घाव के निशान दूर करने के घरेलू उपाय
शरीर पर घाव का निशान काफी भद्दा नजर आता है और हर कोई इसे छिपाने की कोशिश करता है। कई बार ये निशान इंसान के लुक को पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं और उन्हें बदसूरत भी बना देते हैं। साथ ही निशान से त्वचा भी खुरदुरी हो जाती है।

चेहरे पर चोट या घाव के निशान
किसी दुर्घटना, सर्जरी या फिर चोट की वजह से शरीर पर निशान पड़ सकते हैं। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। कुछ समय में चोट तो ठीक हो जाती है, घाव भी भर जाता है, लेकिन उसके निशान लंबे वक्त के लिए शरीर पर जगह बना लेते हैं। अगर ये निशान चेहरे या फिर ऐसी जगह पर हो जहां सबकी नजर जाती है, तो और परेशानी वाली बात हो जाती है।
Image Source - Getty Images

शरीर पर पड़े घाव के निशान से नुकसान
शरीर पर घाव का निशान काफी भद्दा नजर आता है और हर कोई इसे छिपाने की कोशिश करता है। कई बार ये निशान इंसान के लुक को पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं और उन्हें बदसूरत भी बना देते हैं। साथ ही निशान से त्वचा भी खुरदुरी हो जाती है। इसके अलावा निशान से स्किन का टैक्चर भी बदल जाता है। ऐसे निशान से कई बार इंसान भीड़ का सामना करने से कतराने लगता है। साथ ही इससे कई बार व्यक्ति का आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है और वह खुद को दूसरों के मुकाबले तुच्छ समझने लगते हैं।
Image Source - Getty Images

घाव के निशान के लिए घरेलू उपाय
घाव के निशान का हमारी मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है। जो भी इस समस्या का सामना करता है वो इन निशानों से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहता है। निशान को हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी आदि का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप घर पर ही इन निशानों को हटाने के लिए कुछ उपचार करना चाहते हैं तो आप कुछ प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं। निशान को हटाने की विधि इस बात पर निर्भर करती है कि निशान कितना गहरा है। चाकू से कटने के निशान की तुलना में आग से जलने के निशान को हटाने के लिए कहीं बेहतर ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप घरेलू चीजों के जरिए निशान से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Source - Getty Images

नेचुरल ब्लीच
नींबू सबसे प्रभावी नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है। नींबू का इस्तेमाल कई सारे कास्मेटिक में भी किया जाता है। साथ ही यह घाव के निशान को भी हटाने में कारगर होता है। नींबू का इस्तेमाल निशान को हल्का बनाने का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। इसके अलावा नींबू डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है और नए स्किन के विकास को बढ़ावा देता है। घाव के निशान को कम करने के लिए रूई को नींबू के रस में डुबा लें और निशान पर रगड़ें। एक सप्ताह तक रोज ऐसा करें। आपको अच्छा खासा फर्क नजर आने लगेगा। टमाटर और आलू भी एक अच्छा नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो निशान को कम करता है।
Image Source - Getty Images

शहद
घाव के निशान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए शहद काफी फायदेमंद होता है। साथ ही शहद मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। घाव के निशान दरअसल डेड स्किन सेल्स और टिशू होते हैं। शहद नए स्किन टिशू का विकास कर निशान को कम करता है। कुछ बूंद शहद लेकर उसे निशान पर नियमित रूप से लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप शहद और नींबू के रस को मिला भी सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण घर पर निशान को कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।
Image Source - Getty Images

ग्रीन एलोवेरा
एलोवेरा हेल्थ और स्किन केयर में काफी फायदेमंद होता है। जेल या क्रीम के रूप में आप एलोवेरा को सीधे निशान पर लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटीफ्लामैटॉरी गुण पाया जाता है। यह गुण जख्म पर सूजन आने से रोकता है। एलोवेरा स्किन टिशू के रीपेयर और रीजेनरेशन में मदद करता है। निशान वाले हिस्से पर एलोवेरा जेल या क्रीम लगाएं। जब तक कि आपको फर्क नजर न आए इसे लगाना जारी रखें। निशान को प्राकृतिक रूप से हटाने का एलोवेरा एक प्रभावी तरीका है।
Image Source - Getty Images

खीरा
खीरा न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। खीरा स्किन को मुलायम बनाता है और इसे हाइड्रेटेड रखता है। यह निशान को हल्का करने के साथ-साथ निशान के आसपास की सूखी त्वचा को नमी प्रदान करता है। खीरे का आप पेस्ट बनाकर उसे निशान पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे पेस्ट को नियमित रूप से लगाएं। मार्केट में भी खीरे के अर्क से बने कई क्रीम और स्क्रब उपलब्ध हैं। घाव के निशान को कम करने में यह भी काफी कारगर होता है।
Image Source - Getty Images

चंदन पाऊडर
चेहरे पर चोट के निशान को कम करने या पूरी तरह ठीक करने के लिए चंदन पाऊडर एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। चंदन पाऊ़डर में गुलाब जल मिला लें और साथ में दो चम्मच दूध भी डाल लें। इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए और निशान पर लगाएं। एक घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से धीरे धीरे निशान कम होने लगेंगे।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।