पेनिस में दर्द होने पर इन 6 घरेलू उपायों से पाएं जल्द राहत

पेनिस में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको लिंग में होने वाले दर्द से काफी राहत मिल सकता है।

Kishori Mishra
Written by:Kishori MishraPublished at: Jun 21, 2021

इन घरेलू उपाय से पेनिस के दर्द से पाएं राहत

इन घरेलू उपाय से पेनिस के दर्द से पाएं राहत
1/8

पुरुषों के पेनिस में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। पुरुषों को अपने जीवन में कभी न कभी इस समस्या से जूझना पड़ता है। यह समस्या आम भी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी कुछ गंभीर परिस्थितियों की वजह से भी पुरुषों में यह समस्या देखी गई है। पेनिस में दर्द होने पर आपको कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं। जैसे - लिंग के आसपास सूजन होना, लालिमा, डिस्चार्ज इत्यादि। अगर आपको इस तरह के कोई भी लक्षण दिखे, तो किसी सेक्सोलॉजिस्ट से अपनी जांच कराएं। ताकि आप अपना उचित इलाज करा सकें। इस से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपचार का भी सहारा ले सकते हैं। इससे पेनिस में होने वाले दर्द से काफी राहत पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस समस्या को दूर करने के कुछ आसान से घरेलू उपाय?  

दही है असरकारी

 दही है असरकारी
2/8

दही स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को दही खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, दही में लैक्टोबेसिलस नामक गुड बैक्टीरिया होता है, तो आपके शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया को नष्ट करने में मददगार है। दही के इस्तेमाल से पेनिस में दर्द और जलन की समस्या दूर की जा सकती है। 1 कटोरी दही नियमित रूप से खाने से लिंग में होने वाले दर्द और इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप दही को अपने प्रभावित हिस्से पर लगा भी सकते हैं। इससे पेनिस में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलेगा।  

ठंडी सिंकाई है फायदेमंद

ठंडी सिंकाई है फायदेमंद
3/8

पेनिस के दर्द से छुटकारा दिलाने में ठंडी सिंकाई आपके लिए बेहद असरकारी हो सकता है। लिंग के आसपास सिंकाई करने से कुछ समय के लिए दर्द, खुजली और जलन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, ठंडी सिंकाई करने से ब्लड फ्लो सही होता है, जिससे आपके लिंग पर होने वाला सूजन कम होता है। इससे पेनिस में दर्द और जलन दूर हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 साफ तौलिया लें। इसमें कुछ बर्फ के टुकड़ें डालें। अब इससे कम से कम 5 से 10 मिनट तक लिंक की सिंकाई करें। इससे पेनिस के आसपास रेडनेस की समस्या भी दूर होगी।

टी ट्री ऑयल पेनिस दर्द से दिलाए राहत

टी ट्री ऑयल पेनिस दर्द से दिलाए राहत
4/8

स्किन एलर्जी की वजह से कुछ पुरुषों को पेनिस में दर्द की समस्या होती है। अगर फंगल इंफेक्शन की वजह से आपके पेनिस में दर्द हो रहा है, तो आप इसका इलाज टी ट्री ऑयल से कर सकते हैं। टी-ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण होता है, जो फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में असरकारी है। टी-ट्री ऑयल के एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण लिंग में होने वाले दर्द और संक्रमण को दूर करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच टी-ट्री ऑयल लें। इसमें  1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। इसके बाद रुई की मदद से इसे प्रभावित हिस्स पर लगाएं। इससे पेनिस में होने वाले दर्द की समस्या से राहत पा सकेंगे। 

सेब का सिरका पेनिस दर्द से दिलाए छुटकारा

सेब का सिरका पेनिस दर्द से दिलाए छुटकारा
5/8

पेनिस में होने वाली खुजली और दर्द की समस्या को दूर करने में सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, फंगस इंफेक्शन की वजह से कई लोगों के पेनिस और जांघ के आसपास दर्द और जलन महसूस होती है। अगर आपको यह परेशानी है, तो सेब का सिरका आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 कप पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें। इसके बाद इस पानी से अपने लिंग को साफ करें और इसे सूखने छोड़ दें। ध्यान रखें कि सेब का सिरका का अधिक इस्तेमाल करने से आपको जलन हो सकती है। इसलिए इसे पानी की तुलना में कम मात्रा में रखें। 

अजवाइन तेल भी है असरकारी

अजवाइन तेल भी है असरकारी
6/8

अजवाइन के दानों की तरह ही अजवाइन का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पेनिस में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो यूरिन इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में गुणकारी है। यूरिन इंफेक्शन की वजह से भी कुछ लोगों को लिंग में दर्द की समस्या होती है। ऐसे में अजवाइन तेल का यूज करके आप पेनिस में होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं। अजवाइन तेल का इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच अजवाइन तेल लें। अब इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। इसके बाद रुई की मदद से इसे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ध्यान रखें कि अगर आपको इस तेल से एलर्जी है, तो इस तेल का इस्तेमाल न करें।

नारियल तेल है बेहद गुणकारी

नारियल तेल है बेहद गुणकारी
7/8

पेनिस में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में नारियल का तेल काफी प्रभावी हो सकता है। इस तेल के इस्तेमाल से कई तरह की परेशानी को दूर कर सकते हैं। नारियल का तेल इस्तेमाल करने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल तेल लें। अब इस तेल को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से आपको कई तरह की समस्या से राहत मिल सकता है। बालों से लेकर स्किन की परेशानी को दूर करने में नारियल तेल काफी प्रभावी है। स्किन की ड्राईनेस और झड़ते बालों की समस्या को दूर करता है।

कुछ ध्यान देने योग्य बातें

कुछ ध्यान देने योग्य बातें
8/8

ध्यान रखें कि अगर आपको यौन संबंध से जुड़ी कोई बीमारी या संक्रमण फैली है, तो इन घरेलू उपायों का सहारा न लें। अपने आसपास के किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको लंबे समय से पेनिस में दर्द या फिर जलन की परेशानी हो रही है और आपको इन घरेलू उपायों से राहत नहीं मिल रहा है, तो ऐसी स्थिति में किसी अच्छे सेक्सोलॉजिस्ट से संपर्क करें। इन घरेलू उपायों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूरी सलाह जरूर लें। साथ ही अगर आपको इस तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर से दिखाने में हिचकिचाएं नहीं।

Disclaimer