नाखूनों को बढ़ाने के उपाय

खूबसूरत और लंबे नाखून न सिर्फ लड़कियों की पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं, बल्कि कई मौकों पर हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन लंबे नाखून के साथ उनका साफ होना और चमकदार होना भी बहुत जरूरी है। जो महिलाएं घरेलू होती हैं उन्हें अक्सर किचन में काम करते वक्त नाखूनों के टूटने की शिकायत रहती है। इसके अलावा कुछ लोगों को लंबे नाखून पसंद होते हैं मगर उनके नाखून जल्दी नहीं बढ़ते हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय।
सरसों का तेल

सरसों का तेल बाल बढ़ाने के साथ ही नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने में भी लाभकारी साबित हुआ है।रात को सोने से पहले नाखूनों को 5 मिनट के लिए सरसों के तेल में डुबो कर रखें। कुछ दिन लगातर यह प्रक्रिया दोहराने से नाखून बढ़ने शुरू हो जाते हैं।
बादाम का तेल

बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे नाखून की ग्रोथ बहुत जल्दी बढ़ती है। रात के समय रोजाना बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करें, काफी फायदा मिलेगा। आज चाहे रोजाना सुबह 2 भीगे हुए बादाम भी खा सकते हैं।
दूध है उपाय

दूध हड्डियों, दांतों और नाखूनों के लिए बहुत फायदेमंद है। एक अंड़े के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंट लें और इसमें 5 मिनट के लिए अपने नाखून डुबो कर रखें। हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ऐसा करने से नाखूनों को मजबूती मिलेगी और तेजी से बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
टूथपेस्ट है असरकारी

टूथपेस्ट के इस्तेमाल से भी आप बहुत जल्दी अपने नाखूनों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों के नाखून पीले और भद्दे होते हैं, टूथपेस्ट उन्हें भी साफ करता है। नाखून बढ़ाने के लिए नेल रिमूवर की तरह ही नाखूनों पर टूथपेस्ट रगड़ा जाता है। इससे यह सफेद और मजबूत होने शुरू हो जाते हैं।