दांतों को सफेद और मजबूत बनाने के दस प्राकृतिक उपाय

जरा सी मेहनत और देखभाल आपके चेहरे पर ला सकती है एक मुस्‍कान और आपके व्‍यक्तित्‍व में लगा सकती है चार चांद। जानिए कैसे।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Nov 13, 2013

सफेद और मजबूत दांत

सफेद और मजबूत दांत
1/11

चेहरे पर मुस्‍कान हो, तो आपका व्‍यक्तित्‍व निखरकर सामने आता है। लेकिन, आपके दांत अगर साफ न हों, तो मुस्‍कुराहट शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। लेकिन, जरा सी मेहनत और देखभाल आपके चेहरे पर ला सकती है एक मुस्‍कान और आपके व्‍यक्तित्‍व में लगा सकती है चार चांद।

मुंह की सफाई

मुंह की सफाई
2/11

कुछ भी खाने पीने के कुछ देर बाद दांतों को अच्‍छी तरह से साफ करना न भूलें। ऐसा करने से दांतों में फंसी खाद्य वस्‍तुएं निकल जाएंगी। साथ ही कैफीन उत्‍पाद, जैसे कॉफी और चाय आदि का सेवन कम करें क्‍योंकि इससे दांत पीले हो जाते हैं।

दांतों की मालिश

दांतों की मालिश
3/11

अगर आपको सफेद और मजबूत दांत चाहिए, तो इसके लिए अपने दांतों की दिन में दो बार नींबू के रस की म‍ालिश करें। इसके लिए थोड़े से सरसों के तेल और नमक में नींबू का रस मिलाकर 3-5 मिनट तक दांतो को साफ करें। इसके बाद ब्रश कर लें। दांत तथा मसूड़ें, दोनों मजबूत हो जाएंगे।

टूथब्रश

टूथब्रश
4/11

दिन में दो बार ब्रश करना, दांतों को मजबूत और सफेद बनाने के लिए सबसे जरूरी और आसान उपाय है। इसके सुबह सोकर उठने के बाद और रात को सोने से पहले, रोजाना सही तरीके से दांत साफ करें। फिर देखें कि आपके दांत कैसे मजबूत होकर मोतियों की तरह चमकते है।

दूध

दूध
5/11

दूध में विटामिन डी और कैल्शियम की पर्याप्‍त मात्रा होती है जो दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्‍यक होती है। लेकिन रात को सोने से एक घंटा पहले दूध न पिएं। इससे दांतों में कैविटी हो सकती हैं।

सब्‍जियां

सब्‍जियां
6/11

सब्जियों में पाया जाने वाला फाइबर मुंह में एसिडिक लेवल को कम कर देता है। और जब एसिड कम बनेगा तो दांतों को नुकसान भी कम होगा। इस तरह सब्जियां दांतों को मजबूत और सफेद बनाने में मददगार होती है। सब्जियां में ब्रोक्‍ली और मशरूम का सेवन दांतों के लिए खासतौर से फायदा करती हैं।

सिट्रिक फल

सिट्रिक फल
7/11

स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा आदि फलों में सिट्रिक एसिड होने के कारण इसे प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट माना जाता हैं। जो मसूड़ों को साफ करके मुंह की बदबू को रोकता है। रोजाना भोजन के बाद एक हफ्ते तक संतरा खाने से दांतों में मजबूती आती हैं।

सेब

सेब
8/11

सेब को छिलके समेत खाने से अधिक लार निर्मित होती है। जिससे दांतों को सुरक्षा और मजबूती मिलती है। साथ ही सेब में पाया जाने वाला खटास दांतों की रक्षा करता है।

बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा
9/11

बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने का प्राकृतिक उपाय है। यह एक प्रकार का ब्‍लीच होता है, जो दांतों को आसानी से साफ कर देता है। दांतों को बेकिंग सोड़ा के साथ 4-5 मिनट एक सप्‍ताह तक रेगुलर साफ करने से दांतों की चमक बढ़ जाती हैं।

च्‍युइंग गम

च्‍युइंग गम
10/11

बिना चीनी वाली च्‍यूइंगम दांतों के लिए अच्‍छी मानी जाती है। इसके चबाने से मुंह में लार बनती है, जिससे दांतों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। इसे चबाने से दांतों में फंसा भोजन भी निकल जाता है।

Disclaimer