बार-बार पैर हो रहे हैं सुन्न? इन घरेलू उपायों से करें इसका इलाज

बार-बार पैर सुन्न हो तो इसका समय पर इलाज करवाना बहुत ही जरूरी है। घरेलू उपायों से भी आप पैर सुन्न की समस्या दूर कर सकते हैं।

Kishori Mishra
Written by:Kishori MishraPublished at: Jul 01, 2021

1/11

क्या कभी लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठने की वजह से आपके पैर सुन्न हुए हैं? अगर हां, तो आपको मालूम होगा कि यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको कुछ समय के लिए कोई भी एहसास नहीं होता है। ऐसे में आपको चलने और खड़े होने में परेशानी महसूस होती है। पैरों के सुन्न होने पर आपको समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? आज हम आपको इस समस्या का हल बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं पैर सुन्न होने पर कैसे करें इससे राहत पाने का घरेलू उपचार?  

क्यों होता है हाथ-पैर सुन्न?

क्यों होता है हाथ-पैर सुन्न?
2/11

हाथ-पैर सुन्न होने का सबसे मुख्य कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है। अगर आपके पैरों तक ऑक्सीजन सही से नहीं पहुंच पाता है, तो ऐसी स्थिति में पैर सुन्न होने लगते हैं। पैर अक्सर तब सुन्न होते हैं, जब हम लंबे समय तक एक ही स्थान पर टिके होते हैं। या फिर लेटते समय शरीर का कोई नस दब जाए, तो आपके शरीर का वह हिस्सा सुन्न हो जाता है।

हल्दी

हल्दी
3/11

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कुरकुर्मीन तत्व होता है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। ऐसे में हल्दी के इस्तेमाल से आप हाथ-पैरों की सुन्नता को खत्म कर सकते हैं।   

दालचीनी पाउडर

दालचीनी पाउडर
4/11

दालचीनी पाउडर के इस्तेमेल से आप पैरों के सुन्नपन को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर में एक चम्मच शहद मिक्स करें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपका रक्त संचार बेहतर होता है। जिससे अंगों के सुन्नता को कम किया जा सकता है।

सौंठ

सौंठ
5/11

पैर अगर सुन्न हो जाए, तो उसके लिए एक चम्मच सौंठ लें। इसमें लहसुन की कलियों का पेस्ट मिक्स करेँ। अब इस लेप को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट तक इस लेप को प्रभावित हिस्से पर लगा हुआ छोड़ दें। इससे  पैरों में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे सुन्नपन की शिकायत दूर होती है।

नारियल तेल

नारियल तेल
6/11

पैर या हाथ सुन्न होने पर 50 ग्राम नारियल तेल लें। अब इस तेल में 2 ग्राम जायफल का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 5 से 7 मिनट कर इस तेल से सिंकाई करने से आपको सुन्न अंग से काफी हद तक राहत मिल सकता है।

सरसों तेल

सरसों तेल
7/11

सरसों तेल के इस्तेमाल से भी आप हाथ पैरों में होने वाले सुन्न को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें तुलसी के रस की कुछ बूंदें मिक्स करें। अब इस तेल से पैरों की मालिश करें। इससे आपका काफी आराम मिल सकता है।

पीपल

पीपल
8/11

पैर सुन्न होने पर पीपल के 4 कोमल कोंपलों को सरसों तेल में मिक्स करें। जब तेल में कोपले अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस तेल को छान लें। अब इस तेल को अपने प्रभावित अंगों पर लगाएं। इससे आपके हाथ-पैरों में होने वाली सुन्नपन की शिकायत दूर हो जाएगी। 

गर्म सिंकाई

गर्म सिंकाई
9/11

अगर आपके पैर बार-बार सुन्न हो रहे हैं, तो गर्म पानी से अपने पैरों की सिंकाई करें। इससे ब्लड की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही पैर के आसपास की मांसपेशियों और नसों को इससे आराम मिलेगा। गर्म पानी से सिंकाई करने के लिए एक टब में गर्म पानी लें। इसमें एक कॉटन का कपड़ा भिगोएं। अब इससे करीब 5 से 7 मिनट तक अपने पैरों की सिंकाई करें।  

रोजाना करें योग या एक्सरसाइज

रोजाना करें योग या एक्सरसाइज
10/11

दिन में 5 से 30 मिनट तक योग करने से हाथ-पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पैर सुन्न की शिकायत दूर होती है। योग के अलावा आप एरोबिक्स, ब्रिक्स वॉक जैसे एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आपको हाथ-पैरों में होने वाली सुन्न की समस्या से काफी राहत मिल सकता है।

Disclaimer