अपर लिप्स का कालापन दूर करें

डार्क लिप्स की समस्या कई लोगों के साथ होती है। अक्सर हम अपने चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन होठों को मामूली अंग समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे होठ काले पड़ जाते हैं। अमूमन हाइपरपिगमेंटेशन या फिर होठों की ठीक तरह से देखभाल नहीं करने को इसका कारण माना जाता है। इसे कई घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर आसानी से ठीक किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।
बादाम का तेल

बादाम का तेल आपके अपर लिप्स से पिगमेंटेशन कम कर उन्हें मॉश्चुराअइज करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इसमे मौजूद विटामिन ई होठों से कालेपन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप इस तेल को रात में सोने से पहले अपर लिप्स पर लगाएं और सुबह उठकर धो लें। इससे कुछ ही दिनों में अपर लिप्स का रंग सामान्य हो जाएगा।
एलोवेरा

एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के लिए बखूबी जाना जाता है। इसपर हुए एक शोध की मानें तो एलोवेरा मेलानिन के उत्पादन को रोकता है, जिससे अपर लिप्स का कालापन दूर होता है। इसके लिए लिप्स पर एलोवेरा जेल से मसाज करें और थोड़ी देर लगाकर छोड़ दें। ऐसा कम से कम दिनभर में 3 से 4 बार करें। इससे यह समस्या जल्दी दूर होती है।
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार होता है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाएं और लिप्स पर लगाएं। इसे कम से कम एक से दो मिनट तक लगे रहने दें और फिर धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार ऐसा करने से आपकी यह समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।
चुकंदर

ताजे चुकंदर को अपर लिप्स पर मलने से इसका कालापन दूर होता है। इसमें बीटालेंस पाए जाते हैं, जो चुकंदर में रंग भरने के साथ ही आपके अपर लिप्स के कालेपन को हटाकर उसे गुलाबी रंगत देते हैं। इसे अपर लिप्स पर 10 मिनट तक मलें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा आप रोजाना भी कर सकते हैं।
नारियल का तेल

कई बार नमी नहीं मिलने के कारण भी आपके अपर लिप्स का रंग काला पड़ने लगता है। वहीं नारियल के तेल के फैटी एसिड होठों को मॉश्चुराइज करने के साथ ही हाइड्रेट भी करते हैं। इसके लिए भी सबसे आसान तरीका है कि नारियल के तेल से अपने अपर लिप्स की मसाज करें और इसे धोने की बजाय त्वचा में अवशोषित होने दें। इसे दिनभर में आप दो से तीन बार तक लगा सकते हैं।
खीरा

खीरा मिनिरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है। साथ ही इसकी हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज अपर लिप्स का रूखापन दूर करती हैं। यह होठों की कसावट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप खीरे के छोटे टुकड़े कर उसे हल्का दबा लें और अपने होठों पर रगड़ें। आप चाहें तो खीरे का रस निकालकर उसे भी अपर लिप्स पर लगा सकते हैं।
नींबू और शहद

नींबू त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है, जिससे पिगमेंटेशन की समस्या नहीं होती है। वहीं शहद में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनिरल्स आपके होठों के डिसकलरेशन को दूर करते हैं। इसके लिए नींबू और शहद की 2 से 3 बूंदें आपस में मिलाएं और अपर लिप्स पर रगड़ें। कुछ देर तक ऐसा करने के बाद इसे सूखने दें।
आलू

कालापन हटाने के लिए आलू को बहुत फायदेमंद माना जाता है। आलू में कैटेचौलास नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा से डिसकलरेशन दूर करता है। आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो अपर लिप्स के कालेपन को दूर करने में सहायक होती हैं। डार्क अपर लिप्स से छुटकारा पाने के लिए आप आलू को छोटे हिस्सों में काटकर अपर लिप्स पर रगड़ें।
शुगर स्क्रब

शगर स्क्रब त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके अपर लिप्स को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। साथ ही डेड सेल्स का भी सफाया करता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच साफ चीनी लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और मिक्स करकर अपर लिप्स पर लगाकर छोड़ दें। लगभग 2 मिनट बाद इसे धो लें। इसके नियमित उपयोग से डार्क अपर लिप्स की समस्या जल्दी दूर होगी।