कील-मुहासों का काल है घर में मौजूद ये 5 चीजें
युवावस्था में चेहरे पर मुंहासे, पिंपल्स, एक्ने, छोटे-छोटे दाने निकलना एक आम बात है अधिकतर कील मुंहासे तैलीय त्वचा पर निकलते हैं! चेहरे से मुहांसे से बचने के लिए साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें, कील मुहासों से बचने के लिए अपने चेहरे को पूरी तरह साफाई रखें

तीन बडे चम्मच शहद और एक बडा चम्मच दालचीनि पाउडर मिलाकर लेप तैयार करे। सोने से पहले इस लेप को मुंहासे पर लगा ले और सुबह गुनगुने पानी से धो ले। ऐसा दो साप्ताह तक करणे से मुंहासे साफ हो जाएंगे।

कील मुहासे का उपचार करना है और धब्बे भी मिटाना है तो संतरे के छिलके का उपयोग करे। इस को पीस के चेहरे पर लगाते रहिए।

कपूर को नारियल तेल के साथ मिलाकर मुँहासे के निशान पर दिन में 2 बार लगाएँ और लगभग 10 मिनट बाद धो लें, यह कील मुहाँसों का रामबाण इलाज है। इससे दो दिन में ही मुँहासे समाप्त हो जाते है।

यदि चेहरे पर दाग, मुंहासे से बिगड़ गया हो तो रोजाना पुदीने का पेस्ट का लेप करें एक माह तक, चेहरा सुंदर हो जायेगा।

चंदन की लकडी को गुलाब जल में घीसकर लेप तैयार कर ले। प्रभावित स्थान पर लगाए और 20-30 मिनट बाद हलके गुनगुने पानी से धो ले।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।