दांतों से पीलापन हटाने के घरेलू नुस्खे
स्वस्थ और चमकदार दांत पाने के लिए छोटी-छोटी बातों का खयाल रखना जरूरी है। आइए जानें दांतो से पीलापन हटाने में कारगर नुस्खों के बारे में।

क्या दांतो में पीलापन होने के कारण आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है? क्या इसके कारण आप लोगों के सामने खुलकर हंस नहीं पाते हैं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनके नियमित प्रयोग से यह समस्या दूर हो सकती है। आइए जानें दांतो को चमकदार बनाने के नुस्खों के बारे में।

जो लोग दिन भर में बहुत ज्यादा कॉफी और सोडा का सेवन करते हैं। उनके दांतो में पीलापन की समस्या हो सकती है। इसलिए दांतो को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए कॉफी और सोडा से परहेज करें।

बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डिप कर लें या फिर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकीभर नमक मिला लें और फिर इसे ब्रश से दांतों पर रगड़े।

नमक में सोडियम और क्लोराइड दोनों का मिश्रण होता है, जो दांतों का पीलापन कम करने में मदद करता है। लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।

डॉक्टर भी भोजन के बाद बिना चीनी वाली च्यूइंगम खाने की सलाह देते हैं। अगर आप प्रत्येक भोजन के बाद अपने दांत ब्रश नहीं करते तो एक च्यूइंगम को मुंह में डालकर 20 मिनट तक चबाएं। जब तक इसे चबाते हैं तो मुंह में बनने वाली लार से प्राकृतिक तौर पर दांतों की धुलाई हो जाती है और प्लॉक में बनने वाले एसिड निष्क्रिय हो जाती है।

दांतों को चमकाने या सफेद करने के लिए उन पर नींबू या स्ट्रॉबेरी रगड़ सकते हैं। ये कुदरती तौर पर दांतों में चमक लाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी दांतो में पीलापन और दाग धब्बे हटाने में मददगार होता है। लेकिन इनका इस्तेमाल कभी-कभी ही करना चाहिए।

एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमान करें। इससे दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा। अगर प्रतिदिन दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक दिन जरूर दातुन अवश्य करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।

दांतों में चमक लाने का यह बहुत पुराना नुस्खा है। इसके लिए हल्दी, सरसों, का तेल और नमक मिलाकर हर रोज मंजन करें। इससे दांत मजबूत होंगें और पीलापन चला जाएगा। आप चाहें तो इसके बाद टूथपेस्ट से भी ब्रश कर सकते हैं।

रसीला फलों का सेवन करने से दांत चमकदार बनते हैं। यह आपके दांतों के लिए एक प्राकृतिक ब्रश के रुप में कार्य करता है। साइट्रस से भरे फल मुंह में लार को बढ़ा कर प्राकृतिक रुप से दांतों के पीलेपन को कम करते हैं तथा दांतों को साफ कर उन्हें चमकदार बनाते हैं।

पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पादनों का सेवन करें। यह दांतों की सफेदी को बनाए रखने में मदद करते हैं। दंतवल्क को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ छेददार जैसा सख़्त पनीर नरम पनीर की तुलना में दांतों को साफ और चमकदार बनाए रखने में अधिक प्रभावी है।

तिल के बीज प्लाक का खात्मा कर दंतवल्क को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद कैल्शियम दांतों और मसूड़ों के आसपास की हड्ड़ियों को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों को भी प्रदान करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।