मांसपेशियों में ऐंठन के लिए घरेलू उपचार
ऐंठन के कई कारण और प्रकार हो सकते हैं। यह समस्या अधिकतर पैरों में होती है, हालांकि कुछ घरेलू निस्खों की मदद से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से बचा जा सकता है।

मांसपेशियों में ऐंठन और घरेलू उपचार
मांसपेशियों में ऐंठन ज्यादातर अचानक मांसपेशियों पर ज़ोर पड़ने से होता है। हालांकि आमतौर पर यह कुछ ही समय में ठीक भी हो जाता है। लेकिन इस दौरान होने वाला दर्द बेहद तेज और असहनीय हो सकता है। मांसपेशियों में ऐंठन पोषण की कमी जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम का भी संकेत भी हो सकता है। ऐंठन के कई कारण और प्रकार हो सकते हैं। यह समस्या अधिकतर पैरों में होती है, हालांकि कुछ घरेलू निस्खों की मदद से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से बचा जा सकता है। तो चलिये जानें मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने के लिए घरेलू उपचार क्या हैं?
Image Courtesy : Getty Images

हाइड्रेट रहें
शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। शरीर में पानी की कमी से भी मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। विशेषतौर पर एक्सरसइज के साथ खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट करें। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स के कारण मांसपेशियों में ऐंठन होती है। हालांकि शरीर ज्यादा हाइड्रेट होने पर भी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। तो शरीर के हाइड्रेशन को संतुलित बनाए रखें।
Image Courtesy : Getty Images

मिनरल्स की कमी ना होने दें
मिनरल्स जैसे कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम आदि की कमी की वजह से भी मांसपेशियों में ऐंठन या अचानक दर्द हो सकता है। इसलिए हमें रोज जरुरत के हिसाब से कैल्शियम और पोटेशियम लेनी चाहिए। 400-420 मिलीग्राम पुरुषों के लिए मैग्नीशियम और 310-320 मिलीग्राम महिलाओं के लिए आवश्यक होता है। इसके लिए केला खाएं, केलों में उच्च मात्रा में पोटेशियम होता है, साथ ही कच्चे एवकाडो, भुने आलू, पालक और वसा मुक्त या स्किम्ड दूध भी इसके अच्छे श्रोत हैं।
Image Courtesy : Getty Images

मालिश करें
मांसपेशियों में ऐंठन होने पर मालिश करें, इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ये मांसपेशियों में ऐंठन से बचाता है शरीर की मांसपेशियों को आराम भी मिलता है। इसके लिए आप किसी भी मसाज ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी से भी मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है तो डॉक्टर की सलीह से विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की खुराक लें। इससे न सिर्फ मांसपेशियों की ऐंठन ठीक होती है बल्कि भविश्य में भी इस समस्या से बचाव होता है। हालांकि इस संबंध में अभी भी शोध जारी हैं।
Image Courtesy : Getty Images

तुलसी
मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द को दूर करने में तुलसी काफी कारगर उपाय होती है। तुलसी में वात विकार को मिटाने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं। मांसपेशियों में ऐंठन के उपचार के लिए तुलसी के रस को सरसों के तेल में मिलाकर दर्द वाले स्थान पर ह ल्के से मसाज करने से तुरंत राहत मिलती है।
Image Courtesy : Getty Images

अनन्नास
अनन्नास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जो मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को दूर करने में कारगर होता है। इसके अलावा अनन्नास गठिया व जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी बेहद उपयोगी होता है। यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाता है।
Image Courtesy : Getty Images

अदरक
अदरक एक प्राकृतिक दर्द निवारक होता है। 'फूड्स दैट फाइट पेन' नामक पुस्तक के लेखक नील बर्नार्ड के अनुसार, अदरक में दर्द मिटाने के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। जोकि बिना किसी दुष्प्रभाव के दर्दनिवारक दवा का काम करता है। अदरक का रस मांसपेशियों की सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। मांसपेशियों में ऐंठन होने पर तेल में अदरक का रस मिलाकर या अदरक पेस्ट को ऐंठन वाली जगह पर से दर्द व ऐंठन दूर होते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

व्यायाम और स्ट्रेचिंग
नियमित रूपसे थोड़ा व्यायाम करें। दिन में रोज़ पैरों और शरीर की स्ट्रेचिंग भी अवश्य करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और ऐंठन होने की संभावना भी कम होती है। यदि आपके पैर में ऐंठन रात के समय होती है तो पैरों को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें। इससे आपके पैरों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और ऐंठन की समस्या भी दूर होगी।
Image Courtesy : Getty Images

बर्फ
ऐंठन वाले स्थान पर बर्फ लगाने से सूजन, ब्लीडिंग और दर्द में आराम होता है। मांसपेशियों में खिंचाव आने या ऐंठन होने पर जितनी जल्दी आप बर्फ से सिकाई कर सकते हैं, करें। लेकिन ध्यान रखें कि बर्फ को 15 मिनट से अधिक समय के लिए न लगाएं।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।