पुरूषों के बाल झड़ने से बचाएंगे ये सीक्रेट टिप्स
बाल झड़ने की समस्या पुरुषों में तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इस समस्या से फ्लैक्स सीड, एलोवेरा, मेथी पेस्ट आदि घरेलू उपचारों को अपनाकर बचा जा सकता है।

पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या
बालों के झड़ने की समस्या पुरुषों में काफी सामान्य होती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। पुरुषों के हेयर फलिकल के गायब होने में पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन की भी अहम भूमिका होती है। बाल झड़ने का एक मुख्य कारण एधिक तनाव से भरा जीवन भी है। गंजेपन को चिकित्सकीय भाषा में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहते हैं। हालांकि कुछ घरेलू उपचारों की मदद से पुरुष बाल झड़ने की समस्या से बच सकते हैं। चलिये जानें कौंन से हैं वे उपचार....
Image courtesy: © Getty Images

टेस्टोस्टेरॉन और पुरुषों में गंजापन
कई आधुनिक शोधों से यह बात सामने आई है कि टेस्टोस्टेरॉन और गंजेपन में संबंध होता है। गंजे पुरुषों में सामान्यत: टेस्टोस्टेरॉन का स्तर अधिक होता है। हालांकि महिलाओं में भी टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन पाया जाता है, लेकिन उनमें इसका स्तर कम होता है, इसलिये उनमें गंजेपन की समस्या भी पुरुषों के मुकाबले कम होती है।
Image courtesy: © Getty Images

दही और काली मिर्च
बाल झड़ने की समस्या को रोकने में यह उपाय बहुत कारगर साबित होगा। तीन चम्मच दही के साथ काली मिर्च पाउडर के 2 चम्मच को मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट की सिर पर हल्के से मसाज करें और फिर एक घंटे छोड़ने के बाद शैम्पू कर लें।
Image courtesy: © Getty Images

फ्लेक्स सीड
लगभग पांच दिनों के लिए तीन से चार बड़े चम्मच फ्लेक्स सीड को पानी में भिगोकर रख दें। अब इस पानी को कॉटन बॉल की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ देने के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें।
Image courtesy: © Getty Images

तेल मसाज
एक कप सरसों के तेल को गर्म करे और इसमें चार टेबल स्पून मेहंदी की पत्तियां मिला लें। इस मिश्रण को छानकर बोतल में रख लें। फिर अपने सिर के गंजे हिस्सों पर इस घरेलू उपचार से रोजाना मालिश करें। इसके अलावा आप बदाम, नारियल व ऑलिव ऑयल से से हफ्ते में दो बार मसाज भी कर सकते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

कोकोनट मिल्क
नारियल का दूध (कोकोनट मिल्क) बालों को पोषण देता है और उनके बेहतर विकास में मदद करता है। इसके अलावा, यह बालों को मुलायम बनाने में भी मदद करता है। बस बालों इसे लगाएं और मसाज करें और आधे घंटे बाद धो दें।
Image courtesy: © Getty Images

एलो वेरा
यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल झड़ने कम हो जाएं और बालों को मजबूत मिले तो स्कैल्प पर ऐलो जैल से मसाज करें। सप्ताह में दो बार ऐलोवेरा जैल से मालिश करने से बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलती है और संक्रमण भी दूर होता है।
Image courtesy: © Getty Images

नीम पेस्ट
चिकित्सकीय गुणों से भरपूर नींम पेस्ट स्काल्प के क्षारीय संतुलन को बहाल करने में मदद करता हैं और बालों को झड़ने से रोकता है। इसे और भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए नीम पेस्ट में शहद और जैतून के तेल को भी मिला लें।
Image courtesy: © Getty Images

अंडे
प्रोटीन उपचार बालों की देखभाल के लिए एक प्राथमिक चरण होता है। तो यदि आप मजबूत और चमकदार बाल चाहते हैं, तो बालों को एक सप्ताह में तीन से चार बार प्रोटीन उपचार दें। इसके लिए बस आपको एक कच्चे अंडे को तोड़कर गीले बालों पर लगाना है और पंद्रह मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो देना है।
Image courtesy: © Getty Images

मेथी के बीज
मेथी के बीज के दो से तीन बड़े चम्मच लेकर पानी में आठ से दस घंटे तक भिगो कर रख दें। अब इसका पेस्ट बना लें और बालों की जड़ों में लगाएं। ये पेस्ट न सिर्फ बालों को झड़ने से रोकता है बल्कि बालों को मजबूत बनाकर डेंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।