होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

हल्दी से करें गले की एलर्जी को दूर

हल्दी से करें गले की एलर्जी को दूर
6/9

हल्दी के गुणों से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ होता है। हल्दी में एंटी-सेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण भरपूर रूप से मौजूद होता है। हल्दी के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से दूर हो सकता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी पावर बूस्ट की जा सकती है। गले की समस्याओं को दूर करने में भी हल्दी काफी असरकारी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात के समय 1 गिलास दूध लें। इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर पिएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आप एलर्जी की परेशानियों को दूर कर सकेंगे। इसके अलावा हल्दी के पानी से गरारा करने से भी आपको काफी राहत मिल सकता है। 

गले की एलर्जी का मुनक्के से करें इलाज

गले की एलर्जी का मुनक्के से करें इलाज
7/9

गले में किसी तरह की परेशानी होने पर आप मुनक्का (Munakka for Throat Allergy) का सेवन कर सकते हैं। अगर आपके गले की एलर्जी बढ़ गई है, तो सुबह 4 से 5 मुनक्के को घी में फ्राई करके खाएं। मुनक्का खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पिएं। रोजाना कुछ दिनों तक ऐसा करने से गले में होने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। साथ ही गले की एलर्जी से भी आप राहत पा सकते हैं। आप मुनक्का को बिना घी में फ्राई किए भी खा सकते हैं। इसके अलावा पानी में रात को भिगोकर सुबह खाली पेट भी मुनक्का खाया जा सकता है। इससे एलर्जी की परेशानी को आप काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

तुलसी के सेवन से करें गले की एलर्जी दूर

तुलसी के सेवन से करें गले की एलर्जी दूर
8/9

तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण मौजूद होता है, जो गले में फैल रहे संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके सेवन से आप गले की एलर्जी और इंफेक्शन को दूर कर सकते हैं। गले की एलर्जी बढ़ने पर तुलसी की पत्तियों को इस्तेमाल करने के लिए 1 बर्तन में 2 गिलास पानी लें। इसमें 4 से 5 तुलसी की पत्तियां और 5-6 काली मिर्च डालें। पानी को अच्छी तरह उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पिएं। दिन में दो बार इस काढ़े के सेवन से गले की एलर्जी से राहत पाया जा सकता है। इसके सेवन से गले में होने वाली अन्य समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

कुछ ध्यान देने योग्य बातें

कुछ ध्यान देने योग्य बातें
9/9

गले की एलर्जी बढ़ने पर आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको गंभीर लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करेँ। साथ ही किसी भी घरेलू उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से राय जरूर लें। गले में एलर्जी बढ़ने पर नमक के गुनगुने पानी से रोजाना गरारा करें, नींबू पानी पिएं और गर्म चीजों का सेवन करें। इससे गले की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा अपने डाइट का ख्याल रखें। किसी भी ऐसी चीजों के संपर्क में आने से बचें, जिससे आपको एलर्जी हो। धूल-मिट्टी वाले स्थान पर कम से कम जाएं। इससे आपके एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है।

Disclaimer