खाना निगलने के दौरान गले में दर्द होना, इस बीमारी का है संकेत

फैरिन्जाइटिस बीमारी में गले में दर्द व सूजन होती है। सर्दियों में ये बीमारी और बढ़ सकती है। इस अवस्था में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने गले को आराम दे सकते हैं।

Atul Modi
Written by:Atul ModiPublished at: Feb 01, 2018

गले से जुड़ी बीमारी है फैरिन्जाइटिस

गले से जुड़ी बीमारी है फैरिन्जाइटिस
1/8

फैरिन्जाइटिस गले से जुड़ी एक बीमारी है। फेरिंग्क्स यानी ग्रसनी में सूजन फैरिन्जाइटिस कहलाती है। इसमें गले में सूजन के साथ-साथ खराश और दर्द का सामना भी करना पड़ता है। साथ ही, कुछ खाना-पीना निगलने में भी दिक्कत होती है। सर्दियों में ये बीमारी काफी आम है। फैरिन्जाइटिस मुख्य रूप से वायरस की वजह से होता है, लेकिन कुछ मामलों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से भी गले में दर्द होने लगता है। जिन लोगों को जुकाम होता है, या फिर जल्दी ही एलर्जी हो जाती है उन्हें फैरिन्जाइटिस होने का अधिक जोखिम होता है। सेकेंड-हैंड स्मोक और साइनस इन्फेक्शन भी इस बीमारी को उत्पन्न करते हैं। गले की इस बीमारी में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आराम पा सकते हैं।

नमक और गर्म पानी

नमक और गर्म पानी
2/8

फैरिन्जाइटिस हो या गले की कोई भी दिक्कत, ये नुस्खा हमेशा काम आता है। गुनगुने पानी में नमक मिला कर दिन में दो-तीन बार गरारे करें। गरारे करने के तुरन्त बाद कुछ ठंडा न लें। गुनगुना पानी पियें जिससे गले को आराम मिलेगा। एक दो दिन में आपको गले की सूजन से बहुत राहत मिलेगी।

मुलहठी

मुलहठी
3/8

सोते समय एक ग्राम मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहे। फिर मुंह में रखकर सो जाए। सुबह तक गला साफ हो जायेगा। मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर लिया जाय तो और भी अच्छा रहेगा। इससे सुबह गला खुलने के साथ-साथ गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है।

लहसुन

लहसुन
4/8

लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है,जो बैक्‍टीरिया और वायरस को मारने में मदद करता है। लहसुन खाने से गले की सूजन और बैठना की समस्‍या खुद ही कम हो जाती है। इसके लिए लहसुन की एक छोटी सी कली लेकर अपने मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसे। जल्‍द राहत के लिए उपाय को दिन में कई बार करें।

अदरक

अदरक
5/8

अदरक, गले के चारों ओर श्लेष्मा झिल्ली को शांत कर, सूजन से तुरंत राहत प्रदान करता है। समस्‍या होने पर एक पैन में कटा हुआ अदरक उबाल लें और कुछ देर उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे और मीठा करने के लिए शहद मिला सकते हैं। इस अदरक की चाय का सेवन दिन में कई बार करें। इसके अलावा, आप अदरक के टूकड़े को ऐसे भी मुंह में रखकर चूस सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू का रस
6/8

नींबू का रस नेचुरल एसिड होता है, इसलिए यह बैक्‍टीरिया को मार कर गले की सूजन से राहत प्रदान करने में मदद करता है। एक कप गर्म पानी में थोड़ा सा नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर मिश्रण से गरारे करें। तुरंत राहत पाने के लिए इस उपाय को दिन में कई बार करें।

मुनक्का

मुनक्का
7/8

जिन लोगों को अक्सर गले में सूजन की तकलीफ बनी रहती है, वह सुबह-शाम दोनों वक्त चार-पांच मुनक्का के दानों को खूब चबाकर खा लें, लेकिन ऊपर से पानी ना पिएं। दस दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ होगा।

पालक

पालक
8/8

फैरिन्जाइटिस की समस्या में पालक से भी आराम मिलता है। इसके लिए, पालक के पत्तों को पीसकर इसकी पट्टी बनाकर गले में बांधे। इस पट्टी को 15-20 मिनट के बाद खोल दें। इससे गले की सूजन कम होने लगती है। साथ ही, गले का दर्द भी धीरे-धीरे चला जाता है।

Disclaimer