हीट स्ट्रोक या लू लगने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय

जुलाई के महीने में भी देश के कुछ हिस्सों में भयंकर गर्मी हो रही है। गर्मी के साथ-साथ इस महीने में तेज गर्म हवाएं भी चल रही हैं। इन तेज गर्म हवाओ को लू या हीट स्ट्रोक ही कहते हैं। दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान ने 90 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसी गर्मी में इंसान को लू लगने का खतरा रहता है। आइये जानते हैं लू लगने पर फायदेमंद घरेलू नुस्खों के बारे।
लू लगने के लक्षण

अत्यधिक गर्मी की वजह से शरीर में हीट स्ट्रोक या लू लगने की संभावना रहती है। लू लगने पर सिरदर्द, चक्कर आना, स्किन का लाल हो जाना, उल्टी, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, बेचैनी, घबराहट, बहुत तेज प्यास लगने की समस्याएं हो सकती है। लू या हीट स्ट्रोक लगने पर इंसान के शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी गंभीर खतरा होता है। यह समस्या गंभीर होने पर जानलेवा हो सकती है।
लू लगने पर इस्तेमाल करे सौंफ का रस

लू लगने की समस्या में सौंफ के रस का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। अगर किसी भी व्यक्ति को लू लग जाये तो उसे सौंफ के रस के साथ पुदीना और ग्लूकोज दें, इससे तुरंत आराम होगा। लू लग जाने पर 6 चम्मच सौंफ का रस, दो बूंद पुदीना और दो चम्मच ग्लूकोज पाउडर पिलायें। इससे लू लगने की समस्या में तुरंत आराम मिलेगा।
लू की समस्या में कच्चे आम का इस्तेमाल

लू की समस्या में कच्चे आम का इस्तेमाल प्रचीन काल से ही किया जा रहा है। कच्चे आम का पना लू के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। अगर किसी भी व्यक्ति को लू या अधिक गर्मी लग जाए तो उसे कच्चे आम को आग में भुनकर उसका रस निकाल लें और उसमें हल्का सा काला नमक और पानी डालकर उस व्यक्ति को पिलायें। इससे लू की वजह से लगी गर्मी शांत होगी और इंसान को आराम मिलेगा।
लू में नारियल के गिरी का इस्तेमाल

कच्चे नारियल की गिरी लू या हीटस्ट्रोक की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। लू लग जाने पर कच्चे नारियल की गिरी को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें थोड़ी मात्रा में काला जीरा मिलाकर पीस लें। लू लगने पर इसका सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। और इसका सेवन करने से लू की वजह से होने वाली दिक्कतें भी कम हो जाती हैं।
लू लगने पर प्याज के रस का इस्तेमाल

लू की समस्या में प्याज को बेहद फायदेमंद माना जाता है। लू लगने पर प्याज का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति को लू लग गया हो और इसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ रही है तो आप ताजे प्याज का रस लेकर उस व्यक्ति के सीने और छाती पर मलें। इससे भी उसे तुरंत आराम मिलेगा।
लू लगने पर आंवला का इस्तेमाल

लू लगने की समस्या में आंवले का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। चूंकि लू लगने के बाद व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर और उल्टी जैसी समस्या होने लगती है, इसलिए ऐसी स्थिति में आंवला के साथ सौंफ के रस और मीठा सोडा का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। लू लग जाने पर आंवले का चूर्ण, आधा ग्राम मीठा सोडा और तीन ग्राम मिश्री को सौंफ के रस में मिलाकर मरीज को देने से फायदा होता है।
लू की समस्या में पुदीने का इस्तेमाल

लू लगने पर पुदीने का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। पुदीना गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी से बचने के लिए पुदीने का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। लू लगने पर मरीज को पुदीने की 20-30 पत्ती को पीसकर उसमें दो लौंग मिला लें और इसे अच्छी तरह से दोबारा पीस लें। अब इसे पानी में डालकर मरीज को दें। एक से दो बार ऐसा करने से मरीज को फायदा मिलेगा।
लू की समस्या में जौ के आटे का इस्तेमाल

लू लगने की समस्या में जौ के आटे का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसके शरीर पर जौ के आटे में प्याज पीसकर मिलाएं और लेप करें। ऐसा करने से थोड़ी ही देर में मरीज के शरीर की गर्मी शांत हो जाएगी और उसे आराम मिलेगा। इसके अलावा मरीज के कान में रुई के फाहों को गुलाबजल में डुबोकर लगा दें।
लू लगने पर भूलकर भी न पिलायें ज्यादा ठंडा पानी

लू की समस्या गर्मी की वजह से होती है। लू लगने पर मरीज का शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है और उसे कई दिक्कतें होनी लगती हैं। लू लगने पर अधिक ठंडा पानी पीने से और दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में मरीज को हल्का ठंडा या मटके आदि का पानी पिलाना चाहिए।